🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:28:33 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

स्मरण
smaraṇa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
स्मरण संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. किसी देखी, सुनी बीती या अनुभव में आई बात का फिर से मन में आना । याद आना । आध्यान । जैसे,—(क) मुझे स्मरण नहीं आता कि आपने उस दिन क्या कहा था । (ख) वे एक एक बात भली भाँति स्मरण रखते हैं । मुहा॰—स्मरण दिलाना=भूली हुई बात याद कराना । जैसे,—उनके स्मरण दिलाने पर मैं सब बातें समझ गया ।
२. नौ प्रकार की भक्तियों में से एक प्रकार की भक्ति जिसमें उपासक अपने उपास्यदेव को बराबर याद किया करता है । उपास्य का अनवरत चिंतन । उ॰—श्रवण, कीर्तन स्मरणपाद- रत, अरचन बंदन दास । सख्य और आत्मानिवेदन, प्रेम लक्षणा जास । —सूर (शब्द॰)
३. साहित्य में एक प्रकार का अलंकार जिसमें कोई बात या पदार्थ देखकर किसी विशिष्ट पदार्थ या बात का स्मरण हो आने का वर्णन होता है । जैसे,— कमल को देखकर किसी के सुंदर नेत्रों के स्मरण हो आने का वर्णन । उ॰—(क) सूल होत नवनीत निहारी । मोहन के मुख जोग बिचारी । (ख) लखि शशि मुख की होत सुधि तन सुधि धन को जोहि ।
४. स्मृतिशक्ति । याददाश्त । स्मरणाशक्ति (को॰) ।
५. परंपराप्राप्त विधान । परंपरागत विधि (को॰) ।
६. किसी देव का मानसिक जाप (को॰) ।
७. खेद के साथ याद करना (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्मरण n. the act of remembering or calling to mind, remembrance, reminiscence, recollection of (gen. or comp.), MBh.; R. &c.
memory, BhP.
a kind of rhet. figure (cf. स्मृति), Kpr.
handing down by memory, tradition, traditional teaching or record or precept (इति स्मरणात्, ‘from its being so mentioned in the Smṛti’ q.v.), Kull. : Yājñ., Sch.
mental recitation (of the name of a deity), calling upon the name of a god, MW.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1272,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्मरणं [स्मृ-ल्युट्] 1 Remembering, remembrance, recollection; केवलं स्मरणेनैव पुनासि पुरुषं यतः R. 10. 29. --2 Thinking of or about; यदि हरिस्मरणे सरसं मनः Gīt. 1. --3 Memory. --4 Tradition, traditional precept; [] इति भृगुस्मरणात् (opp. श्रुति). --5 Mental recitation of the name of a deity. --6 Remembering with regret, regretting. --7 Rhetorical recollection, regarded as a figure of speech; thus defined: --यथानुभवमर्थस्य दृष्टे तत्सदृशे स्मृतिः स्मरणं K. P. 10. --Comp. --अनुग्रहः {1} a kind remembrance. {2} the favour of remembrance; Ku. 6. 19. --अपत्यतर्पकः a turtle, tortoise. --अयौगपद्यं the non-simultaneousness of recollections. --पदवी death.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1156-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्मरण न० स्मृ--ल्युट् । ज्ञातवस्तुनोऽनुभवाधीनसंस्कारजन्ये उद्बाधकसहकारेण जांयमाने १ ज्ञानभेदे स्मृतिशब्दे दृश्यम् । आध्याने हेमच० । २ चिन्तने जटा० । ३ अर्था- लङ्कारभेदे सा० द० । अलङ्कारशब्दे ४०७ पृ० दृश्यम ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5373,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्मरणं, क्ली, (स्मृ + ल्युट् ।) स्मृतिः । तत्पर्य्यायः । आध्यानम् २ स्मृतिः ३ । इति हेमचन्द्रः ॥ चिन्ता ४ चर्च्चा ५ । इति जटाधरः ॥ (यथा, कुमारे । ६ । १९ । “सत्यमर्काच्च सोमाच्च परमध्यास्महे पदम् । अद्य तूच्चैस्तरं ताभ्यां स्मरणानुग्रहात् तव ॥” अलङ्कारविशेषः । यथा, साहित्यदर्पणे । १० । ६६८ ॥ “सदृशानुभवाद्वस्तुस्मृतिः स्मरणमुच्यते ।” यथा, -- “अरबिन्दमिदं वीक्ष्य खेलत्खञ्जनमञ्जुलम् । स्मरामि वदनं तस्याश्चारु चञ्चललोचनम् ॥” “मयि सकपटमित्यादौ च” स्मृतेः सादृश्यानु- भवं विनोत्थापितत्वान्नायमलङ्कारः । राघवा- नन्दमहापात्रास्तु वैसादृश्यात् स्मृतिमपि स्मर- णालङ्कारमिच्छन्ति । तत्रीदादरणं तेषामेव यथा, -- “शिरीषमृद्वी गिरिपु प्रपेदे यदा यदा दुःखशतानि सीता । तदा तदास्याः सदनेषु मौख्य- लक्षाणि दध्यौ गलदश्रु रामः ॥”
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-463-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "स्मरण" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें