🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:28:46 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

अक्ल
akla
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
अक्ल संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ अक्ल] बुद्धि । समझ । सूझबूझ । ज्ञान । प्रज्ञा । उ॰—मै तो दिवाना था उसकी अक्ल को क्या हो गया ।—शेर॰, भा॰ १, पृ॰ ४५१ ।
२. चतुरता । होशियारी (को॰) ।
३. विवेक । तमीज (को॰) । क्रि॰ प्र॰—आना ।—खोना ।—गँवाना ।—जाना ।—देना ।—पाना ।—रहना ।—होना । मुहा॰—अक्ल आना = (१) समझ का आना । (२) सही रास्ते पर आना । अक्ल उड़ जाना = (१) समझ में न आना ।
अक्ल काम न देना । (२) घबरा जाना । अक्ल उड़ाना = (१) हैरान करना । (२) त्रस्त करना । अक्ल उलटी होना = (१) मूर्ख या नासमझ होना । (२) कुछ का कुछ समझना । अक्ल औंधी होना = दे॰ 'अक्ल उल्टी होना । अक्ल का अंधा = अत्यंत मूर्ख' । अक्ल का काम न करना = समझ में न आना । कर्तव्य—ज्ञान—शून्य होना । उ॰—'महरी' हुजूर अक्ल नहीं काम करती' ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ १ । अक्ल का चक्कर में आना = (१) घबराना । (२) विस्मित होना । अक्ल का चरने जाना = (१) समझ जाती रहना । (२) बदहवास होना । अक्ल का चिराग गुल होना = समझ में फर्क आना । अक्ल का दुश्मन = अत्यंत मूर्ख । बुद्धिविरोधी काम करनेवाला । अक्ल का पुतला = बहुत बुद्धिमान या ज्ञानी । उ॰—बस, सारी बात यह है कि यह लाग अक्ल के पुतले हैं । कोई शै दुनियाँ के पर्दे पर ऐसी नही जिससे यह वाकिफन हों ।—फिसाना॰ भा॰३, पृ॰ १७ । अक्ल का पूरा = बुद्धू । मूर्ख । (व्यंग्य) । अक्ल का मारा = बहुत ही मूर्ख । अक्ल की कोताही = बुद्धिहीनता । मूर्खता । अक्ल की मार = बेबकूफी । अक्ल के घोड़े दौड़ाना = (१) बहुत सोचना या विचार करना । (२) ख्याली पुलाव पकाना । अक्ल के तोते उड़ना = होश ठिकाने न रहना । घबरा जाना । अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना = बुद्धिविरोधी काम करना । अक्ल के बखिए उधेड़ना = अक्ल गँवा देना । अक्ल के होश उड़ना = दे॰ अक्ल के तोते उड़ना' । उ॰—'और मुकाम बुलंद इस कदर कि अक्ल का होश उड़ते है' ।—फिसाना॰, भा॰३, पृ॰ २१३ । अक्ल को रोना = नासमझी पर अफसोस करना । उ—'अक्ल को तो हुस्नआरा रो चुकी' ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ३२० । अक्ल खर्च करना = सोचने समझने की कोशिश करना । अक्ल गुम होना = होशहवाश जाते रहना । अक्ल गुद्दी में होना = बेवकूफ या कमअक्ल होना । अक्ल छू जाना = थोड़ी सी समझ होना । अबल जाती रहना = दे॰ 'अक्ल जाना' । अक्ल जाना = (१) समझ न रहना । (२) घबरा जाना । अक्ल ठिकाने रहना = होशहवास दुरुस्त होना । उ॰—अब मैं, उसका समझाऊँ कि बहन अक्ल ठिकाने किसकी है' ।—फिसाना॰, भा॰३, पृ॰ ३२० । अक्ल ठिकाने न रहना = होश दुरुस्त न रहना । अक्ल ठीक करना = शक्ति या नीति द्वारा किसी का गर्व तोड़ना । अक्ल दंग होना = दे॰ 'अक्ल हैरान होना' । उ॰—'बेगम' अक्ल दंग है ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ५ । अक्ल देना = सीख देना समझाना बुझाना । अक्ल दौड़ाना = सोच विचार करना । जुगत बैठना । अक्ल पर झाडू फेरना = नासमझी का व्यवहार करना । अक्ल पर पत्थर पड़ना = निहा- यत बेअक्ल होना । अक्ल पर पर्दा पड़ना = समझ जाती रहना । उ॰—पूछा जो उनसे आपका पर्दा वो क्या हुआ, कहने लगी कि अक्ल पै मर्दों के पड़ गया ।—कविता कौ॰ भा॰ ४, पृ॰ ६३१ । अक्ल भिड़ाना = दे॰ 'अक्ल दौड़ाना' । अक्ल मारी जाना = बुद्धि बेकार होना । अक्ल रफूचक्कर होना = अक्ल का काम न करना । अक्ल लड़ाना = दे॰ 'अक्ल दौड़ाना' । अक्ल सठीयाना = बुद्धि भ्रष्ट हो जाना; जैसे—'इस बुडढ़े की अक्ल तो सठिया गई है:'—(शब्द॰) । विशेष—ऐसा कहते हैं के साठ वर्ष बाद मनुष्य की बुद्धि जीर्ण या बेकाम हो जाती है । अक्ल से दूर होना = समझ या बुद्धि से बाहर होना । 'अक्ल से बाहर होना = दे॰ 'अक्ल से दुर होना' । यौ॰—अक्ले इंसानी = मनुष्य की बुद्धि । अक्ले कुल = (१) देवदूत । फरिश्ता । (२) मूर्ख । घामड़ (व्यंग्य) । अक्ले सलीम = संतुलित बुद्धि । सदबुद्धि । अक्ले हैवानी = पशुतुल्य बुद्धि । पशुबुद्धि ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "अक्ल" आता है (17)
धी बुद्धि । अक्ल । समझ । विशेष— दे॰ 'बुद्धि'मति बुद्धि । समझ । अक्लविदा बुद्धि । अक्ल । समझधिषणा बुद्धि । अक्लसुबुध बुद्धि । अक्ल । (डि॰)समझ समझने की शकित । बुद्धि । अक्ल । जैसे,—तुम्हारी समझ की बलिहारी । मुहा॰—…खिरद मेधा । बुद्धि । अक्ल । यौ॰ —खिरदमंद = बुद्धिमाल । मेधावीदानिश समझ । अक्ल । बुद्धि । विवेक । यौ॰—दानिशमंद = चतुर । बुद्धिमान । दानिश्…लुब्व बुद्धि । अक्लसूझबूझ देखने और समझने की शक्ति । समझ । अक्लदानिस्त ज्ञान । जानकारी । अक्ल । बुद्धि । समझबुद्धि वह शक्ति जिसके अनुसार मनुष्य किसी उपस्थित विषय के संबंध में ठीक ठीक वि…विद्रव पलायन । भागनाधारणा धारण करने की क्रिया या भावसंज्ञा चेतना । होशशऊर किसी चीज की पहचान या जानकारीसूझ सूझने का भाव
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें