🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:30:08 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पक्का
pakkā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पक्का वि॰ [सं॰ पक्व][वि॰ स्त्री॰ पक्की] अनाज या फल जो पुष्ट होकर खाने के योग्य हो गया हो । जो कच्चा न हो । पका हुआ । जैसे, पक्का आम ।
२. जिसमें पूर्णता आ गई हो । जिसमें कसर न हो । पूरा । जैसे, पक्का चोर, पक्का धूर्त ।
३. जो अपनी पूरी बाढ़ या प्रौढ़ता को पहुँच गया हो । पुष्ट । जैसे, पक्की लकड़ी । मुहा॰—पक्का पान = वह पान जो कुछ दिन रखने से सफेद और खाने में स्वादिष्ट हो गया हो ।
४. जिसके संस्कार वा संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो गई हो । साफ और दुरुस्त । तैयार । जैसे, पक्की चीनी, पक्का शोरा ।
५. जो आँच पर कड़ा या मजबूत हो गया हो । जैसे, मिट्टी का पक्का बरतन ।
६. जिसे अभ्यास हो । जो मँज गया हो । जो किसी काम को करते करते जमा या बैठा हो । पुख्ता । जैसे पक्का हाथ ।
७. जिसका पूरा अभ्यास हो । जो अभ्यस्त वा निपुण व्यक्ति के द्वारा बना हो । जैसे, पक्का खत, पक्के अक्षर ।
८. अनुभवप्राप्त । तजरुबेकार । निपुण । दक्ष । होशियार । जैसे,—हिसाब में अब वह पक्का हो गया ।
९. आँच पर गलाया या तैयार किया हुआ । आँच पर पका हुआ । मुहा॰—पक्का खाना या पक्की रसोई = घी में पका हुआ भोजन । जैसे, पूरी कचौरी, मालपूआ आदि । पक्का पानी = (१) औटाया पानी । (२) स्वास्थकर जल । निरोग और पुष्ट जल ।
१०. दृढ़ । मजबूत । टिकाऊ । जैसे,—इस मंदिर का काम बहुत पक्का है, यह जल्दी गिर नहिं सकता । मुहा॰—पक्का काम = असली चाँदी सोने के तार के बने बेल बूटे का काम । असली कारचोबी का काम । जैसे,—इस टोपी पर पक्का काम है । पक्का घर या मकान = सुरखी चूने के मसाले और ईटों से बना हुआ घर । पक्का रंग = न छूटनेवाला रंग । बना रहनेवाला रंग ।
११. स्थिर । दृढ़ । न टलनेवाला । मिश्रित । जैसे, पक्की बात, पक्का इरादा, विवाह पक्का करना ।
१२. प्रमाणों से पुष्ट । प्रामाणिक । जिसे भूल या कसर के कारण बदलना न पड़े या जो अन्यथा न हो सके । ठीक जँचा हुआ । नपा तुला । जैसे,—(क) वह बहुत पक्की सलाह देता है । (ख) पक्की दलील । मुहा॰—पक्का कागज = वह कागज जिसपर लिखी हुई बात कानून से दृढ़ समझी जाती है । स्टांप का कागज । पक्की बही या खाता = वह बही जिसपर ठीक जँचा हुआ या तै किया हुआ हिसाब उतारा जाता है । पक्का चिट्ठा = ठीक ठीक जँचा चिट्ठा ।
१३. जिसका मान प्रामाणिक हो । टकसाली । जैसे, पक्का मन, पक्की तोल, पक्का बीघा । यौ॰—पक्का गवैया = पक्का गाना गानेवाला । शास्त्रीय संगीत गानेवाला । पक्का गाना = शास्त्रीय संगीत । पक्का पानी = (शरीर आदि का) गेहुआँ वर्ण ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पक्का" आता है (25)
ऐकांतिक पूर्ण । पक्काडिढ † वि॰ दृढ़ । पक्का । मजबूतनीचट † वि॰ दृढ़ । पक्कामजबूत दृढ़ । पुष्ट । पक्कामुहकम दृढ़ । पक्काअजरायल जो जीर्ण न हो । जो पुराना न हो । जो सदा एक सा रहे । अमिट । पक्का । चिर…परपूठा पक्काउस्तवार दृढ़ । पक्काअचल जो न चले । स्थिर । जो न हिले । ठहरा हुआ । निश्चलपक्व पका हुआध्रुव सदा एक ही स्थान पर रहनेवाला । इधर उधर न हटनेवाला । स्थिर ।अचलपरिणत बिलकुल या बहुत झुका हुआ । अति नम्र या नतपुष्ट पोषण किया हुआ । पाला हुआअभ्यस्त जिसका अभ्यास कीया गया हो । बार बार कीया हुआ । मश्क किया हुआ । जैसे—यह …निश्चिंत जिसे कोई चिंता या फिक्र न हो या जो चिंता से मुक्त हो गया हो । चिंतारहि…अटल जो न टले । जो न डिगे । स्थिर । निश्चल । उ.—तुलसीस पवन नंदन अटल क्रुद्ध…विद्रध मोटा ताजाकतई नितांत । निपट । बिलकुल । जैसे, — मैं उनसे कतई कोई तअल्लुक नहीं रखना चा…अचूक जो न चुके । जो खाली न जाय । जो ठीक बैठे । जो अवश्य फल दिखावे । जो अपना…नक्की नक्कीमूठ खेल में 'एक' का दाँव (दे॰ 'नक्कीमूठ') । ताश के पत्तों में का …कंटाइन चुडैल । भुतनी । डाइनटकसाली टकसाल का । टकसाल संबंधीजबरदस्त बलवान् बली । शाक्तिवालाबारहबानी सूर्य के समान दमकवालामुस्तकिल अटल । स्थिर
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें