🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:34:45 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हाल
hāla
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हाल १ संज्ञा पुं॰ [अ॰]
१. दशा । अवस्था । जैसे,—अब उनका क्या हाल है ? उ॰—(क) विरहिनि तो बेहाल है, को जानत हाला । कबीर श॰, भा॰
३. पृ॰ १७ । (ख) डोला लिए चलो तुम झटपट, छोड़े अटपट चाल रे । सजन भवन पहुँचा दो हमको, मन का हाल बिहाल, रे । —क्वासि, पृ॰ ४७ ।
२. परिस्थिति । माजरा ।
३. संवाद । समाचार । वृत्तांत । जैसे,—बहुत दिनों से उनका कुछ हाल नहीं मिला ।
४. जो बात हुई हो, उसका ठीक ठीक उल्लेख । इतिवृत । ब्योरा । विवरण । कैफियत ।
५. कथा । आख्यान । चरित्र । जैसे,— इस किताब में हातिम का सारा हाल है ।
२. ईश्वर के भक्तों या साधकों की वह अवस्था जिसमें वे अपने को बिलकुल भूलकर ईश्वर के प्रेम में लीन हो जाते हैं । तन्मयता । लीनता । (मुसल॰) । यौ॰—हालचाल=वर्तमान स्थिति या दशा । हालबिहाल, हाल बेहाल=बुरी दशा । दयनीय दशा । हाल समाचार=वर्तमान अवस्था और गतिविधि । मुहा॰—(किसी पर) हाल आना=ईश्वरप्रेम का उद्बेग होना । प्रेम की बेहोशी छाना ।
हाल २ वि॰ वर्तमान । चलता । उपस्थित । जैसे,—जमाना हाल । मुहा॰—हाल में=थोड़े ही दिन हुए । जैसे,—वे अभी हाल में आए हैं । हाल का=थोड़े दिनों का । नया । ताजा ।
हाल ३ अव्य॰
१. इस समय । अभी । उ॰—बात कहिबे में नंदलाल की उताल कहा ? हाल तौ हरिननैनी हँफनि मिटाय लै । — शिव (शब्द॰) ।
२. तुरंत । शीघ्र । उ॰—संग हित हाल करि जाचक निहाल करि नृपता बहाल करि कीरति बिसाल की । —गुलाब (शब्द॰) ।
हाल ४ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ हालना]
१. हिलने की क्रिया या भाव । कंप ।
२. झटका । झोंका । धक्का । क्रि॰ प्र॰—लगना ।
३. नौका का कर्ण । नाव की गलही (को॰) ।
४. लोहे का बंद जो पहिए के चारों ओर घेरे में चढ़ाया जाता है ।
हाल ५ संज्ञा पुं॰ [अं॰ हाँल] बहुत बड़ा कमरा । जिसमें बहुत से लोग एकत्र हो सकें । खुब लंबा चौड़ा कमरा ।
हाल ६ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. खेत जोतने का हल ।
२. बलराम ।
३. शालिवाहन राजा ।
४. एक प्रकार का पक्षी [को॰] ।
हाल ७ संज्ञा पुं॰ [फा़॰]
१. श्वेत इलायची ।
२. चैन । आराम । शांति ।
३. नाच । नृत्य ।
४. चौगान खेलने की गेंद । कंदुक [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
हाल m. = हल, a plough, L.
a ‘scraper’ (kind of bird), Suśr., Sch.
N. of Bala-rāma (cf. हलधर), L.
of Sātavāhana, Cat.
of a king (son of Ariṣṭa-karman), VP.
हाल , हालक, हालिक &c. See p. 1293, cols. 1 and 2.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1293,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
हालः [हलो अस्त्यस्य अण्, हल एव वा अण्] 1 A plough. --2 N. of Balarāma. --3 N. of Śālivāhana. --Comp. --भृत् m. an epithet of Balarāma.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1170-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
हाल पु० हलोऽस्त्यस्य अण् हल एव वा अण् । १ बलरामे त्रिका० । २ हले च मेदि० । ३ शालिवाहननृपे हेमच० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5424,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
हालः, पुं, (हलेन क्रीडतीति । अण् । यद्वा, हलतीति । हल + “ज्वलितिकसन्तेभ्यो णः ।” ३ । १ । १४० । इति णः ।) बलरामः । इति त्रिकाण्डशेषः ॥ शालिवाहनराजः । इति हेम- चन्द्रः ॥ हलः । इति मेदिनी ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-532-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हाल" आता है (22)
संदेश समाचार । हाल । खबर । संवादसंवाद बातचीत । कथोपकथन । खबर । हाल । समाचार । वृत्तांतसमाचार संवाद । खबर । हाल । जैसे,—क्या नया समाचार हैवृत्तांत किसी बीती हुई बात या घटी हुई घटना का विवरण । समाचार । हाल । जैसे,—(क) …खबर समाचार । वृत्तांत । हाल । क्रि॰ प्र॰—आना ।—जाना ।—पहुँचना ।—पाना ।—भेद…हवाल हाल । दशा । अवस्थामाजरा हाल । वृत्तांतरूदाद समाचार । वृत्तांत । हालकैफियत समाचार । हाल । वर्णनविरतंत पु संज्ञा पुं॰ वृत्तांत । हाल । कथागीता वह ज्ञानमय उपदेश जो किसी बड़े से माँगने पर मिले । जैसे,—रामगीता, शिवगी…विवरण किसी वस्तु को स्पष्ट रूप से समझाने की क्रिया । विवेचन । व्याख्याउपाख्यान पुरानी कथा । पुराना वृत्तांतवार्त्ता जनश्रुति । अफवाहबयान बखान । वर्णन । जिक्र । चर्चाबीती गुजरी हुई स्थति या बातहोनी उत्पत्ति । पैदाइशकिस्सा कहानी । कथा । आख्यान । क्रि॰ प्र॰— कहना ।—सुनना ।—सुनाना, इत्यादि । यौ…ब्योंत पुं॰ब्योरा किसी घटना के अंतर्गत एक एक बात का उल्लेख या कथन । विवरण । तफसील । उं— …वारदात कोई भीषण या शोचनीय कांड । दुर्घटनादास्तान् वृत्तांत
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें