🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:36:05 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गदहा
gadahā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गदहा १ संज्ञा पुं॰ [सं॰] रोग हरनेवाल; वैद्य । चिकित्सक ।
गदहा २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ गर्दभ, प्रा॰ गदवह] [स्त्री॰ गदही]
१. घोड़े के आकार का पर उससे कुछ छोटा एक पसिद्ध चौपाया जो प्रायः मटमैले रंग का और दो हाथ ऊँचा होता है । गधा । गर्दभ । खर । विशेष—इसका कान और सिर अपेक्षाकृत बड़ा होता है और पैर छोटे और बहुत मजबूत होते हैं; कारण यह ऊँची या ढालुआँ जमीन पर बड़ी सरलता से चल सकता है । यह बहुत मजबूत होता है और बहुत अधिक बोझ उठा सकता है । इस देश में इससे प्रायः धोबी, कुम्हार आदि अधिक काम लेते हैं । जंगली गदहे, जो प्रायः मध्य एशिया और फारस आदि में झुंड बाँधकर रहते है, अधिक चपल होते हैं, पर पालतू गदहे बोदे होते हैं । किसी किसी देश के गदहे सफेद रंग के या घोड़ े से बडे़ भी होते हैं । फारस में गदहे का शिकार किया जाता है और लोग उसका मांस बड़ी रुचि से खाते हैं । इसकी अवस्था प्रायः २० से २५ वर्ष तक की होती है । युरोप आदि दैशों में इनके चमड़े के जूते और थैले आदि बनते हैं । घोड़ी के साथ गदहे का अथवा गदही के साथ घोड़े का संयोग होने से खच्चर की उत्पत्ति होती है । वैद्यक के अनुसार इसका मांस कुछ भारी और बलप्रद होता है और इसका मूत्र कडुआ गरम और कफ; महावात, विष तथा उन्माद का नाशक और दीपक माना गया है । पर्या॰—चक्रीवान । बालेय । रासभ । खर । शंककर्ण । धूसर । भारग । वेशव । शीतलावाहन । वैशाखनंदन । यौ॰—गदहलोटन । गदहहेंचू । मुहा॰—गदहे पर चढ़ना = बहुत बेइज्जत या बदनाम करना । गदहे का हल चलना = बिलकुल उजड़ जाना । बरबाद हो जाना । जैसे, वहाँ कुछ दिनों में गदहों के हल चलेंगे ।
गदहा ३ वि॰ मूर्ख । बेवकूफ । नासमझ । यौ॰—गदहपचीसी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गदहा" आता है (16)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें