🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:44:16 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दशा
daśā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
वस्त्र के किनारे के धागे (झालर) (2.6.115) वस्ति
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दशा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. अवस्था । स्थिति या प्रकार । हालत । जैस,—(क) रोगी की दशा अच्छो नहीं है । (ख) पहले मैंने इस मकान को अच्छी दशा में देखा था ।
२. मनुष्य के जीवन की अवस्था । विशेष—मानव जीवन की दस दशाएँ मान गई हैं—(१) गर्भवास, (२) जन्म, (३) बाल्य, (४) कौमार, (५) पोगंड, (६) यौवन, (७) स्थाविर्य, (८) जरा, (९) प्राणरोध और (१०) नाश ।
३. साहित्य में रस के अंतर्गत विरही की अवस्था । विशेष—ये अवस्थाएँ दस हैं—(१) अभिलाष, (२) चिंता, (३) स्मरण, (४) गुणकथन, (५) उद्वेग, (६) प्रलाप, (७) उन्माद, (८) व्याधि, (९) जड़ता और (१०) मरण ।
४. फलित ज्योतिष के अनुसार मनुष्य के जीवन में प्रत्येक ग्रह का नियत भोगकाल । विशेष—दशा निकालने में कोई मनुष्य की पूरी आयु १२० वर्ष की मानकर चलते हैं और कोई १०८ वर्ष की । पहली रीति के अनुसार निर्धारित दशा विंशोत्तरी और दूसरी के अनुनिर्धारित अष्टोत्तरी कहलाती है । आयु के पूरे काल में प्रत्येक ग्रह के भोग के लिये वर्षों की अलग अलग संख्या नियत है—जैसे, अष्टोत्तरी रीति के अनुसार सूर्य की दशा ६ वर्ष, चंद्रमा की १५ वर्ष, मंगल की ८ वर्ष, बुध की १७ वर्ष शनि की १० वर्ष, ब्रुहस्पति की १९ वर्ष, राहु की १२ वर्ष, और शुक्र की २१ वर्ष मानी नई है । दशा जन्मकाल के नक्षत्र के अनुसार मानी जाती है । जैसे, यदि जन्म कृत्तिका, रोहिणी या मृगशिरा नक्षत्र में होगा तो सूर्य की दशा होगी; भद्रा, पुनर्वसु, पुष्य या अश्लेखा नक्षत्र में होगा तो चंद्रमा की दशा; मघा, पूर्वाफाल्गुनी या उत्तराफाल्गुनी में होगा तो मंगल की दशा; हस्त, चित्रा, स्वाती या विशाखा में होगा तो बुध की दशा; अनुराधा, ज्येष्ठा या मूल नक्षत्र में होगा तो शनि की दशा; पूर्वाषाढ़, उत्तराषाढ़, अभिजित् या श्रवण नक्षत्र में होगा तो बृहस्पति की दशा; धनिष्ठा, शतभिषा या पूर्व भाद्रपद में होगा तो राहू की दशा और उत्तर भाद्रपद, रेवती, अस्विनी या भरणी नक्षत्र होगा तो शुक्र की दशा होगी । प्रत्येक ग्रह की दशा का फल अलग अलग निश्चित है—जैसे, सूर्य की दशा में चित्त को उद्वेग, धनहानि, क्लेश, विदेशगमन, बंधन, राजपीड़ा इत्यादि । चंद्रमा की दशा में ऐश्वर्य, राजसम्मान, रत्नवाहन की प्राप्ति इत्यादि । प्रत्येक ग्रह के नियत भोगकाल या दशा के अंतर्गत भी एक एक ग्रह का भोगकाल नियत है जिसे अंतर्दशा कहते हैं । रवि की दशा को लीजिए जो ६ वर्ष की है । अब इन ६ वर्षों के बीच सूर्य की अपनी दशा ।
४. महीने की, चंद्रमा की १० महीने की, मंगल की ५ महीने की, बुध की ११ महीने २० दिन की, शनि की ६ महीने २० दिन की, बृहस्पति की १ वर्ष २० दिन की, राहु की ८ महीने की, शुक्र की १ वर्ष २ महीने की है । इन अंतर्दशाओं के फल भी अलग अलग निरूपित हैं—जैसे, सूर्य की दशा में सूर्य की अंतर्दशा का फल राजदंड, मनस्ताप, विदेशगमन इत्यादि; सूर्य की दशा में चंद्र की अंतदेशा का फल शत्रुनाश, रोगशांति, वित्तलाभ इत्यादि । उपर जो हिसाब बतलाया गया है वह नाक्षत्रिकी दशा का है । इसके अतिरिक्त योगिनी, वार्षिकी, लाग्निकी, मुकुंदा, पताकी, हरगौरी इत्यादि और भी दशाएँ हैं पर ऐसा लिखा है कि कलियुग में नाक्षत्रिकी दशा ही प्रधान है ।
५. दीए की बत्ती ।
६. चित्त ।
७. कपड़े का छोर । वस्त्रांत ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
दशा (आस्) f. pl. ‘Decads’, N. of 10 Jain texts (उपासक-. &c.) consisting of 10 chs. each.
दशा f. (√ दंश्?) the fringe of a garment, loose ends of any piece of cloth, skirt or hem, KātyŚr. iv, 1, 17 (ऊर्णा), Lāṭy. viii, 6, 22; Kauś.; ŚāṅkhGṛ. ii, 12, 5; Mn. &c.
a wick, Gobh. iv, 2, 32 (क्षौम-), Kum. iv, 30; Bhartṛ. iii, i
state or condition of life, period of life (youth, manhood, &c.), condition, circumstances, R.; Pañcat.; Megh. &c.
the fate of men as depending on the position of the planets, aspect or position of the planets (at birth &c.), VarBṛS.; VarBṛ.; Laghuj.
the mind, L.
cf. वस्त्र-; 1. दश.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (471,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
दशा 1 The threads at the end of a piece of woven cloth, the fringe of a garment, the skirt, edge or hem of a garment; रक्तांशुकं पवनलोलदशं वहंती Mk. 1. 20; छिन्ना इवांबरपटस्य दशाः पतंति 5. 4. --2 The wick of a lamp; Bh. 3. 129; Ku. 4. 30. --3 Age or time of life; see दशांत below. --4 A period or stage of life; as बाल्य, यौवन, &c.; R. 5. 40. --5 A period in general. --6 State, condition, circumstances; नीचैर्गच्छत्युपरि च दशा चक्रनामंक्रंमंण [] Me. 109; विषमां हि दशां प्राप्य दैवं गर्हयते नरः H. 4. 3. --7 State or condition of mind. --8 The result of actions, fate. --9 The aspect or position of planets (at birth). --10 The mind, understanding. --Comp. --अधिपतिः, --ईशः the sun; (for other meanings see under दशन्). --अंतः {1} the end of a wick. {2} the end of life; निर्विष्टविषयस्नेहः स दशांतमुपेयिवान् R. 12. 1 (where the word is used in both senses). --अंतरं different states, vicissitudes of life; Ś. 4. 1. --अंतरः a lamp. --कर्षः, --कर्षिन् m. {1} the end of a garment. {2} a lamp. --पाकः, --विपाकः {1} the fulfilment of fate. {2} a changed condition of life. --विपर्यासः ill-luck, misfortune.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0560-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दशा" आता है (17)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें