अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बान १संज्ञा पुं॰[देश॰] १. शालि या जड़हन को रोपने के समय उतनी पेड़ियाँ जो एक साथ लेकर एक थान में रोपी जाती हैं । जड़हन के खेत में रोपी हुई धान की जूरी । क्रि॰ प्र॰—बैठाना ।—रोपना । २. एक बहुत ऊँचा और मजवूत लकड़ीवाली पहाड़ी वृक्ष । विशेष—यह वृक्ष अफगानिस्तान में तथा हिमालय में आसाम तक सात हजार से नौ हजार फुट की ऊँचाई तक होता है । इसके पेड़ बहुत उँचे होते हैं और यद्यपि इसका पतझड़ नहीं होता तो भी वसंत ऋतु में इसकी पतियाँ रंग बदलती हैं । इसकी लकड़ी ललाई लिए सफेद रंग की होती है और बहुत मजबूत होती है । इसका वजन प्रति घनफुट तीस सेर तक होता है और यह घर और खेती के सामान बनाने में काम आती है । इसकी छड़ियाँ भी बनती हैं । पत्तियाँ और छाल चमड़े सिझाने के काम आती है ।
बान २संज्ञा पुं॰[सं॰ बाण] १. बाण । तीर । २. एक प्रकार की आतशबाजी जो तीर के आकार की होती है । इसमें आग लगते ही यह आकाश की ओर बड़े वेग से छूट जाती है । ३. समुद्र या नदी उँची लहर । ४. वह गुंबदाकार छोटा डंडा जिससे धुनकी (कमान) की ताँत को झटका देकर रुई धुनते हैं । ५. मूँज की बटी हुई रस्सी । बाध । ६. बाना नाम का हथियार जो फेंककर मारा जाता है । उ॰— गोली बान सुमंत्र सर समुझि उलटि मन देखु । उत्तम मध्यम नीच प्रभु बचन बिचारि बिसेखु ।— तुलसी (शब्द॰) । ७. स्वर्ग ।—अनेकार्थ, पृ॰ १४५ ।
बान ३संज्ञा पुं॰[देश॰] गोला । उ॰— तिलक पलीता माथे दमन बज्र के बान । जेहि हेरहि तेहि मारहि चुरकुस करहिं निदान ।— जायसी (शब्द॰) ।
बान ४संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ बनना] १. बनावट । ढंग । आकार । उ॰— सकट को बान बनायो ऐसी । सुंदर अर्धचंद्र होइ जैसो ।— नंद॰, ग्रं॰, पृ॰ २५७ । २. सजधज । वेश विन्यास । उ॰— सब अंग छीटै लागी नीको बन्यो बान ।— नंद॰, ग्रं॰, पृ॰ ३९४ । ३. टेव । आदत । अभ्यास । उ॰— भक्त बछल है बान तिहारी गुन औगुन न बिचारो ।—गुलाल॰, पृ॰ ४५ । क्रि॰ प्र॰—ड़ालना ।—पड़ना ।—लगना ।
बान ५संज्ञा पुं॰[सं॰ वर्ण] रंग । आब । कांति । उ॰— कनकहि बान चढ़ै जिमि दाहे । तिमि प्रियतम पद नेम निबाहे ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।