🕉️ 20 November 2026, Friday · 12:22:40 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

विदुर
vidura
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
जानने वाला (3.1.30) ज्ञाता · विन्दु
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
विदुर संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. वह जो जानता हो । जानकर । वेत्ता । ज्ञाता ।
२. पंडित । ज्ञानी ।
३. कौरवों के सुप्रसिद्ध मंत्री । विशेष—यह राजनीति, धर्मनीति और अर्थनीति में बहुत निपुण थे और धर्म के अवतार माने जाते हैं । महाभारत में कथा है कि जब सत्यवती ने अपनी पु्त्रवधू अंबिका को दूसरी बार कृष्णद्वैपायन के साथ नियोग करने की आज्ञा दी, तब उसने कृष्णद्वैपायन की आकृति आदि से भयभीत होकर एक सुंदरी दासी को अपने कपड़े आदि पहनाकर उनके पास भेज दिया, जिससे विदुर का जन्म हुआ । ये बहुत बड़े पंडित, बुद्धिमान्, शांत और दूरदर्शी थे; और पांडवों के बहुत बड़े पक्षपाती थे । पहले ये राजा पांडु के मंत्री थे; और इसी लिये पीछे से अनेक अवसरों पर इन्होंने पांडवों की भारी भारी विपत्तियों में रक्षा की थी । जतुगृह के जलने के समय भी इन्हीं के परामर्श से पांडवों की जान बची थी । ये धृतराष्ट्र के छोटे भाई और मंत्री भी थे । जिस समय दुर्योधन के बहुत कहने पर धृतराष्ट्र ने इनसे जूए के संबंध में संमति माँगी थी उस समय इन्होंने उन्हें बहुत रोका और समझाया था । पांडवों के वन जाने पर ये दुर्योधन के पास रहते थे । महाभारत का युद्ध आरभ होने से पहले इन्होंने धृतराष्ट्र को रात भर अनेक प्रकार के अच्छे अच्छे उपदेश देकर युद्ध रुकवाना चाहा था; पर इसमें भी इन्हें सफलता नहीं हुई । युद्ध में इन्होंने पांडवों का पक्ष ग्रहण किया था । महाभारत के युद्ध के उपरांत जब पांडवों का राज्य हुआ, तब भी ये बहुत दिनों तक मंत्री के पद पर थे । पर पीछे से वन में चले गए । वहाँ राजा युधिष्टिर से एक बार इनकी भेंट हुई थी । वहीं बहुत दिनों तक घोर तपस्या करने के उपरांत इनका परलोकवास हुआ था । नीति की प्रसिद्ध पुस्तक 'विदुरनीति' या 'विदुर प्रजागर' इन्हीं की रचित मानी जाती है (जो महाभारत के पाँचवें पर्व में ३३ वें अध्याय से ४० वें तक है) ।
विदुर २ वि॰ चतुर । जानकार । कुशल ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
विदुर mfn. knowing, wise, intelligent, skilled in (comp.), Uttamac.
विदुर m. a learned or clever man, W.
an intriguer, ib.
N. of the younger brother of Dhṛtarāṣṭra and Pāṇḍu (they were all three sons of Vyāsa, but only the latter two by the two widows of Vicitra-vīrya; when Vyāsa wanted a third son, the elder widow sent him one of her slave-girls, dressed in her own clothes, and this girl became the mother of Vidura, who is sometimes called Kṣattṛ, as if he were the son of a Kṣatriya man and Śūdra woman Vidura is described as सर्व-बुद्धिमतां वरः and is one of the wisest characters in the Mahā-bhārata, always ready with good advice both for his nephews, the Pāṇḍavas, and for his brother Dhṛtarāṣṭra), MBh.; Hariv.; Pur. (cf. IW. 376; 385 &c.)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (963,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
विदुर a. [विद्-कुरच् P. III. 2. 162] Wise, intelligent. --रः 1 A wise or learned man. --2 A crafty man, an intriguer. --3 N. of the younger brother of Pāṇḍu. [When Satyavat; found that both the sons begotten by Vyāsa upon her two daughters-in-law [] were physically incapacitated for the throne-Dhṛtarāṣṭra being blind and Pāṇḍu pale and sickly-she asked them to seek the assistance of Vyāsa once more. But being frightened by the austere look of the sage, the elder widow sent one of her slave-girls dressed in her own clothes, and this girl became the mother of Vidura. He is remarkable for his great wisdom, righteousness, and strict impartiality. He particularly loved the Pāṇḍavas, and saved them from several critical dangers].
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0975-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
विदुर त्रि० विद--कुरच् । १ नागरे २ धीरे ३ कौरवाणां म- न्त्रिणि दासीगर्भजाते धर्म्मावतारभेदे च मेदि० भा० आ० १०६ अ० । ४ ज्ञातरि च अमरः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4900,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
विदुरः, पुं, (वेत्ति तच्छीलः । विद् + “विदिभिदि- च्छिदेः कुरच् ।” ३ । २ । १६२ । इति कुरच् ।) नागरः । घीरः । कौरवाणां मन्त्री । इति मेदिनी । रे, ११५ ॥ विदुरोत्पत्तिर्यथा, -- “क्षेत्रेऽप्रजस्य वै भ्रातुर्मात्रोक्तो वादरायणः । धृतराष्ट्रञ्च पाण्डुञ्च विदुरञ्चाप्यजीजनत् ॥” इति श्रीभागवते । ९ । २२ ॥ ज्ञातरि, त्रि । इत्यमरः ॥ * ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4-388-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "विदुर" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें