🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:08:55 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

काला
kālā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
काला जीरा (कलौंजी) (2.9.37) सुषवी · कारवी · पृथ्वी · पृथु · उपकुंचिका
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
काला १ वि॰ [सं॰ काल] [स्त्री॰ काली]
१. कागज या कोयले के रंग का कृष्ण । स्याह । यौ॰—काला कलूटा ।—काला भुजंगा काला चोर । काला पानी । काला जीरा । मुहा॰—काला काला होना = शंका या संदेह होना । उ॰—यह बनावट की बात है, इसमें कुछ काला काला जरूर है ।—फिसाना॰ भा॰ ३, पृ॰ ४०८ । (अपना) मुह काला करना = (१) कुकर्म करना । पाप करना । (२) व्यभिचार करना । अनुचित सहगमन करना । (३) किसी ऐसे मनुष्य का हटना या चला जाना जिसका हटना या चला जाना इष्ट हो । किसी बुरे आदमी का दूर होना । जैसे—जाओ, यहाँ से मुंह काला करो ।(दूसरे का मुँह काला करना =(१) किसी अरुचि कर या बुरी वस्तु या व्यक्ति को दूर करना । व्यर्थ वस्तु को हटाना । व्यर्थ की झंझट दूर हटाना । जैसे—(क) तुम्हें इन झगडों से क्या काम, जाने दो, मुँह काला करो । (ख) इन सबों को जो कुछ देना लेना हो, दे लेकर मुँह काला करो, जायँ । (२) कलंक का कारण होना । बदनामी का सबब होना । ऐसा कार्य करना जिससे दूसरे की बदनामी हो । जैसे—तुम आपके आप गए, हमारा भी मुँह काला किया । काला मुंह होना या मुंह काला होना = कलंकित होना । बदनाम होना । काली हाँड़ी सिरपर रखना = (१) सिर पर बदनामी लेना । (२) कलंक का टीका लगाना । काले कौवे खाना = बहुत दिनों तक जीवित रहना । विशेष—बहुत जीने वालों को लोग हँसी से ऐसा कहते हैं । ऐसा प्रसिद्ध है कि कौवा बहुत दिनों तक जीत्ता है ।
२. कलुषित । बुरा । जैसे—उसका हृदय बहुत काला है ।
३. भारी । प्रचंड । बड़ा । जैसे—काली आँधी । काला कोस । काला चोर । मुहा॰—काले कोसों = बहुत दूर । उ॰—ताते अब मरियत अपसेसन । मथुंरा हू ते गए सखी री अब हरि काले कोसन— सूर (शब्द॰) ।
काला २ संज्ञा॰ पुं॰ [सं॰ काल] काला साँप । जैसे—जा, तुझे काला डसे । क्रि॰ प्र॰—काले का काटना, खाना या डसना ।
काला ३ संज्ञा॰ पुं॰ [सं॰ काल] समय । अवसर । काल । उ॰— चढ़िय रंगीले हिंठौर कहा कहौं तिहि काला ।—नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ ३७५ ।
काला पु ४ संज्ञा॰ स्त्री॰ [सं॰ कला] कला । माया । उ॰—भीखा हरि मटवर बहुरूपी जानहिं आपु आपनी काला ।—भीखा श॰, पृ॰ ३१ ।
काला ५ संज्ञा॰ स्त्री॰ [सं॰]
१. कई पौधों के नाम ।
२. दक्ष प्रजापति की एक कन्या का नाम ।
३. दुर्गा [को॰] ।
काला कानून संज्ञा॰ पुं॰ [हिं॰ काला + कानून]
१. वह कानून या अध्यादेश जो लोकजीवन के विरुद्ध हो ।
२. अँगरेजी शासन में गवर्नर या वाइसराय द्वारा बनाए गए अध्यादेश या आर्डिनेंस जो जनता के विरुद्ध पड़ते थे ।
काला गाँड़ा संज्ञा॰ पुं॰ [हिं॰ काला + गन्ना] एक प्रकार की ईख जो बहुत मोटी और रंग में काली होती है ।
काला गेंडा संज्ञा॰ स्त्री॰ [हिं॰काला गाँडा] दे॰ 'काला गाँडा' ।
काला चोर संज्ञा॰ पुं॰ [सं॰]
१. बडा चोर । बहुत भारी चोर । वह चोर जो जल्दी पकड़ा न जा सके ।
२. बुरे से बुरा आदमी । तुच्छ मनुष्य । जैसे,—हमारी चीज है, हम काले चोर को देंगे, किसी का क्या ?
काला तिल संज्ञा पुं॰ [हिं॰ काला + सं॰ तिल] काले रंग का तिल । मुहा॰—(किसी का) काले तिल चबाना = (किसी का) दबैल होना । अधीन या वशवर्ती होना । गुलाम होना । जैसे— क्या तुम्हारे काले तिल चबाए हैं जो न बोलें ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
काला f. N. of several plants (Indigofera tinctoria, L.; Piper longum, L.; (perhaps) Ipomoea atropurpurea, Suśr.; Nigella indica, L.; Rubia Munjista, L.; Ruellia longifolia, L.; Physalis flexuosa, L.; Bignonia suaveolens, Bhpr.)
the fruit of the Kālā g. हरीतक्य्-आदि
N. of a शक्ति, Hcat.
of a daughter of Dakṣa (the mother of the Kāleyas or Kālakeyas, a family of Asuras), MBh. i, 2520; Hariv.
N. of Durgā, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (277,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
काला स्त्री कालोवर्णोऽस्त्यस्य--अर्श० अच् । “कालात् वर्ण- श्चेत्” वार्त्ति० कालशब्दस्यैब वर्ण्णबाचित्वे ङीष् इह तु अर्श आद्यजन्तत्वात् न ङीष् । १ नीलिन्याम् २ कृष्णत्रिवृतायां (कालतेओडी) ३ कृष्णजीरके च अमरः फर परत्वेऽपि हरी० स्त्री । कल--विक्षेपेणिच्--पचाद्यच् । ४ मञ्जि- ष्ठायां मेदि० कुलिकवृक्षे (कुलियाखाडां) रत्नमा० । ६ अश्वगन्धावृक्षे राजनि० ७ पाटलावृक्षे भावप्र० । ८ दक्ष- प्रजापतिकन्यारूपे कश्यपपत्नीभेदे । “प्रजज्ञिर महा- भाग! दक्षकन्यास्त्रयोदश ॥ अदितिर्दितिर्दनुः काला दनायुः सिंहिका तथा” इत्यादिना भा० आ० ६५ अ० ताः उक्ताः “कालायाः प्रथिताः पुत्राः कालकल्पाः प्रहा- रिणः । प्रविख्याता महावीर्य्या दानवषु परन्तपाः । विनाशनश्च क्रोधश्च क्रोधहन्ता तथैव च । क्रोधशत्रु स्तथैवान्ये कालकेषा इति श्रुताः” कालाया अपत्यम् ढक् । कालेय तदपत्ये
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2006,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
काला, स्त्री, (कालो वर्णोऽस्त्यस्य अर्श आदिभ्य अच् टाप् च । अत्र वर्णस्याविवक्षायां जानपदेति न ङीष् । अर्श आद्यजन्तात् न ङीष् इत्यर्थः ।) नीलिनी । कृष्णत्रिवृता । कृष्णजीरकः । इत्यमरः । २ । ४ । ९४ ॥ मञ्जिष्ठा इति मेदिनी ॥ कुलिक- वृक्षः । कालियाकडा इति भाषा । इति रत्न- माला ॥ अश्वगन्धावृक्षः । इति राजनिर्घण्टः ॥ पाटलावृक्षः । इति भावप्रकाशः ॥ (दक्षकन्या- विशेषः । सा तु कश्यपपत्नी । यथा महाभारते १ । सम्भवपर्व्वणि ६५ । १२ । “अदितिर्दितिर्दनुः काला दनायुः सिंहिका तथा” ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-111-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "काला" आता है (16)
असित जो सफेद न हो । कालाअसेत पु वि॰ अश्वेत । काला । बुराकारौ कालाकलूटा काले रंग का । काला । यौ॰—काला । कलुटातारीक स्याह । कालाशबरंग वह जो रात के रंगवाला अर्थात् काला हो । सियाह । कालामुश्की कस्तूरी के रंग का । काला । श्यामबहुल प्रचुर । अधिक । ज्यादाशिति सफेद । शुक्ल । श्वेतअशुचि अपवित्रत्रिवर्णक गोखरूकज्जलित काजल लगा हुआ । आँजा हुआ । अँजन युक्तसधूम्र धुँधलासिरस शीशम की तरह का लंबा एक प्रकार का ऊँचा पेड़ । विशेष—इसका वृक्ष बड़ा किं…मिर्च कुछ प्रसिद्ध तिक्त फलों और फलियों का एक वर्ग जिसके अंतर्गत काली मिर्च,…हिंदू भारतवर्ष में बसनेवाली आर्य जाति के वंशज जो भारत में प्रवर्तित या पल्लव…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें