🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:49:31 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

समझना
samajhanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
समझना क्रि॰ अ॰ [सं॰ सम्यक् ज्ञान]
१. किसी बात को अच्छी तरह जान लेना । अच्छी तरह मन में बैठाना । भले भाँति हृदयंगम करना । अच्छी तरह ध्यान में लाना । ज्ञान प्राप्त करना । बोध होना । बूझना । जैसे,—मैने जो कुछ कहा, वह तुम समझ गए होगे ।
२. ख्याल में आना । ध्यान में आना । विचार में आना । जैसे,—(क) मै समझता हुँ कि अब तुम्हारी समझ में यह बात आ गई होगी । (ख) तुम समझे न हो तो फिर समझ लो । संयों॰ क्रि॰—जाना ।—पड़ना ।—रखना ।—लेना । मुहा॰—समझ बूझकर = अच्छी तरह जानकर । ज्ञानपूर्वक । जैसे,—तुमने बहुत समझ बूझकर यह काम किया है । समझ रखना = अच्छी तरह जान रखना । भली भाँति हृदयंगम करना । जैसे,—तुम समझ रखो कि अपने किए का फल तुम्हें अवश्य भोगना पड़ेगा । समझ लेना = (१) बदला लेना । प्रतिशोध लेना । जैसे,—कल तुम चौक में आना; तुमसे समझ लेंगे । (२) समझौता करना । निपटारा । जैसे,—आप रुपए दे दीजिए; हम दोनों आपस में समझ लेंगे ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "समझना" आता है (20)
निबोध समझना । सीखना । जाननाअकलना पु क्रि॰ स॰ जानना । समझनाअवगतना पु क्रि॰ स॰ सोचना । समझना । विचारनाउनमानना पु क्रि॰ स॰ अनुमान करना । खयाल करना । सोचना । समझनाविचारना विचार करना । सोचना । समझना । गौर करनाखेल केवल चित्त की उमंग से अथवा मन बहलाने या व्यायाम के लिये इधर उधर उछल कु…भाषा व्यक्त नाद की वह समष्टि जिसकी सहायता से किसी एक समाज या देश के लोग अपन…अभिगमन पास जाना । पहुँचनामानना अंगीकार करना । स्वीकार करना । मंजूर करना । जैसे,— (क) हम मानते हैं कि …आलक्षण परीक्षणचिंतना पु ^१ क्रि॰ स॰पाना अपने पास या अधिकार में करना । ऐसी स्थिति में करना जिससे अपने उपयोग या …गनीमत लूट का मालगुनना पु † क्रि॰ अ॰बूझना † क्रि॰ स॰लेखना पु क्रि॰ सं॰सेटना पु क्रि॰ अ॰अवधारना पु क्रि॰ सं॰निहारना ध्यानपूर्वक देखना । टक लगाकर देखना । देखना । ताकनामुकद्दम प्राचीन । पुराना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें