🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तत्व संज्ञा पुं॰ [सं॰ तत्त्व]
१. वास्तविक स्थिति । ययार्थता । वास्तविकता । असलियत ।
२. जगत् का मूल कारण । विशेष—सांख्य में २५ तत्व माने गए हैं—पुरुष, प्रकृति, महत्तत्व (बुद्धि), अहंकार, चक्षु, कर्ण, नासिका, जिह्वा, त्वक्, वाक्, पाणि, पायु, पाद, उपस्थ, मल, शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध, पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश । मूल प्रकृत्ति से शोष तत्वों की उत्पत्ति का क्रम इस प्रकार है—प्रकृति से महत्तत्व (बुद्धि), महत्तत्व से अहंकार, अहंकार से ग्यारह इंद्रियाँ (पाँच ज्ञानेंद्रियाँ, पाँच कर्मेंद्रियाँ और मन) और पाँच तन्मात्र, पाँच तन्मात्रों से पाँच महाभूत (पृथ्वी, जल, आदि) । प्रलय काल में ये सब तत्व फिर प्रकृति में क्रमश: विलीन हो जाते हैं । योग में ईश्वर को और मिलाकर कुल २६ तत्व माने गए हैं । सांख्य के पुरुष से योग के ईश्वर में विशेषता यह है कि योग का ईश्वर क्लेश, कर्मविपाक आदि से पृथक् माना गया है । वेदांतियोँ के मत से ब्रह्म ही एकमात्र परमार्थ तत्व है । शून्य— वादी बौद्धों के मत से शून्य या अभाव ही परम तत्व है, क्यों कि जो वस्तु है, वह पहले नहीं थी और आगे भी न रहेगी । कुछ जैन तो जीव और अजीव ये ही दो तत्व मानते हैं और कुछ पाँच तत्व मानते हैं—जीव, आकाश, धर्म, अधर्म, पुदगल और अस्तिकाय । चार्वाक् के मत में पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु ये ही तत्व माने गए हैं और इन्हीं से जगत् की उत्पत्ति कही गई है । न्याय में १६, वैशेषिक में ६, शैवदर्शन में ३६; इसी प्रकार अनेक दर्शनों की भिन्न भिन्न मान्यताएँ तत्व के संबंध में हैं । यूरोप में१६वीं शती में रसायन के क्षेत्र का विस्तार हुआ । पैरासेल्सस ने तीन या चार तत्व माने, जिनके मूलाधार लवण गंधक और पारद माने गए । १७वीं शती में फांस एवं इग्लैंड में भी इसी प्रकार के विचारों की प्रश्रय मिलता रहा । तत्व के संबंध में सबसे अधिक स्पष्ट विचार रावर्ट जायल (१६२७—१६९१ ई॰) ने १६६१ ई॰ में रखा । उसने परिभाषा की कि तत्व उन्हें कहेंगे जो किसी यांत्रिक या रासायनिक क्रिया से अपने से भिन्न दो पदार्थो में विभाजित न किए जा सकें । १७७४ ई॰ में प्रीस्टली ने आक्सिजन गैस तैयार की । कैबेंडिश ने १७८१ ई॰ में आक्सिजन और हाइड्रोजन के योग से पानी तैयार करके दिखा दिया और तब पानी तत्वं न रहकर यौगिकों की श्रेणी में आ गया । लाव्वाज्ये ने १७८९ ई॰ में यौगिक और तत्व के प्रमुख अंतरों को बताया । उसक े समय तक तत्वों की संख्या २३ तक ग्हुँच चुकी थी । १९वी॰ शती में सर हंफ्री डेवी ने नमक के मूल तत्व सोडियम को भी पृथक् किया और कैल्सियम तथा पोटासियम को भी यौगिकों में से अलग करके दिखा दीया । २०वीं शती में मोजली नामक वैज्ञानिक न परमाणु संख्या की कल्पना रखी जिससे स्पष्ट हो गया कि सबसे हल्के तत्व हाइड्रोजन से लेकर प्रकृति में प्राप्त सबसे भारी तत्व यूरेनियम तक तत्वों की संख्या लगभग १०० हो सकती है । प्रयोगों ने यह भी संभव करके दिखा दिया है कि हम अपनी प्रयोगशालाओं में तत्वों का विभाजन और नए तत्वों का निर्माण भी कर सकते हैं ।
३. पंचभूत (पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश) ।
४. परमात्मा । ब्रह्म ।
५. सार वस्तु । सारांश । जैसे,—उनके लेख में कुछ तत्व नहीं है । यौ॰—तत्त्वमसि = यह उपनिषद् का एक वाक्य है जिसका तात्पर्य है हर व्यक्ति ब्रह्म है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
तत्त्व(त्व) न० तस्य भावः, तन--क्विप् तुक् ततो भावो वा त्व वा तलोपः । १ याथार्थ्ये, २ स्वरूपे, ३ ब्रह्मणि च अमरः ४ अना- रोपितस्वरूपे, परमात्मनि, “तदिति सर्वनाम सर्वं च ब्रह्म तस्य नाम सर्वनाम तस्य भावः । सर्वस्मिन् दृश्ये बाध्यमाने- ऽपि तद्बाधाधिष्ठानत्वेन स्वयमबाध्यमानमनारोपितं स्वरूपं तत्त्वमिति विवरणकाराः । ५ विलम्बिते नृत्यवाद्यादौ, ६ चेतसि, ७ वस्तुनि, ८ साङ्ख्योक्तेषु प्रकृत्यादिषु पञ्चविंशतौ पदार्थेषु त्रिका० । “वेदान्ता बहुतर्ककर्कशमतिग्रस्ताः परं मायया भाट्टाः कर्मफलाकुला हतधियो ह्येते हि वैशेषिकाः । अन्ये भेदरता विवादकलहास्ते तत्त्वतो वञ्चितास्तस्मात् सिद्धमतं स्वभावकसृतं धीरः परं संश्रयेत्” । ९ सत्त्वरजस्तमःसु । तत्र याथार्थ्ये इत्यष्टा- विंशतिस्थाने तत्त्वं वक्ष्यामि यत्नतः” रघु० । श्रीतत्त्व- चिन्तामणिः तत्त्वविवेकः । तत्त्वचूडामणिः तत्त्वदीपिका । प्रमाणप्रमेयेत्याद्युपक्रमे “तत्त्वज्ञानान्निःश्रेयसाधिगमः” गौ० सू० “कार्य्यं सोऽवेक्ष्य शक्तिञ्च देशकालौ च तत्त्वतः” मनुः । “सतश्च सद्भावोऽसतश्चासद्भावः । सत् ‘सत्’ इति गृह्यमाणं यथाभूतमविपरीतं तत्त्वं भवति । असच्च ‘असत्’ इति गृह्यमाणं यथाभूतमविपरीतं तत्त्वं भवति” । वात्स्या० प्रस्तावना । प्रकृत्यादिप- दार्थे । “एवं तत्त्वाभ्यासान्नास्मि न मे नाहमित्य- परिशेषम्” सां० कौ० । “तत्प्रतिषेधार्थं तत्त्वा- भ्यासात्” पात० सू० । १० स्वभावे निस्तत्त्वाः निःस्वभावा इत्यर्थः प्रकृत्यादी पुंन० केचित् । “यस्यापि देवस्य गुणान् समग्रांस्तत्त्वांश्चतुर्विंशतिमाहुरेके” हरिवं० २७६ अ० । ब्रह्मणि “वदन्ति तत्तत्त्वविदस्तत्त्वं यज्ज्ञानमद्वयम् । ब्रह्मेति परमात्मेति भगवानिति शब्द्यते” भाग० १ । ३ । ११ अनारोपितं तत्त्वमिति वेदान्तिनो वदन्ति । पदार्थे । “शून्यं तत्त्वं भावो विनश्यति वस्तुधर्मत्वाद्विनाशस्य” सा० सू० । मतभेदे पदार्थभेदा यथा “सदसदुभयानुभयात्मकचतुष्कोटिविनिर्मुक्तं शून्यमेव तत्त्वमिति शून्यवादिनो बौद्धाः । पृथिव्यादीनि चत्वारि भूतानि तत्त्वानीति चार्वाका आहुः । जीवा [] जीवाख्ये द्वे तत्त्वे इत्यार्हताः । जीवाकाशधर्माधर्म पुद्गलास्तिकायाः पञ्चतत्त्वानीत्यार्हतैकदेशिनः । जीवा जीवास्रवबन्धसंवरनिर्जरमोक्षाः सप्त तत्त्वानीत्यपरे आर्हतैकदेशिनः । स्वतन्त्रास्वतन्त्रभेदेन द्विविधं तत्त्व- मिति द्वैतवादिनः श्रीपूर्णप्रज्ञाचार्य्याः । चिदचिदी- श्वरभेदेन त्रिविधं तत्त्वमिति रामानुजीयाः पतिपशु पाशभेदेन त्रिबिधं तत्त्वमिति पाशुपतशास्त्रकोविदाः नकुलीशाचार्य्याः शैवाश्च । महदादीनि पञ्चविंशतिस्तत्त्वा- नीति सांख्याः । ईश्वराधिकानि तानि चेति, षड्विं- शतिस्तत्वानीति पातञ्जलाः । ब्रह्मैकमेव परमार्थ- तत्त्वं तद्भिन्नाः मायाकल्पिता इति मायावादिनो वेदान्तिनः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3210-b) स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।