🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:57:57 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

देखना
dekhanā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
दृष्टि (3.3.45) ज्ञान · आँख
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
देखना क्रि॰ स॰ [सं॰ दृश्, द्रक्ष्यति, प्रा॰ देक्खइ]
१. किसी वस्तु के अस्तित्व या उसके रूप, रंग आदि का ज्ञान नेत्रों द्वारा प्राप्त करना । अवलोकन करना । संयो॰ क्रि॰—लेना । यौ॰—देखना भालना = निरीक्षण करना । जाँच करना । मुहा॰—देखना सुनना = जानकारी प्राप्त करना । जानना बूझना । पता लगाना जैसे,—बिना देखे सुने उसके विषय में कोइ क्या कह सकता है ? देखने में = (१) बाह्य लक्षणों के अनुसार । बाहरी चेष्टाओं से । साधारण व्यवहार में । जैसे,— देखने में तो वह बहुत सीधा है पर बड़ी बड़ी चालें चलता है । (२) रूप रंग में । वर्ण, आकृति आदि में । जैसे,—यह पेड़ देखने में बड़ा सुंदर है । किसी के देखते = रहते हुए । समक्ष । सामने । उपस्थित में । मौजूद रहते । जैसे,—(क) उसके देखते तो ऐसा कभी नहीं हो सकता । (ख) मेरे देखते क्या कोई चीज ले जा सकता है । देखते देखते = (१) आँखों के सामने । (२) तुरंत । फौरन । चटपट । जैसे,— देखते देखते वह घड़ी उड़ा ले गया । देखते रह जाना = हक्का बक्का रह जाना । चकपका जाना । चकित हो जाना । ऐसी स्थिति में हो जाना जिसमें कुछ करते धरते न बने । किंकर्तव्य विमूढ़ हो जाना । जैसे,—वह एकबारगी आकर उसे मारने लगा, में देखता रह गया । देखना चाहिए देखा चाहिए, देखो या देखिए = (क्या होगा) मालूम नहीं । (आगे की बात) कोन जाने ? कह नहीं सकते (कि ऐसा होगा कि नहीं) (हम) देख लेंगे = उपाय करेंगे । प्रतिकार करेंगे । जो कुछ करना होगा करेंगे । जैसे,—उन्हें जो जी में आवे करने दो, हम देख लेंगे । देखा जायगा = (१) फिर विचार किया जायगा । (२) पीछे जो कुछ करना होगा किया जायगा । जैसे,—इस समय तो इन्हें टालो, फिर देखा जायगा । देखो = (१) ध्यान दो । विचारो । सोचो । जैसे,—देखो, इसी रुपए के लिये लोग कितना कष्ट उठाते है । (२) सावधान रहो । ख्याल रखो । खबरदार । जैसे,—देखो, फिर कभी ऐसा न करना । (३) सुनो । इधर आओ । (पुकारने का शब्द) सुनो ।
२. जाँच करना । दशा या स्थिति जानने के लिये निरीक्षण करना । मुआयना करना । जैसे,—कल इंस्पेक्टर साहब स्कूल देखने आवेंगे ।
३. ढूँढ़ना । खोजना । तलाश करना । पत ा लगाना । जैसे,—तुम अपने संदूक में तो देखो, क्षायद उसी में हो ।
४. परीक्षा करना । आजमाना । अनुभव करना । परखना । जैसे,—(क) इस औषध का गुण देख लें तब कुछ कहें । (ख) सबको देख लिया है, उस समय किसी ने मेरा साथ नहीं दिया ।
५. किसी वस्तु पर ध्यान रखना जिसमें वह इधर उधर न होने पावे । निगरानी रखना । ताकते रहना । जैसे,—मेरा सामान भी देखते रहना, मैं थोड़ा पानी पी आऊँ ।
६. समझना । सोचना । विचारना । जैसे, भलाई बुराई देखर काम करना चाहिए ।
७. अनुभव करना भोगना । जैसे,—(क) उसने अपने जीवन में बहुत दुःख देखा । (ख) इन्होंने अच्छे दिन देखे हैं । उ॰—एक यहाँ दुख देखत केशव होत वहाँ सुरलोक बिहारी ।—केशव (शब्द॰) ।
८. पढ़ना । बाँचना । जैसे,—उन्होंने बहुत ग्रंथ देखे हैं ।
९. त्रुटि आदि जानने या दूर करने के लिये अवलोकन करना । परीक्षा करना । जाँचना । गुण दोष का पता लगाना । जैसे,—(क) देखो इस अँगूठी का सोना कैसा है । (ख) मेरे इस लेख को देख जाओ ।
१०. ठीक करना । संशोधित करना । शोधना । जैसे, प्रूफ देखना । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "देखना" आता है (51)
ईक्षण दर्शन । देखनानिशमन दर्शन । देखनाअवलोकन देखनानिशामन दर्शन । देखनाअवेक्षण अवलोकन । देखनाअवेक्षा अवेक्षण । देखनाप्रेक्षा देखनानिर्वर्णन देखना । लक्ष्य करनादृश देखना । दर्शनवीक्ष दृष्टि । देखना । ताकनाउदीक्षण देखना । तजबीजनासमीक्षण दर्शन । देखनाअभिदर्शन देखनानिरीक्षण देखना । दर्शनलोकन अवलोकन । देखनानिरीक्षा देखना । दर्शनप्रतिचक्षण अवलोकना । देखनासमालोक अवलोकना । देखनाजोर बल । शक्ति । ताकत । क्रि॰ प्र॰—आजमाना ।—देखना ।—दिखाना ।—लगना ।— लगाना…तकन ताकने की क्रिया या भाव । देखना । दृष्टिईखना देखना । अवलोकना ।— (ड़िं॰)तष्षना पु क्रि॰ स॰ ताकना । देखनादीदारी देखना । दर्शन करनालक्षना पु क्रि॰ स॰ लखना । देखनानिहारना ध्यानपूर्वक देखना । टक लगाकर देखना । देखना । ताकनामुशाहदा निरीक्षण । देखना । अवलोकनअवलच्छना पु क्रि॰ सं॰ लक्ष्य बनना । देखनापरिदर्शन सम्यक् रूप से अवलोकन । भली- भाँति देखनाउद्वोक्षण ऊपर देखनाप्रत्यवलोकन पर्यवेक्षण । देखना । निरीक्षण । दर्शनकि किस प्रकार? कैसे?दृष्टिविक्षेप कटाक्ष । तिरछी नजरअवकलन इकट्टा करके मिला देनाचहना पु क्रि॰ स॰डटना जमकर खड़ा होना । अड़ना । ठहरा रहना । जैसे,—वे सबेरे से मेले में डटे हु…तकना †पु क्रि॰ अ॰लखना पु † क्रि॰ स॰छटकना किसी वस्तु का दाब या पकड़ से वेग के साथ निकल जाना । वेग से अलग हो जाना…जोवना पु क्रि॰ स॰जोहना † क्रि॰ स॰डीठना †पु ^१ क्रि॰ अ॰ दिखाई देना । दृष्टि में आनातारनी पु † ^३ क्रि॰ स॰दाषना † क्रि॰ स॰नजरना पु क्रि॰ अ॰हेरना पु † क्रि॰ स॰कारूरा फुँकनी शीशी, जिसमें रोगी का मूत्र वैद्य को दिखाने के लिये रखा जाता हैभावताव किसी चीज का मूल्य या भाव आदि । निर्ख । दर । क्रि॰ प्र॰—करना ।—जाँचना ।…अवरेखना पु क्रि॰ सं॰अवलोकना पु क्रि॰ संबिलोकना पु क्रि॰ स॰विलोकना पु क्रि॰ सं॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें