हार
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ हारि]
१. युद्ध, क्रीड़ा, प्रतिद्बंद्विता आदि में शत्रु के संमुख असफलता । लड़ाई, खेल, बाजो या चढ़ा ऊपरी में जोड़ या प्रतिद्बंद्वी के सामने न जीत सकने का भाव । पराजय । शिकस्त । जैसे,—लड़ाई में हार, खेल में हार इत्यादि ।
क्रि॰ प्र॰—जाना ।—मानना ।—होना । यौ॰—हारजीत । मुहा॰—हार खाना=पराजय होना । हारना । हार देना=पराजित करना । हराना । हार बोलना=हार मान लेना ।
२. शिथिलता । श्रांति । थकावट ।
३. हानि । क्षति । हरण ।
४. जब्ती । राज्य द्बारा हरण ।
५. युद्ध ।
६. विरह । वियोग ।
हार
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. सोने, चाँदी या मोतियों आदि की माला जो गले में पहनी जाय ।
उ॰—नव उज्वल जलधार, हार हीरक सी सोहति । —भारतेंदु ग्रं॰, भा १, पृ॰ २८२ । विशेष—किसी के मत से इसमें ६४ और किसी के मत से १०८ दाने होने चाहिए । मुहा॰—हार मोर हो जाना=गायब हो जाना ।
उ॰—निजरा आगै निमष मैं, हार मोर ह्वै जाय । —बाँकी॰ ग्रं॰, भा॰ ३, पृ॰ २२ ।
२. वह जो ले जानेवाला या वहन करनेवाला हो ।
३. अंकगणित में भाजक ।
४. पिंगल या छंदः शास्त्र में गुरु मात्रा ।
५. ले लेना । हरण (को॰) ।
६. अलग करना । रहित करना (को॰) ।
७. मोती की माला ।
८. क्षेत्र का विस्तार ।
९. मार्ग । रास्ता ।
उ॰—हार मुक्त को फूल को, हार क्षेत्र विस्तार, हार बिरह को बोलिबो, मारग कहियत हार । —अनेकार्थ॰, पृ॰ १६२ ।
हार
३ वि॰
१. मनोहर । मन हरनेवाला । सुंदर ।
२. नाश करनेवाला ।
३. ले जानेवाला या हरण करनेवाला (को॰) ।
४. उगाहने या वसूल करनेवाला ।
५. शिव संबंधी ।
६. विष्णु संबंधी ।
हार
४ संज्ञा पुं॰ [देश॰ या सं॰ अरण्य]
१. वन । जंगल ।
२. नाव के बाहरी तख्ते ।
३. चरने का मैदान । चरागाह । गोचारण भूमि ।
४. कृषिभूमि । खेत ।
हार
५ प्रत्य॰ [सं॰ धार, हिं॰ हार] वाला अर्थ का सूचक प्रत्यय । दे॰
हारा । जैसे,—पावनिहार ।
हार
१ प्रत्य॰ [सं॰ धार (=रखनेवाला)] [स्त्री॰ हारी] एक पुराना प्रत्यय जो किसी शब्द के आगे लगकर कर्तव्य, धारण या संयोग आदि सूचित करता है । वाला । जैसे,—करनेहारा, देने- हारा, लकड़हारा इत्यादि ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।