🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:57:43 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बच
baca
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बच पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ वचस्] वचन । वाक्य । बात । उ॰— (क) जौं मोरे मन बच अरु काया । प्रति राम पदकमल अमाया ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) जइओं समीर सीतल बहु सजनी मन बच उड़ल सरीर ।— विद्यापति , पृ॰ ५०८ । (ग) नैनन ही बिहँसि बिहँसि कौलों बोलिहौ जू बच हूँ तो बोलिए बिहँसि मुख बाल सों ।— केशव (शब्द॰) । यौ॰— बचपाल = वचन पालना । कही बात पर दृढ़ रहना । उ॰— द्विज सनमान दान बचपालन दृढ़ ब्रत को हठि नाहिं टरै ।— भारर्तेदु ग्रं॰, भाग २, पृ॰ ४६५ ।
बच २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वचा] एक प्रकार का पौधा जो ओषधि के काम में आता हैं । पर्य्या॰—उग्रगधा । षड़्ग्रंथा । गोलोमी । शतपर्विका । मगल्या । जटिला । तीक्ष्णा । लोमशा । भद्रा । कांगा । विशेष— यह पौधा काशमीर से ऐ आसाम तक तथा मनीपुर और बर्मा में दो हजार से छह हजार फुट तक ऊँचे पहाड़ों पर पानी के किनारे होता है । इसकी पत्ती सौसन की पत्ती के आकार की पर उससे कुछ बड़ी होती है । इसके फूल नरगिस के फूल की तरह पीले होते हैं । पत्तियों की नाल लंबी होती है । पत्तियों से एक प्रकार का तेल निकाला जाता है जो खुला रहने से उड़ जाता है । इसकी जल लाली लिए सफेद रंग की होती है जिसमें अनेक गाँठें होती हैं । पत्तियाँ खाने में कड़ुवी, चपंरी और गरम होती हैं और उनमें से तेज गंध निकलती है । वैद्यक में इसे वमनकारक, दीपन, मल औ र मूत्रशोधक और कंठ को हितकर माना है, तथा शूल, शोथ, वातज्वर, कफ, मृगी ओर उन्माद का नाशक लिखा है । यह गठिया में ऊपर से लगाई भी जाती है । भावप्रकाश में बच तीन प्रकार की लिखी गई है— (१) बच, (२) खुरासानी बच और (३) महाभरी बच । खुरासानी बच सफेद होती है । इसे मीठी बच भई कहते हैं । यह मति ओर मेधावर्धक तथा आयुवर्धक होती है । महाभरी को कुलीजन भी कहते हैं । यह कफ और खाँसी को दूर करती है, गले को साफ करती है, रुचि को बढ़ाती तथा मुख को शुद्ध करती है ।
बच पु १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ चत्स, प्रा॰ बच्छ] गाय का बच्चा । बछड़ उ॰— बाल बिलख मुख गो न चरति तृण बछ पय पियन न धावैं । देखत अपनी आँखियेन ऊघो हम कहि कहा जनावैं ।— सूर (शब्द॰) । (ख) राक्षस तहाँ धेत बछ भष्णं ।— पृ॰ रा॰, ६१ । १७९९ । यौ॰—बछपाल = वत्सल । बच्छल । उ॰— बरषि कदम्म सुब्रन्न चढि, लज्जित बहु बर बाल । हथ्थ जोरि सम सो भई, प्रभु बुल्ले बछपाल ।— पृ॰ रा॰ २ । ३७७ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बच" आता है (21)
सुपद्मा बच । बचातीक्ष्णा बचरक्षोघ्नी बचा । बचक्षुद्रपत्री बचलोमा बचा ।बचक्षुरपत्री बचा । बचविजया पुराणानुसार पार्वती की एक सखी का नाम, जो गौतम की कन्या थीवल्लरी वल्ली । लताशतमूला बड़ी सतावरषड्ग्रंथा इरसा की जड़ जो काश्मीर और काबुल से आती हैउग्रा दुर्गा । महाकालीजटिला ब्रह्मचारिणीलोमशा वैदिक काल की एक स्त्री जो कई मंत्रों की रचयिता मानी जाती हैशतमूली शतावरी नाम की ओषधिशतपर्वा दूर्वा घास । दूबउग्रगंधा अजवायनशतपर्विका दूबसंजीवनी जीवनप्रदायिनी । जीवन- दायिनी । जीवन देनेवालीविषतैल वैद्यक में एक प्रकार का तेल जो कड़ुए तेल में गोमूत्र, हलदी, दारु हल्दी…हिंग्वादि चूर्ण संज्ञा पुं॰ हींग के योग से बनी हुई एक बुकनी । विशेष—भूनी हींग, प…पांडुपंचानन रस संज्ञा पुं॰ वैद्यक में एक प्रकार का रस जिसे त्रिकटु, त्रिफला, दंतीम…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें