🕉️ 20 November 2026, Friday · 08:15:42 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सुपारी
supārī
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सुपारी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सुप्रिय] नारियल की जाति का एक पेड़ । कसैली । छालिया । डली । पुंगीफल । विशेष—यह वृक्ष ४० ते १०० फुट तक ऊँचा होता है । इसके पत्ते नारियल के समान ही झाड़दार और एक से दो फुट तक लंबे होते हैं । सींका ४-६ फुट लंबा होता है । इसमें छोटे छोटे फूल लगते हैं । फल १ । ।-२ इंच के घेरे में गोलाकार या अंडाकार होते हैं और उनपर नारियल के समान ही छिलके होते हैं । इसके पेड़ बंगाल, आसाम, मैसूर, कनाड़ा, मालाबार तथा दक्षिण भारत के अन्य स्थानों में होते हैं । सुपारी (फल) टुकड़े करके पान के साथ खाई जाती है । यों भी लोग खाते है । यह औषध के काम में भी आती है । वैद्यक के अनुसार यह भारी, शीतल, रुखी, कसैली, कफ-पित्त-नाशक, मोहकारक, रुचिकारक दुर्गंध तथा मुँह की निरसता दूर करनेवाली है । पर्या॰—घोंटा पूग । क्रमुक । गुवाक । खपुर । सुरंजन । पूग वृक्ष । दीर्घपादप । वल्कतरु । दृढ़वल्क । चिक्वण । पूणी । गोपदल । राजताल । छटाफल । क्रमु । कुमुकी । अकोट । तंतुसार । यौ॰—चिकनी सुपारी = एक प्रकार की बनाई हुई सुपारी । विशेष दे॰ 'चिकनी सुपारी' । मुहा॰—सुपारी लगना = सुपारी का कलेजे में अटकना । सुपारी खाते समय, कभी कभी पेट में उतरते समय अटक जाती है । इसी को सुपारी लगना कहते हैं । उ॰—राधिका झाँकि झरो- खन ह्वै कवि केशव रीझि गिरे सुबिहारी । सोर भयो सकुचे समुझे हरवाहि कह्मो हरि लागि सुपारी ।—केशव (शब्द॰) ।
२. लिंग का अग्र भाग जो प्रायः सुपारी (फल) के आकार का होता है । (बाजारू) ।
सुपारी का फूल संज्ञा पुं॰ [हिं॰ सुपारी + फूल] मोचरस या सेमर का गोंद ।
सुपारी पाक संज्ञा पुं॰ [हिं॰ सुपारी + सं॰ पाक] एक पौष्टिक औषध । विशेष—इसके बनाने की विधि इस प्रकार है—पहले आठ टके भर चिकनी सुपारी का चूर्ण आठ टके भर गौ के घी में मिलाकर तीन बार गाय के दूध में डालकर धीमी आँच में खोवा बनाते हैं । फिर बंग, नागकेसर नागरमोथा, चंदन, सोंठ, पीपल, काली मिर्च, आँवला, कोयल के बीज, जायफल, धनिया, चिरौंजी, तज, पत्रज, इलायची, सिंघाड़ा, वंशलोचन, दोनों जीरे (प्रत्येक पाँच पाँच टंक) इन सब का महीन कपड़छान चूर्ण उक्त खोवे में मिलाकर ५० टंक भर मिस्त्री की चाशनी में डालकर एक टके भर की गोलियाँ बना ली जाती हैं । एक गोली सबेरे और एक गोली संध्या को खाई जाती है । इसके सेवन से शुक्रदोष, प्रमेह, प्रदर, जोर्ण ज्वर, अम्लपित्त, मंदाग्नि और अर्श का निवारण होकर शरीर पुष्ट होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "सुपारी" आता है (24)
गुवाक सुपारीचिक्का सुपारीक्रुमुक सुपारीचिक्कणा सुपारीझलि सुपारी । पूगी फलवोड सुपारीपूगफल सुपारीचिक्कणी सुपारीस्थगिका पान, सुपारी, चूना, कत्था आदि रखने का डिब्बा । पनडब्बा । पानदान । तांबू…गुआ एक प्रकार की सुपारी । चिकनी सुपारीछाली कटी हुई सुपारी का चिपटा टुकड़ा । सुपारी का फलपूगपोट सुपारीपूगोफल सुपारीसिपारी सुपारी । डली । छालियाकुर्मुक सुपारी ।—(डिं॰)पनडब्बा वह डब्बा जिसमें पान और उसके लगाने का सामान चूना, सुपारी, कत्था आदि रहत…शत्रुकंटक पुगीवाला । सुपारीश्रृंगारी सुपारीतांबूलनियम पान, सुपारी, लवंग, इलायची आदि खाने का नियम । (जैन)कंदुक गैंद । यौ॰—कन्दुकतीर्थतांबूल पान । नागवल्ली दलपिच्छा मोचरसडली छोटा टुकड़ा । छोटा ढेला । खंड । जैसे, मिश्री की डली, नमक की डलीदोहरा दो परत या तह का
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें