🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:55:45 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चीनी
cīnī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चीनी १ संज्ञा स्त्री॰ [ हिं॰ चीन(देश) + ई (प्रत्य॰)सं॰ अथवा सिता] या दानेदार सफेद रंग का एक प्रसिद्ध मीठा पदार्थ जो चूर्ण रुप में होता है औऱ ईख के रस, चुकंदर, खजूर आदि पदार्थों से बनाया जाता है । विशेष—चीनी का व्यवहार प्राय:मिठाईयाँ बनाने और पीने के दूध या पानी आदि को मिठा करने के लिये होता है । तरल पदार्थ में यह बहुत सरलता से घुल जाती है । भारतवर्ष में चीनी केबल ईख के रस से ही उसके बार बार उबाल और साफ करके बनाई जाती है । पर संसार के अन्य भागों में यह और भी बहुत से पौधों के मीठे रस और विशेषत: चुकंदर के रस से बनाई जाती है । जिस देशी चीनी में मैल अधिक हो उसे 'कच्ची चीनी' और जिसमें मैल कम हो उसे पक्की चिनी कहते हैं । अब भारतवर्ष में दानेदार चीनी (जिसे प्रारंभ में लोग विलायती कहा करते थे क्योंकि पहले ऐसी चीनी विदेश से ही आती थी) भी तैयार होने लगी है । प्रारंभ में लोग इसका प्रयोग अधार्मिक समझते थे परंतु अब इसका प्रयोग बिना किसी हिचक के होता है । चीनी की खपत भारतवर्ष में अपेक्षाकृत अधिक होती है । खाँड, राब, गुड आदि इसी के पूर्ण और अपरिष्कृत रुप है । प्राचिन भारतीयों ने इनकी गणना मंगलद्रव्यों में की बै । सुश्रुत के अनुसार ईख का रस उबालकर बनाए हुए पदार्थ ज्यों ज्यों साफ होकर राब, गुड, चीनी, मिस्री आदि बनते हैं, त्यों त्यों वे उत्तरोत्तर शीतल, स्निग्ध, भारी, मधुर और तृष्णा शांत करनेवाले होते जाते हैं ।
चीनी २ वि॰ चीन देश संबंधी । चीन देश का । जैसे, चीनी मिट्टी, कबाब चीनी, चीनी भाषा ।
चीनी ३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का छोटा पौधा जो पंजाब और पश्चिम हिमालय में पाया जाता है । इसकी पत्तियाँ प्राय: चारे के काम में आती हैं ।
चीनी कपुर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चीनी+सं॰ कपूर] एक प्रकार का कपूर ।
चीनी कबाब संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चीनी+कबाब]दे॰ 'कबाब चीनी' ।
चीनी चंपा संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का बहुत उत्तम केला जो आकार में छोटा होता है । इसी को 'चीनिया केला' चीनिया केला भी कहते हैं ।
चीनी मिट्टी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ चीनी (वि॰)+मिट्टी] एक प्रकार की मिट्टी जो पहले पहल चीन के किंग वि॰ चिन् नामक पहाड से निकली थी ओर अब अन्य देशों में भी कहीं कहीं पाई जाती है । विशेष—इसके ऊपर पुलिस बहुत अच्छी होती है और इससे तरह तरह के खिलौने, गुलदान और छोटे बडे बरतन बनाए जाते हैं जो 'चीन के' या 'चीनी क,' कहलाते हैं । आजकल इस प्रकार की मिट्टी मध्यप्रदेश तथा बंगाल के कुछ जिलों में भी पाई जाती है ।
चीनी मोर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चीनी+मोर] सोहन चिडिया की जाति का एक पक्षी । विशेष—यह पक्षी संयुक्त प्रांत, बंगाल और आसाम में अधिकता से होता है । इसका माँस बहुत स्वादिष्ट होता है, इसलिये शिकारी प्राय: इसका शिकार करते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चीनी" आता है (27)
सिता चीनी । शक्कर । शर्कराशक्कर चीनीशर्करा शक्कर । चीनी । खाँड़शर्करजा चीनीशार्क चीनी । शर्करासुसिकता चीनी । शर्करागुडशर्करा चीनीशुक्लोपला चीनी । शर्कराखंडसर साफ की हुई खाँड़ । चीनीवालुकात्मिका चीनी । शर्कराकहुवा एक दवा जो घी, चीनी, मिर्च और सोंठ को आग पर पकाने से बनती है और जुकाम (…चाशनी चीनी, मिस्री या गुड़ का रस जो आँच पर चढाकर गाढ़ा और मधु के समान लसीला …चिनिया चीनी के रंग का । सफेदखंडविकार चीनी । शक्करउपल पत्थरसिकता बालू । रेतशुक्ला सरस्वतीनैवेद्य देवता के निवेदन के लिये भोज्य द्रव्य । वह भोजन की सामग्री जो देवता को …रसपाकज गुड़मार्जित स्वच्छ किया हुआ । साफ किया हुआशिलाधातु सोनागेरूमागधी मगध देश की प्राचीन प्राकृत भाषासितोपला मिस्त्रीमीनाक्षी भगवती दुर्गा का एक नाम । एक एक देवी जिनकी मूर्ति मदुराइ (तामलनाडु) मे …रेशम एक प्रकार का महीन चमकीला और दृढ़ तंतु या रेशा जिससे कपड़े बुने जाते है…प्लास्टर डाक्टरी के अनुसार वह ओषधि जो शरीर के किसी रुग्ण अंग पर उसे अच्छा करने …महाशवेता सरस्वती
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें