🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:32:12 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

माया
māyā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
जादू (इन्द्रजाल) (2.10.11) शाम्बरी
कूट (पुं॰/नपुं॰) (3.3.43) अचल · यन्त्र · छल · झूठ · ढेर · लोहे · हल
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
माया शक्ति ।
११. जीव (को॰) ।
१२. ज्योतिष में शुक्र की गति के अनुसार तीन तीन नक्षत्रों की जो एक वीथी मानी गई है, उनमें से एक, जो हस्त, विशाखा और चित्रा नक्षत्र में होती है ।
१३. एक ऋषि (को॰) ।
१४. मेंषराशि (को॰) ।
१५. अग्नि (को॰) ।
१६. एक प्रकार का धान्य (को॰) ।
१७. माक्षइक धातु (को॰)
१८. सूर्य का रथ (को॰) ।
माया १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. लक्ष्मी ।
२. द्रव्य । धन । संपत्ति । दौलत । उ॰— (क) माया त्यागे क्या भया मान तजा नहिं जाय ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) बड़ माया को दोष यह जो कबहूँ घटि जाय । तौ रहीम मरिबो भलो दुख सहि जियैं बलाय ।—रहीम (शब्द॰) । (ग) जो चाहै माया बहु जोरी करै अनर्थ सो लाख करोवी ।—निश्चल (शब्द॰) ।
३. अविद्या । अज्ञानता । भ्रम ।
४. छल । कपट । धोखा । चाल- बाजी । उ॰— (क) सुर माया बस केकई कुसमय कीन्ह कुचाल ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) धरि कै कपट भेष भिक्षुक को दसकंधर तहँ आयो । हरि लीन्हों छिन में माया करि अपने रथ बैठयो ।—सूर (शब्द॰) । (ग) तब रावण मन में कहै करौं एक अव काम । माया का परपंच के रचौं सु लछमन राम ।—हनुमन्नाटक (शब्द॰) । (घ) साहस, अनृत चपलता माया ।—तुलसी (शब्द॰) ।
५. सृष्टि को उत्पत्ति का मुख्य कारण । प्रकृति । उ॰— (क) माया, ब्रह्म जीव जगदीसा । लच्छि अलच्छि रंक अवनीसा ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) माया माहि नित्य लै पावै । माया हरि पद माहिं समावै ।—सूर (शब्द॰) । (ग) माया जीव काल के करम के सुभाव के करैया राम वेद कहै ऐसी मन गुनिए ।—तुलसी (शब्द॰) ।
६. ईश्वर की वह कल्पित शक्ति जो उसकी आज्ञा से सब काम करती हुई मानी गई है । उ॰— तहँ लखि माया की प्रभुताई । मणि मंदिर सुच सेज सुहाई । —(शब्द॰) ।
७. इंद्रजाल । जादू । छलमय रचना । उ॰—जीती कौ सकै अजय रघुराई । माया ते अस रची न जाई ।—तुलसी (शब्द॰) ।
८. ईद्रवज्रा नामक वर्ण- वृत्त का एक उपभेद । यह वर्णवृत इद्रवज्रा और उपेंद्रवज्रा के मेल से बनता है । इसके दूसरे तथा तीसरे चरण का प्रथम वर्ण लघु होता है । जेसे,— राधा रमा गौरि गिरा सु सीता । इन्है विचारे नित नित्य गीता । कटैं अपारे अघ ओध मीता । ह्वै है सदा तोर भला सुवीता ।
९. एक वर्णवृत्त जिसमें क्रमशः मगण तगण, यगण, सगण और एक गुरु होता है । जैसे,— लीला ही सों बासव जी में अनुरागौ । तीनौ लेकै पालत नीके सुख पागौ । जो जो चाहो सो तुम वासों सब लीजौ । कीजै मेरी और कृपा सो सर भीजौ ।—गुमान (शब्द॰) ।
१०. मय दानव की कन्या जो विश्रवा को ब्याही थी और जिससे खर, दूषण, त्रिशिरा और सूर्पनखा पैदा हुए । उ॰—माया सुत जन में करि लेखा । खर, दूषण, त्रिशिरा सुपनेखा ।— विश्राम (शब्द॰) ।
११. देवताओं में से किसी की कोई लीला, शक्ति, इच्छा वा प्रेरणा । अ॰—(क) रामजी की माया, कहीं धूप कही छाया । (कहावत) । (ख) अति प्रचंड रघुपति कै माया । जेहि न मोह अस को जग जाया ।— तुलसी (शब्द॰) । (ग) तेहि आश्रमहिं मदन जब गयऊ । निज माया बसंत निरयमऊ ।—तुलसी (शब्द॰) । (घ) बोले बिहँसि महेश हरि माया वल जानि जिय ।—तुलसी (शब्द॰) ।
१२. कोई आदरणीय स्त्री ।
१३. प्रज्ञा । बुद्धि । अकल ।
१४. शाठ्य । शठता (को॰) ।
१४. दंभ । गर्व (को॰) ।
१३. दुर्गा का एक नाम ।
१७. बुद्धदेव (गौतम) की माता का नाम । .यौ॰—मायाकार । मायाजीवी ।
माया पु† २ संज्ञा स्त्री॰ [हि॰ माता] माता । माँ । जननी । उ॰— बिनवै रतनसेन की माया । माथे छात पाट नित पाया ।—जायसी (शब्द॰) ।
माया पु † ३ संज्ञा स्त्री॰ [हि॰ ममता]
१. किसी को अपना समझने का भाव । उ॰— उसपर तुम्हें न हो, पर उसकी तुमपर ममता माया है ।—साकेत, पृ॰ ३७० ।
२. कृपा । दया । अनुग्रह । उ॰— (क) भलेहिं आय अब माया कीजै । पहुँनाई कहँ आयसु दीजै ।— जायसी (शब्द॰) । (ख) साँचेहु उनके मोह न माया । उदासीन धन धाम न जाया ।— तुलसी (शब्द॰) । (ग) डंड एक माया कर मोरे । जोगिनि होउँ चलै संग तोरे ।—जायसी (शब्द॰) ।
माया ४ संज्ञा पुं॰ [फा॰ मायह्]
१. उपकरण । सामान ।
२. योग्यता । काविल होना ।
३. पूँजी । धन । दौलत [को॰] । यौ॰—मायादा
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
माया f. See below.
माया f. art, wisdom, extraordinary or supernatural power (only in the earlier language)
illusion, unreality, deception, fraud, trick, sorcery, witchcraft magic, RV. &c. &c.
an unreal or illusory image, phantom, apparition, ib. (esp. ibc. = false, unreal, illusory; cf. comp.)
duplicity (with Buddhists one of the 24 minor evil passions), Dharmas. 69 (in phil.) Illusion (identified in the Sāṃkhya with Prakṛti or Pradhāna and in that system, as well as in the Vedānta, regarded as the source of the visible universe), IW. 83; 108
(with Śaivas) one of the 4 Pāśas or snares which entangle the soul, Sarvad.; MW.
(with Vaiṣṇavas) one of the 9 Śaktis or energies of Viṣṇu, L.
Illusion personified (sometimes identified with Durgā, sometimes regarded as a daughter of Anṛta and Nirṛti or Nikṛti and mother of Mṛtyu, or as a daughter of Adharma), Pur.
compassion, sympathy, L.
Convolvulus Turpethum, L.
N. of the mother of Gautama Buddha, MWB. 24
of Lakṣmī, W.
of a city, Cat.
of 2 metres, Col.
du. (माये इन्द्रस्य) N. of 2 Sāmans, ĀrṣBr.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (811,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
माया [मा-यः बा˚ नेत्वम्] 1 Deceit, fraud, trick, trickery; a device, an artifice; Pt. 1. 359. --2 Jugglery, witchcraft, enchantment, an illusion of magic; स्वप्नो नु माया नु मतिभ्रमो नु Ś. 6. 9. --3 (Hence) An unreal or illusory image, a phantom, illusion, unreal apparition; मायां मयोद्भाव्य परीक्षितोऽसि R. 2. 62; विकृतिः किन्नु भवेदियं नु माया Ki. 13. 4, R. 12. 74; oft. as the first member of comp. in the sense of ‘false’, ‘phantom’, ‘illusory’; e. g. मायावचनं false words; मायामृग &c. --4 A political trick or artifice, diplomatic feat. --5 (In Vedānta phil.) Unreality, the [] illusion by virtue of which one considers the unreal universe as really existent and as distinct from the Supreme Spirit. --6 (In Sān. phil.) The Pradhāna or Prakṛti. --7 Wickedness. --8 Pity, compassion. --9 N. of the mother of Buddha. --10 Ved. Extraordinary power, wisdom (प्रज्ञा). --11 (With Śaivas) One of the four snares (पाश) which entangle the soul. --12 N. of the city Gayā. --13 N. of Lakṣmī. --Comp. --आचर a. acting deceitfully. --आत्मक a. false, illusory. --उपजीविन् a. living by fraud; Pt. 1. 288. --कारः, --कृत्, --जीविन् m. a conjurer, juggler. --चण a. {1} noted for juggling. {2} deceptive. --दः a crocodile. --देवी N. of the mother of Buddha. ˚सुतः Buddha. --धर a. deceitful, illusive. --पटु a. skilled in deception, fraudulent, deceitful. --प्रयोगः {1} deceitfulness, employment of tricks or fraud; Pt. 1. 190. {2} employment of magic. --फलं a gall nut. --मृगः a phantom deer, an illusory or false deer. --यंत्रं an enchantment. --योगः employment of magic. --योधिन् a. fighting deceitfully. --वचनं false or deceitful words. --वादः the doctrine of illusion, (a term applied to Buddhism). --विद् a. skilled in deception or magical arts. --सुतः an epithet of Buddha.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0861-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
माया स्त्री मा--यत् बा० नैत्त्वम् । १ छद्मनि कापट्ये अमरः । २ इन्द्रजालादौ ३ मिथ्याबुद्धिहेत्वज्ञानभेदे, ४ कृपायां ५ दम्भे ६ लक्ष्म्यां च मेदि० । ७ बुद्धमातरि स्त्री अमरः । ८ ईश्वरस्योपाध्रौ, अघटनघटनसाधिकायां शक्तौ वेदान्त० । ९ पीताम्बरे १० असुरभेदे पु० मेदि० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4749,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "माया" आता है (31)
शांबरी माया । इंद्रजाल । विशेष—कहते हैं, शंबर दैत्य ने पहले इसका प्रयोग किया …संश्चत् इंद्रजाल । बाजीगरी । माया । जादूनवशक्ति स्ज्ञा स्त्री॰ पुराणानुसार प्रभा, माया, जया, सूक्ष्मा, विशुद्धा, नंदिन…धूर्तता माया । चालबाजी । वंचकता । ठगपना । चालाकीसम्मोहनी मायाहस्तिमाया इंद्रजाल । मायाकृहक माया । धोखा । जाल । फरेबझमाल इंद्रजाल । मायाफरफंद दाँव पेंच । छल कपट । मायाशोबदा जादू । इंद्रजाल । माया । नजरबंदी । बाजीगरीकिरतिम पु वि॰ कृत्रिम । माया ।—नामै चाँद सूर दिन राती । नामै किरतिम की उतपाती…हीमिया इंद्रजाल । माया । जादूजालंधरी विद्या संज्ञा स्त्री॰ मायिक विद्या । माया । इंद्रजालभवविलास मायामायाजाल सासांरिक मोह, माया, घर गृहस्थी आदि का जंजालअंजनी हनुमान की माता अंजनाशंबरी मूमाकानी । आखुपर्णी लतामोहिनी मोहनेवालीअनिर्वचनीय जिसका वर्णन न हो सके । अकथनीय । अवर्णनीयविलोभ आकर्षण । प्रलोभनउपजाति वे वुत्त जो इंद्रवज्रा और उपेंद्रवज्रा तथा इंद्रवंशा और वंशस्थ के मेल …अविद्या विरुद्ध ज्ञान । मिथ्या ज्ञान । अज्ञान । मोहसांबरी † ^१ वि॰ सांबर मृग के चर्म या साँभर क्षेत्र का बना हुआमिथ्यात्व मिथ्या होने का भावत्रिष्टुभ् एक वैदिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में ग्यारह अक्षर होते हैं । विशेष—इसका…प्रातिहार्य द्बारपाल का कामदृष्टिबंध वह क्रिया जिससे देखनेवालों की दृष्टि में भ्रम हो जाय । दीठबंदी । इंद्र…खमीर गूँधे हुए आटे का सड़ाव । क्रि॰ प्र॰— उठना ।—उठाना । मुहा॰—खमीर बिगड़ना…कुदरत शक्ति । प्रभुत्व । इखतियार । सामर्थ्यजगरमगर चकपकाहट । चकाचौंधअनंतानुबंधी जैन मतानुसार वह दोष या दुःस्वभाव जो कभी न जाय; जैसे अनुंतानुबंधी क्रोध…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें