🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:54:51 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चपला
capalā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चपला १ वि॰ स्त्री॰ [सं॰] चंचला । फुरतीली । तेज ।
चपला २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. लक्ष्मी ।
२. बिजली । चंचला ।
३. आर्या छंद का एक भैद । विशेष—जिस आर्या दल के प्रथम गण के अंत में गुरु हो, दूसरा गण जगण हो, तीसरा गण दो गुरु का हो, चौथा गण जगण हो, पाँचवा गण का आदि गुरु का हो, छठा गण जगण हो, सातवाँ जगण न हो, अंत में गुरु हो, उसे चपला कहते हैं । परंतु केदारभट्ठ और गंगादास का मत है कि जिस आर्या में दूसरा और चौथा गण जगण हो वही चपला है । जैसे,— रामा भजौ सप्रेमा, सुभक्ति पैहौ सुभुक्तिहू पैहौं । इसके तीन भेद हैं । (क) मुखचपला । (ख) जघनचपला । (ग) महचपला ।
४. पुंश्चली स्त्री ।
५. पिप्पली । पीपल ।
६. जीभ । जिह्वा ।
७. विजया । भाग ।
८. मदिरा ।
९. प्राचीन काल की एक प्रकार की नाव जो ४८ हाथ लंबी, २४ हाथ जौड़ी और २४ हाथ ऊँची होती थी और केवल नदियों में चलती थी ।
चपला ३ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ चप्पड़] जहाज में लोहे या लकड़ी की पट्टी जो पतवार के दोनों ओर उसकी रोक के लिये लगी रहती है ।—(लश॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
चपला f. lightning, Gīt. vii, 23
long pepper, L.
the tongue, L.
(g. प्रियादि) a disloyal wife, whore, L.
spirituous liquor (esp. that made from hemp), L.
the goddess Lakṣmi or fortune (cf. MBh. xiii, 3861), L.
N. of two metres (cf. महा-)
(in music) the 5th note personified.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (388,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
चपला 1 Lightning; कुरबककुसुमं चपलामुषमं रतिपतिमृगकानने Gīt. 7. --2 An unchaste or disloyal wife. --3 Spirituous liquor. --4 Lakṣmī, the goddess of wealth. --5 The tongue. --6 Long pepper. --Comp. --जनः {1} a fickle or unsteady woman; Śi. 9. 16. {2} the goddess of wealth.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0485-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
चपला, स्त्री, (चपल + टाप् ।) लक्ष्मीः । (यथा, माघे । ९ । १६ । “निलयः श्रियः सततमेतदिति प्रथितं यदेव जलजन्म तया । दिवसात्ययात्तदपि मुक्तमहो चपलाजनं प्रति न चोद्यमदः ॥” “चपला चापलवती स्त्री कमला च ॥” इति तट्टीकायां मल्लिनाथः ॥) विद्युत् । (यथा, आर्य्यासप्तशत्याम् । १७९ । “किंपुत्त्रि ! गण्डशैलभ्रमेण नवनीरदेषु निद्रासि । अनुभव चपलाविलासितगर्ज्जितदेशान्तर- भ्रान्तीः ॥”) पुंश्चली । पिप्पली । इति मेदिनी । ले, ८८ ॥ (अस्याः पर्य्याया यथा, -- “पिप्पली मागधी कृष्णा वैदेही चपला कणा । उपकुल्योषणा शौण्डी कोला स्यात्तीक्ष्णतण्डुला ॥” इति भावप्रकाशस्य पूर्व्वखण्डे प्रथमे भागे ॥) जिह्वा । इति शब्दचन्द्रिका ॥ विजया । मदिरा । इति राजनिर्घण्टः ॥ (आर्य्याछन्दोविशेषः । तल्लक्षणं यथा, वृत्तरत्नाकरे २ अध्याये । “उभयार्द्धयोर्जकारौ द्वितीयतुर्य्यौ गमध्यगौ यस्याः । चपलेति नाम तस्याः प्रकीर्त्तितं नागराजेन ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-433-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें