🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:24:07 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मौत
mauta
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मौत संज्ञा स्त्री॰ [अ॰]
१. मरने का भाव । मरण । मृत्यु । विशेष दे॰ मृत्यु । उ॰—अरे कंस ! जिसे तू पहुँचाने चला है, तिसका आठवाँ लड़का तेरा काल उपजेगा । उसके हाथ तेरी मौत है ।—लल्लू (शब्द॰) ।
२. वह देवता जा मनुष्यों या प्राणियों के प्राण निकालता है । मृत्यु । उ॰—बिरह तेज तन में तपै अंग सबै अकुलाय । घट सूना जिब पीव में, मौति दूँढ़ि फिर जाय ।—कबीर (शब्द॰) । मुहा॰—मौत आना=मरने को होना । मौत का पसीना आना=आसन्नमरण होना । मरने के लक्षण दिखाई देना । मौत का सिर पर खेलना=(१) मरने को होना । मरने पर होना । (२) दुर्दिन आने को होना । आपत्ति काल समीप होना । (३) प्राण जाने का भय होना । जान जोखों होना । मौत का तमाचा=मृत्यु का स्मरण दिलानेवाला कार्य का घटना । अपनी मौत मरना=स्वाभाविक ढंग से मरना । प्राकृतिक नियम के अनुसार मरना । मौत बुलाना=ऐसा काम करना जिससे मौत निश्चित हो ।
३. मरने का समय । काल । मौत की घड़ी । मृत्युकाल । मुहा॰—मौत माँगना=कष्ट, कठिनाइयों से ऊबकर मौत मनाना । मौत के दिन पूरे होना=किसी प्रकार आयु बिताना । कठिनता से कालक्षेप करना । ऐसे दुःख में दिन बिताना जिसमें बहुत दिन जीना असंभव हो ।
४. अत्यंक कष्ट । आपत्ति । जैसे,—वहाँ जाना तो हमारे लिये मौत है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मौत" आता है (60)
हंतु मौत । मृत्युप्रमय मृत्यु । मौतमृत्यु शरीर से जीवात्मा का वियोग । प्राण छुटना । मरण । मौतसंपराय मृत्यु । मौतमरत पु संज्ञा पुं॰ मरण । मृत्यु । मौतयशःशेष मृत्यु । मौतव्यापद् मृत्यु । मौत । विनाशदिष्टांत मृत्यु । मौतमहानिद्रा मृत्यु । मरण । मौतदीर्घनिद्रा मृत्यु । मौत । मरणहांत्र मृत्यु । मरण । मौतव्यापत्ति मृत्यु । मौतमर्ग मौतहरणि मरण । मृत्यु । मौतहातु मृत्यु । मौतअंतगति अंतिम दशा । मृत्यु । मरण । मौतदेहपात मृत्यु । मौत । क्रि॰ प्र॰—होनादेहांत मृत्यु । मरण । मौत । क्रि॰ प्र॰—होनामहांतक मृत्यु । मौतशरीरपात देह का अंत या नाश । शरीरांत । देहा- वसान । मृत्यु । मौतशरीरांत देह का अंत अथवा नाश । मृत्यु । देहांत । मौतस्वर्यान मृत्यु । मरण । मौतमहायात्रा मृत्यु । मौतशरीरत्याग मृत्यु । मौतस्मरणपदवी मृत्यु । मौत । मरणप्राणसंन्यास मृत्यु । मौतअजल मृत्यु । मौतमीच पु संज्ञा स्त्री॰ मृत्यु । मौतनामष मृत्यु । मौतमिचु † संज्ञा स्त्री॰ मृत्यु । मौतमीचु पु † संज्ञा स्त्री॰ मृत्यु । मौतमृतु † संज्ञा स्त्री॰ मृत्यु । मौतवफात मौत । मृत्यु । क्रि॰ प्र॰—करना ।—पाना ।—होनाज्वरा मृत्यु । मौततहलका मौत । मृत्युइंतकाल मृत्यु । मौत । परलोकवासतनुपात शरीर से प्राण निकलना । मृत्यु । मौतविश्री मृत्यु । मौतयमद्वार यम का दरवाजा । मृत्यु । मौतकूच प्रस्थान । रवानगीअंतिम जो अंत में हो । अंत का । आखिरी । सबसे पिछला । सबके पीछे काउपरति विषय से विराग । विरति । त्यागमोक्ष किसी प्रकार के बंधन से छूट जाना । मोचन । छुटकारापरलोक दूसरा लोक । वह स्थान जो शरीर छोड़ने पर आत्मा को प्राप्त होता है । जैसे…महापथ बहुत लंबा और चौड़ा रास्ता । राजपथपितृवन श्मशानपरिसरण चलना । टहलना । पर्यटनप्रणाश नाश । बरबादीशिवसायुज्य शैवों के अनुसार वह मोक्ष जिसमें मनुष्य शिव में लीन हो जाता हैअंतगमन अंत तक पहुँचने या पूर्ण करने का कार्यवृषसानु मानव । आदमीशरीरपतन शरीर का धीरे धीरे क्षीण होनाविदेहत्व विदेह होने का भावफना विनाश । नाश । बरबादीहाञ मजदूरी । भाडा़ । भृतिमरनी पु संज्ञा स्त्री॰खातमा अंत । समाप्तिविसाल सयोग । मिलापहलाकी हलाक करनेवाला । मार डालनेवाला । मारू । घातकचलचलाव प्रस्थान । यात्रा । चलाचली
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें