🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:52:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सैन
saina
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सैन १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ संज्ञपन, प्रा॰ सण्णवन]
१. अपना भाव प्रकट करने के लिये आँख या उँगली आदि से किया हुआ इंगित या इशारा । उ॰—(क) जदीप चवायनि चीकनी, चलति चहुँ दिस सैन । तदपि न छाँड़त दुहुनि के हँसी रसीले नैन ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) सुनि श्रवण दशबदन दशन अभिमान कर नैन की सैन अंगद बुलायो । देखि लंकेश कपि भेश दर दर हँस्यो सुन्यो भट कटक को पार पायो ।—सीर (शब्द॰) । (ग) सीतहि सभय देखि रघुराई । कहा अनुज सन सैन बुझाई ।—तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।—देना ।— मारना ।
२. चिह्न । निशान । सूचक वस्तु । परिचायक लक्षण । उ—यह श्रमकन नख खतन की सैन जुदी अँग मैन । नील निचोल चितै भए तरुनि चोल रँग नैन ।—श्रृंगार सतसई (शब्द॰) ।
सैन पु ‡ २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शयन, प्रा॰ सयण] दे॰ शयन । उ॰— भटन विदा करि रैन मुख जाइ कीन्ह गृह सैन ।—गोपाल (शब्द॰) । (ख) साजि सैन भूषण बसन सबकी नजर बचाय । रही पौढि मिस नींद के दुग दुवार से लाय ।—पदुमाकर (शब्द॰) । (ग) जानि परैगी जात हो रात कहूँ करि सैन । लाल ललौहे नैन लखि सुनि अनखौहें बैन ।—श्रृंगार सतसई (शब्द॰) ।
सैन पु ‡ ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सेना या सैन्य] दे॰ सेना । उ॰—(क) सप्त दीप के कपि दल आए जुरी सैन अति भारी । सीता की सुधि लेन चले ढूँढंत विपिन मँझारी ।—सीर (शब्द॰) । (ख) सजी सैन छवि बरनि न जाई । मनु विधि करामाति सब आई ।—गोपाल (शब्द॰) ।
सैन पु ‡ ४ संज्ञा पुं॰ [सं॰श्येन] दे॰ । 'श्येन' । बाज पक्षी । उ॰—चल्यो प्रसैन ससैन सैन जिमि अपर खगन पर ।—गोपाल (शब्द॰) ।
सैन ५ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का बगला ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सैन" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें