🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:10:11 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नमक
namaka
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नमक संज्ञा पुं॰ [फा॰ या सं॰ लवणक]
१. एक प्रसिद्ध क्षार पदार्थ जिसका व्यवहार भोज्य पदार्थों में एक प्रकार का स्वाद उत्पन्न करने के लिये थोड़े मान में होता है । लवण । नोन । विशेष—नमक संसार के प्रायः सभी भागों में दो रूपों में पाया जाता है—एक तो जमीन में, चट्टानों या स्तरों के रूप में और दूसरा समुद्रों, झीलों और तालाबों आदि के खारे जल था । भारत में पंजाब, कोहाट, तथा काँगड़े की मंडी नामक रियासत में नमक की खानें हैं । जिनमें से बहुत प्राचीन काल से नमक नाकाला जाता है । सिंध भी नमक के लिये प्रसिद्ध था । इसी से वहाँ के नमक को सैंधव (सेंधा) कहते थे । पंजाब की खानि का नमक भी सेंधा कहलाता है । यह प्रायः साफ और सफेद रंग का होता है और इसमें किसी प्रकार की गंध नहीं रहती । इसके अतिरिक्त समुद्र या झीलों के खारे पानी आदि को सुखाकर भी कई प्रकार के नमक निकाले जाते हैं । इस प्रकार का नमक करकच कहलाता है । कहीं कहीं रेह या मिट्टी में से भी एक प्रकार का नमक निकाला जाता है जो खारी कहलाता है । एक और प्रकार का नमक होता है जो काला नमक कहलाता है । यह साधारण नमक को हड़, बहेड़े और सज्जी के साथ गलाकर बनाया जाता है । इसके अतिरिक्त ओषधि और रसायन आदि के काम के लिये और भी अनेक वनस्पतियों और दूसरे पदार्थों को जलाकर खार या नमक तैयार करते हैं । वैद्यक में सैधव (सेंघा), शार्कमरी (साँधर), समुद्र- लवण (करकच), विडलवण सौवचंड, (काला नमक, सींचर), काचलवण (नीनी मिट्टी से बनाया हुआ कचिया नमक), औदभिद्, औषर, रौमक और द्रोणी आदि कई प्रकार के लवण गिनाए गए हैं जिनमें से सेंधा नमक सबसे अच्छा माना गया है । मुहा॰—नमक अदा करना = अपने पालक या स्वामी के उपकार का बदला चुकाना । मालिक के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना । (किसी का) नमक खाना = (किसी के द्वारा) पालित होना । (किसी का) दिया खाना । जैसे,— आपने पाँच बरस तक उनका नमक खाया है, आज नगर उन्होंने आपको दो बातों कह ही दीं तो क्या हो गया? नमक मिर्च मिलाना या लगाना = किसी बात को अधिक रोचक या प्रभावशाली बनाने के लिये उसमें अपनी ओर से भी कुछ बढ़ा देना । किसी बात को बढ़ाकर कहना । जैसे,—उन्होंने यहाँ का सार हाल तो कह ही दिया, साथ ही अपनी तरफ से भी नमक मिर्च लगा दिया । नमक फूटकर निकलना = नमकहरामी की सजा मिलना । कृतध्नता का दंड मिलना । नमक से या नमक पानी से अदा होना = दे॰ 'नमक अदा करना' । कटे पर नमक छिड़कना = किसी दुःखी को और भी दुःख देना । पीड़ित को और भी पीड़ित करना । नमक का सहरा = थोड़ा सहारा । थोड़ी सहायता । यौ॰—नमकख्वार । नमकहराम । नमकहरामी । नमकहलाल । नमकहलाली ।
२. कुछ विशेष प्रकार का सौदर्य जो अधिक मनोहर या प्रिय हो । लावण्य । सलोनापन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नमक" आता है (31)
लवण नमक । लोन । विशेष—दे॰ 'नमकं'पाकिम पका हुआ । २ पाक क्रिया से प्राप्त, जैसे, नमकलोणार एक प्रकार का क्षारविशेष । नमकलावण्य लवण का भाव या धर्म । नमकपनजलरस समुद्री या साँभर नमकत्रिलवण सेंधा, साँसर और सोचर (काला) । नमकवेशवार नमक, मिर्च, धनिया आदि मसालेरुद्धक नमकअचार मिर्च, राई, लहसुन आदि मसालों के साथ तेल, नमक, सिरका या अर्कनाना में कु…लोइन पु ^१ संज्ञा पुं॰ लावण्य । नमक । सौंदर्य । नमकीनीलोणक नमक । लवणपरचून आटा, चावल, दाल, नमक, मसाला आदि भोजन का फुटकर सामान । जैसे, परचून की दु…रामरस नमकलावनि पु संज्ञा स्त्री॰ सौंदर्य । लावण्य । सुंदरता । नमकपरचूनी परचूनवाला । आटा, दाल, नमक, आदि बेचनेवाला बनिया । मोदीलावनता पु संज्ञा स्त्री॰ बहुत अधिक सौंदर्य । सुंदरता । खुबसूरती । नमकयौवलक्षण लावण्य । नमकऊषक प्रत्यूष । भोरकवर ग्रास । कौर । लुकमा । निवालालोत आसु । लोरक्षार दाहक, जारक, विस्फोटक या इसी प्रकार की और वानस्पत्य औषधियों को जलाकर या…पक्त्रिम पक्व । पका हुआराजबदर पैवंदी या पेउँदी बैरसर्वरस राल । धूना । कारायलसहंडुक एक प्रकार का मांस का रसा या शोरबा । विशेष—बकरे आदि पशुओं के मांसभरे अं…कबर मिश्रित रंगोवाली । चितकबरातापस्वेद किसी प्रकार की उष्णता पहुँचाकर उत्पन्न किया हुआ या ज्वरादि की उष्णता क…रसेस पु ^१ संज्ञा पुं॰लोना पु † संज्ञा पुं॰लगावन पु † संज्ञा स्त्री॰ लगाव । संबंध । वास्तासमवर्णोपधान कौटिल्य के अनुसार बढ़िया और कीमती माल में घटिया माल मिलाना । विशेष—चंद…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें