🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:12:26 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

माल
māla
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
माल २ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. क्षेत्र । ऊँचा क्षेत्र । ऊँचा भुखंड ।
२. कपट ।
३. बन । जंगल । उ॰—चकित चहुँ दिसि चहति, विधुर जनु मृगी माल तै ।—नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ २७० ।
४. हरताल ।
५. विष्णु ।
६. एक प्राचीन अनार्य जाति । भागवत में इसे म्लेच्छ लिखा है ।
७. एक देश का नाम जो बंगाल के पश्चिम वा दक्षिणपश्चिम की ओर है । इसे मेदिनी- पुर कहते हैं ।
माल २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ मल्ल] कुश्ती लड़नेवाला । दे॰ मल्ल । उ॰—(क) कहुँ माल देह बिसाल सैल समान अति बल गर्जहीं ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) योगी घर मेले सब पाछे । उतरे माल आए रनं काछे ।—जायसी (शब्द॰) । ‡
२. राजपथ या सड़क के आस पास की वह भूमि जो कच्चा हो ।
माल ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ माला]
१. माला । हार । उ॰—(क) विनय प्रेम बस बई भवानी । खसी माल मुरति मुसुकानी ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) पहिर लियो छन माँझ असुर बल औरउ नखन बिदारी । रुधिर पान करि आँत माल धरि जय जय शब्द पुकारी ।—सुर (शब्द॰) । (ग) चंदन चित्रित रंग, सिंधु राज यह जानिए । बहुत बाहिनौ संग मुकुता माल विसाल उर ।—केशव (शब्द॰) । (घ) कितने काज चलाइयतु चतुराई की चाल कहे देत गुन रावरे सब गुन निर्गुन माल ।—बिहारी (शब्द॰) ।
२. वह रस्सी वा सुत की डोरी जो चरखे में मुड़ी वा वेलन पर से होकर जाती है और टेकुए को घुमाती है । †
२. चौड़ा मार्ग । चौड़ी सड़क ।
४. पंक्ति । पाँती । उ॰— (क) सेवक मन मानस मराल से । पावनं गंग तरंग माल से ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) बालधी विसाल बिकराल ज्वाल माल मानो लंक लीलिबे को काल रसान पसारी है ।—तुलसी (शब्द॰) ।(ग) धाम धामनि आगि की बहु ज्वाल माल बिरा- जहीं । पवन के झकझोर ते झँझरी झतोखे बाजहीं ।—केशव (शब्द॰) । (घ) गीधन की माल कहुँ जंबुक कराल कहुँ नाचत बैताल लै कपाल जाल जात से ।—हनुमत्राटक (शब्द॰) ।
माल ४ संज्ञा पुं॰ [अ॰]
१. संपत्ति । धन । उ॰—(क) भली करी उन श्याम बंधाएँ । बरज्यो नहीं कह्यो उन मेरी अति आतुर उठि धाए । अल्प चोर बहु माल लुभाने संगी सबन धराए । निदारे गए तैसो फल पायो अब वे भए पराए ।—सूर (शब्द॰) । (ख) धाम औ धरा को माल बाल अबला को असि तजत परात राह चहत परान की ।—गुमान (शब्द॰) । (ग) माखन चोरी सों अरी परकि रहेउ नँदलाल । चोरन लागै अब लखौ नेहिन को मन माल ।—रसनिधि (शब्द॰) । यौ॰—मालखाना । मालगाड़ी । मालगोदाम । मालजामिन, माल मनकूला । माल गैरमनकूला ।मालदार आदि । मुहा॰—माल उड़ाना=(१) बहुत रुपया खर्च करना । घन का अपव्यय करना । (२)किसी की संपत्ति को हड़प लेना । दुसरे का माल अनुचित रुप से ले लेना । माल काटना=किसी के धन को अनुचित रुप से अधिकार में लाना । माल उड़ाना । माल चीरना=पराया धन हड़पना । माल उड़ाना । माल मारना । माल मारना=अनुचित रुप से पराए घन पर अधिकार करना । पराया धन हड़पना । दुसरे की संपत्ति दबा बैठना ।
२. सामग्री । समाना । असबाब । उ॰—(क) कहो तुमहिं हम को का वुझाते । लै लै नाम सुनावहु तुम हीं मो सों कहा अरुझति । तुम जानति मैं हुँ कछु जानत जी जो माल तुम्हारे । डारि देहु जा पर जो लागै मारग चलै हमारे ।—सुर (शब्द॰) (ख) मिती ज्वार भाटा हु की शीघ्र ही निकारै । लोग कहत हैं भरे माल कुँ कुति हु डारै ।—श्रीधर (शब्द॰) । मुहा॰—माल काटना=चलती रेल गाड़ी में से या मालगुदाम आदि में से माल चुराना । माल टाल=धन संपत्ति । माल असबाब माल मता=माल असबाब । माल मस्ती=धन का मद । माल की मस्ती । माल महकमा=माल का महकमा या विभाग । राजस्व संबंधी विभाग ।
३. क्रय विक्रय का पदार्थ ।
४. वह धन जो कर में मिलता है ।
५. फसल को उपज ।
६. उत्तम और सुस्वादु भोजन ।
माल ४ प्रत्य॰ [फा़॰] मला दला । मर्दित । जैसे, पामाल=पैरों से मर्दिप या मला दला ।
माल अदालत संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ माल+अदालत] वह अदालत जिसमें लगान, मालगुजारी आदि के मुकदमे दायर किए जाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
माल m. (derivation doubtful) N. of a district (lying west and south-west of Bengal), Megh.
of one of the 7 islands, of Antara-dvīpa; L., of Viṣṇu, L.
of the son of a Śūdra and a Sūta, L.
pl. N. of a barbarous tribe or people, MBh.
माल n. a field, Inscr.; MBh.
a forest or wood near a village, L.
fraud, artifice, L.
(in some comp.) = mālā, a wreath, garland.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (813,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मालः 1 N. of a district in the [] west or southwest of Bengal. --2 N. of a tribe of barbarians, a mountaineer. --3 N. of Viṣṇu. --लं 1 A field. --2 A high ground, rising or elevated ground (मालमुन्नतभूतलं); क्षेत्रमारुह्य मालं Me. 16 (शैलप्रायमुन्नतस्थलं Malli.). --3 A wood near a village. --4 Fraud, deceit. --Comp. --चक्रकं the hip-joint.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0863-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
माल पु० मल--संज्ञायां कर्त्तरि घञ् । “माला मिल्लाः किराताश्च सर्वेऽपि म्लेच्छजातयः” हेमच० उक्ते १ म्लेच्छ- भेदे २ विष्णौ पु० भरतः । ३ देशभेदे ४ क्षेत्रे मेदि० ५ कपटे ६ वने हेमच० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4751,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
मालं, क्ली, (माति मानहेतुर्भवतीति । मा + “ऋज्रेन्द्राग्रवज्रेत्यादि ।” उणा० २ । २८ । इति रण् । पृषोदरादित्वाद्रस्य लत्वम् ।) क्षेत्रम् । इति मेदिनी ॥ ले, ४५ । (यथा, मेघदूते । १६ । “सद्यः सीरोत्कषणसुरभि क्षेत्रमारुह्य मालं किञ्चित्पश्चाद् व्रज लघुगतिर्भूय एवोत्तरेण ॥”) कपटम् । वनम् । इति हेमचन्द्रः ॥ (हरि- तालम् । यथा, -- “हरितालं तालमालं मालं शैलूषभूषणम् । पिञ्जकं रोमहरणं तालकं पातमित्यपि ॥” इति वैद्यकरसेन्द्रसारसंग्रहे जारणमारणाद्य- धिकारे ।)
मालः, पुं, (मातीति । मा + रन् । रस्य लत्वम् ।) जातिविशेषः । इति मेदिनी ॥ ले, ४५ । स च म्लेच्छजातिः । यथा, -- “माला भिल्लाः किराताश्च सर्व्वेऽपि म्लेच्छजातयः ॥” [] (यथा, महाभारते । ६ । ९ । ३९ । “तत्रेमे कुरुपाञ्चालाः शाल्वा माद्रेयजाङ्गलाः । शूरसेनाः पुलिन्दाश्च योधा मालास्तथैव च ॥”) जनः । इति च हेमचन्द्रः । ३ । ५९८ ॥ देश- विशेषः । स च मेदिनीपुरप्रदेशे मालभूमित्वेन ख्यातः । विष्णुः । यथा, -- ‘मां लक्ष्मीं लातीति मालो विष्णुः तं अत- तीति मालती ।’ इति मालतीशब्दटीकायां भरतः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-711-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "माल" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें