राय
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ राजन्, राज, प्रा॰ राय (संस्कृत में भी प्रयुक्त)]
१. राजा ।
२. छोटा राजा या सरदार । सामंत ।
उ॰—सब राजा रायन कै बारी । बरन बरन पहिरे सब सारी ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. संमान की एक उपाधि । यौ॰—रायबहादुर । राय साहब । विशेष—किसी किसी शब्द के पहले लगकर यह श्रेष्ठता या बड़ाई भी सूचित करता है, जैसे—रायकरौंदा, रायमुनिया ।
४. भाट । वंदीजन ।
५. गंधर्वों की उपाधि ।
६. दे॰
रायबेल ।
राय
२ संज्ञा स्त्री॰ [फा॰] संमति । अनुमति । मत । सलाह ।
क्रि॰ प्र॰—देना ।—लेना ।—उहराना । मुहा॰—राय कायम करना=किसी विषय में मत निश्चित करना । संमति स्थिर करना । निर्णय करना ।
राय बहादुर
संज्ञा पुं॰ [हिं॰ राय+फा॰=बहादुर] एक प्रकार की उपाधि जो पहले भारत की अँगरेजी सरकार की ओर से रईसों, जमींदारों तथा सरकारी कर्मचारियों आदि को दी जाती थी ।
राय साहब
संज्ञा पुं॰ [हिं॰ राय+फा॰ साहब] एक प्रकार की पदवी जो पहल भारत की अँगरेजी सरकार की ओर से रईसों और राजकर्मचारियों आदि को दी जाती थी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।