🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:20:05 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सफाई
saphāī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सफाई संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ सफ़ा + ई (प्रत्य॰)]
१. सफा होने का भाव । स्वच्छता । निर्मलता ।
२. मैल, कूड़ा, करकट आदि हटाने की क्रिया । जैसे,—मकान की सफाई ।
३. अर्थ या अभिप्राय प्रकट होने का गुण ।
४. स्पष्टता । चित्त से दुर्भाव आदि का निकलना । मन में मैल न रहना । जैसे,—सामने बातचीत कर लो; दिलों की सफाई हो जाय ।
५. कपट या कुटिलता का अभाव । दुराव का न होना । जैसे,—आज उन्होंने बड़ी सफाई से बात की ।
६. दोषारोप का हटना । इलजाम का दूर होना । निर्दोंषिता । जैसे,—उसने अपनी सफाई के लिये बहुत कुछ कहा ।
७. ऋण का परिशोध । कर्ज या हिसाब का चुकता होना । बेबाकी ।
८. मामले का निबटारा । निर्णय ।
९. खात्मा । समाप्ति (को॰) ।
१०. ऊबड़खाबड़ न रहना । खुरदुरापन का अभाव (को॰) ।
११. बरबादी । विनाश । तबाही ।
१२. चिकनापन । स्निधता (को॰) । मुहा॰—सफाई कर देना = (१) साफ, बेबाक या स्वच्छ कर देना । (२) समाप्त या खत्म कर देना । (३) बरबाद कर देना । सफाई देना = निर्दोषिता प्रमाणित करना । कसूरवार न होने का सबूत देना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "सफाई" आता है (27)
परिष्कार संस्कार । शुद्धि । सफाईअपमार्जन शुद्बि । सफाई । संस्कार । संशोधनशोध शुद्धि संस्कार । सफाईमार्जना सफाई । मार्जनअपामार्जन शुद्धि । सफाईविमलता निर्मलता । स्वच्छता । सफाईव्यवदान किसी पदार्थ को शुद्ध और साफ करने की क्रिया । संस्कार । सफाईनिर्मलता सफाई । स्वच्छतासंस्कृति शुद्धि । सफाईस्पष्टता स्पष्ट होने का भाव । सफाई । जैसे,—उसकी बातों की स्पष्टता मन पर विशेष र…स्वच्छता स्वच्छ होने का भाव । निर्मलता । विशुद्घता । सफाईसम्मार्ष्टि सम्मार्जन । सफाईनिखार निर्मलपन । स्वच्छता । सफाईपविताई शुद्धि । सफाई । पवित्रतासुथराई सुथ रापन । स्वच्छता निर्मलता । सफाईअकलंकता निर्दोषता । सफाई । कलंक- हीनताआचरण अनुष्ठानआचार व्यवहार । चलन । रहन सहनप्रसाद प्रसन्नतामार्जन साफ करने का भाव । निर्मल करना । स्वच्छ करनाशुद्धि शुद्ध होने का कार्यवैशारद्य विशारद या पंड़ित होने का भावपाको निर्मलता । पवित्रता । शुद्धताफरचई फरचाई † संज्ञा स्त्री॰सैकल हथियारों को साफ करने और उनपर सान चढ़ाने का कामउजराई पु † संज्ञा स्त्री॰तस्फिया आपस का निपटारा या समझोता
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें