🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:02:21 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सात
sāta
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सात १ वि॰ [सं॰ सप्त, प्रा॰ सत्त] पाँच और दो । छह से एक अधिक ।
सात २ संज्ञा पुं॰ पाँच और दो के योग की संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है—७ मुहा॰—सात की नाक कटना = परिवार भर की बदनामी होना । सात पाँच = चालाकी । मक्कारी । धूर्तता । जैसे,—वह बेचारा सात पाँच नहीं जानता; सीधा आदमी है । सात धार होकर निकलना = भोजन का बिना पचे पतली दस्त होकर निकलना । सात पाँच करना = (१) बहाना करना । (२) झगड़ा करना । उपद्रव करना । (३) चालबाजी करना । धूर्तता करना । सात परदे में रखना = (१) अच्छी तरह छिपा कर रखना । (२) बहुत सँभालकर रखना । सातवें आसमान पर चढ़ना = बहुत घमंडी बनना । अत्याधिक अभिमान दिखाना । उ॰—मिसेज रालिंसन तो जैसे सातवैं आसमान पर चढ़ गई ।—जिप्सी, पृ॰ १६९ । सात समुद्र पार = बहुत दूर । उ॰—सात समुद्र पार, सहस्रों कोस की दूरी पर बैठे ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ ३७२ । सात सलाम पु = अनेकानेक प्रणाम । अत्यंत विनीतता । उ॰—पंथी एक सँदेसड़उ कहिज्यउ सात सलाम ।—ढोला॰, दू॰ १३६ । सातों भूल जाना = होश हवाश चला जाना । इंद्रियों का काम न करना (पाँच इंद्रियाँ, मन और बुद्धि ये सब मिलकर सात हुए) । सात रा्जाओं की साक्षी देना = बहुत दृढ़तापूर्वक कोई बात कहना । किसी बात की सत्यता पर बहुत जोर देना । उ॰—मनसि बचन अरु कर्मना कछु कहति नाहिन राखि । सूर प्रभु यह बोल हिरदय सात राजा साखि ।—सूर (शब्द॰) । सात सींकें बनाना = शिशु के जन्म के छठें दिन की एक रीति जिसमें सात सींके रखी जाती है । उ॰—साथिये बनाइकै देहि द्वारे सात सींक बनाय । नव किसोरी मुदित ह्नै ह्नै गहति यशुदाजी के पायँ ।—सूर (शब्द॰) ।
सात पु ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शान्त] साहित्य शास्त्र में वर्णित रसों में से ९ वाँ रस । विशेष—दे॰ शांत । उ॰—बीभछ अरिन समूह, सात उप्पनौ मरन भय ।—पृ॰ रा॰, २५ ।५०१ ।
सात ४ वि॰ [सं॰]
१. प्रदत्त । दिया हुआ ।
२. नष्ट । ध्वस्त [को॰] ।
सात ५ संज्ञा पुं॰ [सं॰] आनंद । प्रसन्नता [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. सात mfn. gained, obtained, RV.; Br.
granted, given, bestowed, RV.
सात n. a gift, wealth, riches, ib.
2. सात mfn. (for 3. See p. 1200, col. 1) ended, destroyed, W.
3. सात n. (for 1. and 2. See p. 1196, col. 3) pleasure, delight, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1196,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सात p. p. 1 Given. --2 Destroyed. --तं Pleasure, delight.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1114-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सात सुखे उपादाने अद० चु० उभ० अक० सेट् । सातयति ते अससातत् त । अयं सौत्र इत्येके ।
सात न० सात--अच् । १ सुखे भरतः । सन--क्त । २ दत्ते २ नष्टे च ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5274,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सात, क सुखे । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (चुरा०- पर०-अक०-सेट् ।) दन्त्यादिः । सातयः । सौत्रधातुरयम् । इति दुर्गादासः ॥
सातं, क्ली, (सात सुखे + अच् ।) सुखम् । इत्य- मरटीकायां भरतः ॥ दत्तम् । नष्टम् । षण- धातोः षोधातोश्च क्तप्रत्ययेन निष्पन्नम् ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-325-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सात" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें