🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:03:50 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रूई
rūī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रूई संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ रोम, प्रा॰ रोवँ, हिं॰ रोवाँ, रोई]
१. कपास के डोरे या कोश के अंदर का घुआ । उ॰—हरि हरि कहत पाप पुनि जाई । पवन लागे ज्या रूई उड़ाई ।—सूर (शब्द॰) । विशेष—यह डोडा पक्कर चिटकने पर ऊन के लच्छे की तरह बाहर निकलता है । इसके रेशे कोमल और घुंघराले होते है, जो बीज के ऊपर चारो ओर लगे होते है, और जिनके अंदर बीज लिपटे रहते है । मोटी और बारीक के भेद से रूई अनेक प्रकार की होती है । कितनो रूइयाँ तो रेशम की भाँति कोमल और चिकनी होती हैं । डेढ़ या डोड से फूटकर बाहर निकलने पर रूई इकट्टी की जाती है । इसके बाद सुख जाने पर लोग इसे ओटनी में ओटकर बीजों से अलग कर लेते हैं । ओटी हुई, रूई धुनी जाती है जिससे उसमें जो बचे खुचे बीज रहते हैं, अलग हो जाते हैं और उसके रेशे फूटकर खुल जाते हैं । इस रूई से पेंडरी या पूनी बनाई जाती है, जिससे सूत काता जाता है । धुनी हुई रूई गद्दी आदि मे भरी जाती है; और उससे सूत कातकर कपड़े बुनते हैं । इसका प्रयोग रासायानिक रीति से बारूद बनाने में भी होता है । रूई को शोरे के तेजाब में गलाते हैं, जिससे यह अत्यंत विस्फोटक हो जाता है । इस 'गन काटन' कहते है और उत्तम बारूद में इसका प्रयोग होता है । इस 'गन काटन' को ईथर या ईथर मिले हुए अलकोहल में मिलाने से एक प्रकार का लेस बनता है । इस लेस को 'कलोडीन' कहते हैं । यह धाव पर तुरंत लगाए जाने पर झिल्ली की तरह सूखकर उसे जोड़ देता है । कलोड़ीन में थोड़ी सी मात्रा ब्रोमाइ़ड़ और आयोडाइड को मिलाकर शीशे पर लगाकर फोटो के लिये गीला 'प्लेट बनाया' जाता है । हिंदुस्तान में रूई के कपड़े का प्रचार वैदिक काल से चला आता है । ब्रह्मण और गृह्वा सूत्रों में तो इसके यज्ञोपवीत और वस्त्र का विधान वर्णभेद से स्पष्ट देखा जाता है; पर युरोप में इसके कपड़े का प्रचार कुछ ही शताब्दियो से हुआ है । सूत के लिये उत्तम रूई वही समझी जाती है, जिसके रेशे लंबे और द्दढ़ होने पर भी पतले और चमकीले होते है । क्रि॰ प्र॰—तूमना ।—धूनना ।—धुनकना । पर्या॰—तूल । पिचु । मुहा॰—रूई का गाला = रूई के गाले की तरह कोमल या सफेद रूई की तरह तूम डालना = (१) अच्छी तरह नोचना । (२) बहुत मारना पीटना । (३) गालिया देना, बखानना । (४) अच्छी तरह छान बीन करना । रूई की तरह धुनना = खूब मारना । अच्छा तरह पीटना । रूई सा = रूई की भाति नरम । कोमल । जैसे,—रूई से हाथ पाँव । अपनी रूई सूत में उल- झना या लिपटना = अपन काम काज में फसना ।
२. इसी प्रकार का काई राआँ । विशेषतः बीजों के ऊपर का रोआँ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "रूई" आता है (12)
सूत रूई, रेशम आदि का महीन तार जिससे कपड़ा बुना जाता है । तंतु । सूत्त । क्…तूलक रूईकागज सन, रूई, पटुए, बाँस, लकड़ी आदि को पीसकर या सड़ाकर बनाया हुआ पत्र जिसपर…गददा रूई, पयाल आदि भरा हुआ बहुत मोटा और गुदगुदा बिछौना । भारी तोसक आदि । गद…डोरा रूई, सन, रेशम आदि को बटकर बनाया हुआ ऐसा खंड जो चौड़ा या मोटा न हो, पर …तागा रूई, रेशम आदि का वह अंश जो तकले आदि पर बटने से लंबी रेखा रूप में निकलत…भुवा घूआ । रूईभूवा रूईबत्ती सूत,रूई,कपडे़ आदी की पतली छड़ । सलाई या चौडे़ फीते के आकार का टुकड़ा ज…सुतली रूई, सन या इसी प्रकार के और रेशों के सूतों या डोरों को एक में बटकर बना…तूल आकाशकाटन † संज्ञा पुं॰ किसी काटी हुई वस्तु के छोटे छोटे टुकडे जिन्हें बेकाम समझ…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें