🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:57:20 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

आफत
āphata
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
आफत संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ आफत]
१. आपत्ति । विपत्ति । बला ।
२. कष्ट । दु:ख । मुसीबत ।
३. दु:ख का समय । मुसीबत का दिन । क्रि॰ प्र॰—आना । —उठना । —उठाना । —टूटना । —डालना ।—तोड़ना । —पड़ना । —मचाना । —लाना । —सहना । मुहा॰— आफस उठाना= (१) दु:ख सहना । विपत्ति भोगना । जैसे,— (क) धर्म के पीछे प्रताप को बडी़ बडी़ आफत उठानी पड़ी । (ख) तुम्ह्मरे ही लिये हमने इतनी आफत उठाई । (२) ऊधम मचाना । हलचल मचाना । जैसे,— डाकुओं ने चारों ओर आफत उठा रखी है । आफत का टुकडा = दे॰ 'आफत का परकाल' । आफत का परकाल = (१) किसी काम को बडी़ तेजी से करनेवाला । पटु । कुशल । (२) अटूट प्रयत्न करन्वाला । घोर उघोगी । आकाश पाताल एक करनेवाला । (३) हलचल मचानेवाला । ऊधम मचानेवाला । उपद्रवी । आफत का मारा = (१) विपत्ति से सताया हुआ । दुर्दैव से प्रेरित । जैसे,— आफत का मारा एक पथिक उस झाड़ी के पास आ पहुँचा दिसमें शेर बैठा था । (२) विपद्- ग्रस्त । संकट में पडा़ हुआ । मुसीबतजदा । जैसे,— आफत के मारे हाम आपके दरवाजे आ पहुँचे हैं, कुछ दया हो जाय । आफत ढाना = (१) आफत उठाना । ऊधम मचाना । उपद्रव मचाना । हलचल मचाना । जैसे,— थोडी़ सी बात के लिये तुम आफत ढा देते हो । (२) तकलीफ देना । दु:ख पहुँचाना । जैसे,— वह जहाँ जाता है, आफत ढाता है (३) गजब करना । अनहोनी बात कहना । ऐसी बात कहना जो कभी हूई न हो । जैसे,— क्या आफत ढाते हो ? नित्य चक्कर लगाने की कौन कहे मैं तो उधर महीनों से नहीं गया हूँ । आफत तोड़ना = आफत मचाना । ऊधम मचाना । उपद्रव मचाना । जैसे,— मूर्ख लड़को दिन रात घर पर आफत तोडे़ रहते हैं । आफत मचाना = (१) हलचल करना । ऊदम मचाना । दंग करना । जैसे,— बदमाशों ने सडक पर आफत मचा रखी है । (२) शोर मचाना । गुल गपाडा़ करना । जैसे,— तुह्मारा बच्चा दिन रात आफत मचाए रहता है । (३) जल्दी मचाना । उतावली करना । जैसे,— क्यों आफत मचाए हो, थोडी़ देर में चलते हां । आफत मोल लेना = दे॰ 'आफत सिर पर लेना' । आफत सिर पर लाना या लेना= (१) झगडा मोल लेना । झंझट में पड़ना । जैसे,—
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "आफत" आता है (23)
विपदा विपत्ति । आफत । दुःख, शोक या संकट । यौ॰—विपद् गत=विपत्ति में पड़ा हुआ …विपद् विपत्ति । आफत । संकटव्यसन विपत्ति । आफतउत्पात कष्ट पहुँचानेवाली आकस्मिक घटना । उपद्रव । आफतकहर विपत्ति । आफत । संकट । गजबकरवर पु† संज्ञा स्त्री॰ अलप । घात । विपत्ति । औचट । आफत । संकट । आपत्ति । क…सितम गजब । अनर्थ । आफतआपत्ति दुःख । क्लेश । विघ्नविप्लव उपद्रव । हंगामा । अशांति और हल- चलव्याधि रोग । बीमारीआपदा दुःख । क्लेश । विघ्नभीर पु ^१ संज्ञा स्त्री॰गजब कोप । रोष । गुस्सा । यौ॰—गजब इलाही = ईश्वर का कोप । दैवी कोपजरर हानि । नुकसान । क्षतिबरपा खड़ा हुआ । उठा हुआ । मचा हुआ । विशेष—इस शब्द का प्रयोग प्रायः झगड़ा फस…लाले लालासा । अभिलाषा । इच्छा । अरमान । जैसे,—हमें तो आपके देखने के ही लाले…वबाल बोझ । भारशामल बदकिस्मती । दुर्भाग्यजुल्म अत्याचार । अन्यांय । अनीति । जबरदस्ती । अंधेर । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना…तूफान डुबानेवाली बाढपुटकी पोटली । गठरीबिद्दत † संज्ञा स्त्री॰दुर्घटना अशुभ घटना । ऐसा व्यापार जिससे हानि या दुःख पहुँचे । ऐसी बात जिसके होने…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें