🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:08:12 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मानना
mānanā
🟠 शब्दसागर🟣 आप्टे
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मानना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰]
१. अंगीकार करना । स्वीकार करना । मंजूर करना । जैसे,— (क) हम मानते हैं कि आप उनकी बुराई नहीं कर रहे हैं । (ख) मान न मान, मैं तेरा मेहमान । (कहा॰) ।
२. कल्पना करना । फर्ज करना । समझना । जैसे,— मान लिजिए कि हम लोग वहाँ न जा सके; तो फिर क्या होगा ?
३. ध्यान में लाना । समझना । जैसे, बुरा मानना, भला मानना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—लेना ।
४. ठीक मार्ग पर आना । अनुकूल होना । जैसे,— यह लड़का सीधी तरह से नहीं मानेगा । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
मानना २ क्रि॰ सं॰
१. कोई बात स्वीकर करना । कुछ मंजूर करना । जैसे,— आप किसी का कहना नहीं मानते ।
२. किसी को पूज्य, आदरणीय या योग्य समझना । किसी के बड़प्पन या लियाकत का कायल होना । आदर करना । जैसे,— (क) उन महात्मा को यहाँ के बहुत लोग मानते हैं । (ख) लड़ाई झगड़ लगाने में मैं तुम्हें मानता हूँ । विशेष— कभी कभी कर्ता को छोड़कर उसके गुण या कार्य क े संबंध में भी इस शब्द का इस अर्थ में प्रयोग होता है । जैसे,— उनका गाना बजाना अच्छे अच्छे उस्ताद मानते थे ।
३. दक्ष समझना । पारंगत समझना । उस्ताद समझना ।
४. धार्मिक दृष्टि से श्रद्धा या विश्वास करना । जैसे,— शिव को माननेवाले शैव कहलाते हैं ।
५. देवता आदि की भेंट करने का प्रण करना । चढ़ावा चढ़ाने आदि का दृढ़ संकल्प करना । मन्नत करना । जैसे,—(१) के लड़ड़ू गणेश जी को मानो तो इम्तहान में पास हो जाओगे ।
६. व्यान में लाना । समझना । जैसे,— यह तो किसी को कुछ भी नहीं मानता ।
७. स्वीकृत करके अनुकूल कर्य करना । जैसे,—शिवरात्रि किसी ने आज मानी है और किसी ने कल ।
८. किसी पर बहुत अनुरक्त होना । किसी के साथ बहुत प्रेम करना (बाजारू) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
माननं --ना 1 Honouring, respecting. --2 Killing; Śi. 16. 2.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0860-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🔁 जिनके अर्थ में "मानना" आता है (24)
विश्वास करना । सच मानना । प्रतीत करनामानता मनौती । मन्नत । क्रि॰ प्र॰—उतारना ।—चढ़ाना ।—माननाखुशी आनंद । प्रसन्नता । क्रि॰ प्र॰—करना ।—मानना । मुहा॰—खुशी खुशी= प्रसन्नत…आदरना पु क्रि॰ स॰ आदर करना । माननाआमेजना मिलाना । माननापतिआना † क्रि॰ स॰ विश्वास करना । सच मानना । प्रतीत करना । एतबार करना । माननापरिलेखना पु क्रि॰ स॰ समझना । मानना । खयाल करनावैर शत्रुता । दुश्मनी । द्वेष । विरोधहार युद्ध, क्रीड़ा, प्रतिद्बंद्विता आदि में शत्रु के संमुख असफलता । लड़ाई,…अनुनय विनय । विनंती । प्रार्थनाआज्ञा बड़ों का छोटों को किसी काम के लिये कहना । आदेश । हुक्म । जैसे,—राजा ने…संश्रव सुनना । कान देनाआश्चर्य वह मनोविकार जो किसी नई, अभूतपूर्व, असाधरण, बहुत बड़ी अथवा समझ में न आन…स्वीकरण अपना करना । अपनाना । अंगीकार करना । कबूल करनामणिमय महल फटिक गोपुर लखि कनक भूमि अपबेख्यो ।—सूर (शब्द॰) । (ख) फिरत प्रभु पू…कायल जो दूसरे की बात की यथार्थता को स्वीकार कर ले । जो तर्त वितर्क से सिद्ध…खलाल धातु आदि का बना हुआ लंबा, नुकीला, छोटा टुकड़ा जिसमें दाँतों में फँसा ह…दबाव दबाने की क्रिया । चाँप । क्रि॰ प्र॰—डालना ।—में आना या पड़नामनौती पु † संज्ञा स्त्री॰राखना पु † क्रि॰ स॰लेखना पु क्रि॰ सं॰सेटना पु क्रि॰ अ॰शीरीनी मिठास । मीठापनसिन्नी † संज्ञा स्त्री॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें