🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:25:53 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

उठाना
uṭhānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
उठाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ उठना का सक॰ रूप]
१. नीचि स्थिति से ऊँची स्थिति में करना । जैसे, लेटे हुए प्राणी को बैठाना या बैठे हुए प्राणी को खड़ा करना । किसी वस्तु को ऐसी स्थिति में लाना जिसमें उसका विस्तार पहले की अपेक्षा अधिक ऊँचाई तक पहुँचे । ऊँचा या खड़ा करना । जैसे—(क) दूहने के लिये—गाय को उठाओ । (ख) कुरसी गिर पड़ी है, उसे उठा दो ।
२. नीचे से ऊपर ले जाना । निम्न आधार से उच्च आधार पर पहुँचना । ऊपर ले जाना । जैसे,—(क) कलम गिर पड़ी है, जरा उठा दो । (ख) वह पत्थर को उठाकर ऊपर ले गया ।
३. धारण करना । कुछ काल तक ऊपर लिए रहना । जैसे,—(क) उतना ही लादो जितना उठा सको । (ख) ये कड़ियाँ पत्थर का बोझ नहीं उठा सकतीं ।
४. स्थान त्याग कराना । हटाना । दूर करना । जसे,—(क) इसको यहाँ से उठा दो । (ख) यहाँ से अपना डेरा डंडा उठाओ ।
५. जगाना ।
६. निकालना । ऊत्पन्न करना । सहसा आरंभ करना । एकबारगी शुरू करना । अचानक उभाड़ना । छेड़ना जैसे—बात उठाना, झगड़ा उठाना । उ॰—जब से हमने यह काम उठाया है, तभी से विघ्न हो रहे हैं ।
७. तैयार करना । उद्यत करना । सन्नद्ध करना । जैसे, इन्हें इस काम के लिये उठाओ तो ठीक हो ।
९. मकान या दीवार आदि तैयार करना । जैसे, घर उठाना, दीवार उठाना ।
१०. नित्य नियमित समय के अनुसार किसी दूकान या कारखाने को बंद करना ।
११. किसी प्रथा का बद करना । जैसे—अंग्रेजों ने यहाँ से सती की रीति उठा दी । १२ खर्च करना । लगाना । व्यय करना । जैसे,—रोज इतना रुपया उठाओगे तो कैसे काम चलेगा ?
१३. किसी वस्तु को भाड़े या किराए पर देना ।
१४. भोग करना । अनुभव करना । भोगना । जैसे—दु:ख उठाना, सुख उठाना । उ॰—इतना कष्ट आप ही के लिये उठाया है ।
१५. शिरोधार्य करना । सादर स्वीकार करना । मानना । उ॰—करै उपाय जो बिरथा जाई । नृप की आज्ञा लियो उठाई । —सूर (शब्द॰) ।
१६. जगाना । जैसे,—उसे सोने दो, मत उठाओ ।
१७. किसी वस्तु को हाथ में लेकर कसम खाना । जैसे, गंगा उठाना, तुलसी उठाना । मुहा॰—उठा धरना = बढ़ जाना । जैसे—उसने तो इस बात में अपने बाप को भी उठा धरा । उठा रखना = छोड़ना, बाकी रखना । कसर छोड़ना । जैसे,—तुमने हमें तंग करने के लिये कोई बात उठा नहीं रखी । उठा ले जाना = (१) किसी वस्तु को इस प्रकार लेकर चल देना कि किसी को पता न लगे । चोरी से वस्तु को उठा ले जाना । चोरी करना । (२) बल- पूर्वक किसी वस्तु को ले जाना । विशेष—कहीं कहीं जिस वस्तु या विषय की सामग्री के साथ इस क्रिया का प्रयोग होता है वहाँ उस वस्तु या विषय के करने का आरंभ सूचित होता है । जैसे—कलम उठाना = लिखने के लिये तैयार होना । डंडा उठाना = मारने के लिये तैयार होना । झोली उठाना = भीख माँगने जाने के लिये तैयार होना, इत्यादि । उ॰—(क) अब बिना तुम्हारे कलम अठाए न बनेगा । (ख) जब हमसे नहीं सहा गया, तब हमने छडी़ उठाई ।
उठाना । उ॰—(क) पुनि सलार कादिम मत माहाँ । खांडै दान उबह नित बाहाँ ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) रघुराज लखे रघुनायक तो महा भीम भयानक दंड गहे । सिर काटन चाहत ज्यौं अबहीं करवाल कराल लिए उबहे ।—रघुराज (शब्द॰) ।
२. पानी फेंकना । उलीचना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "उठाना" आता है (29)
स्थापन खड़ा करना । उठानाउद्वाहन ऊपर ले जाना । ऊपर चढ़ाना । उठानाअभ्युत्थान उठानाउन्नमन उठाने का कार्य । उठाना । ऊपर ले जानासंस्थापन खड़ा करना । उठाना । निर्मित करना । (भवन आदि)परिधारण उठाना । सहारना । धारण करनापर्युत्थान उठाना । उत्थान । खड़ा होनासमुन्नमन उठाना । चढ़ाना । जैसे, भौंह काखमीर गूँधे हुए आटे का सड़ाव । क्रि॰ प्र॰— उठना ।—उठाना । मुहा॰—खमीर बिगड़ना…जहदना कीचड़ हीना । दलदल हो जाना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—उठानाउचकाना उठाना । ऊपर करनाउपटारना पु क्रि॰ स॰ उच्चाटन करना । उठाना । हटानावहन बेड़ा । तरेंदा । नौका नावउद्वाह विवाहउद्धूनन ऊपर उछालना या फेंकनाउदसन निरसन । खंडनउद्यति तैयारीउन्नाद उत्कर्ष । विकास । उन्नतिसमुद्यम उद्यम । चेष्टाआफत आपत्ति । विपत्ति । बलाबोझ ऐसा पिंड जिसे गुरुत्व के कारण उठाने में कठिनता हो । ऐसी राशि या गट्ठर …उचना पु क्रि॰ अ॰सदमा आघात । धक्का । चौटउचाना पु † क्रि॰ स॰छेडना छूना या खोदना खादना । दबाना । कोंचना । जैसे,—इस फोडे को छेडना मत, दवा …जैसे,—(क) तुमको जैसा सुना था वैसा ही पाया । (ख) भारत में अब सिंह प्रायः नही पाए …फितना वह उपद्रव जो अचानक किसी कारण से उठ खड़ा हो । झगड़ा । दंगा फसादउनारना पु क्रि॰ स॰उपराना † क्रि॰ अ॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें