🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:49:04 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

साधना
sādhanā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
साधना १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. कोई कार्य सिद्ध या संपन्न करने की क्रिया । सिद्धि ।
२. किसी देवता या यंत्र आदि को सिद्ध करने के लिये उसकी आराधना या उपासना करना ।
३. दे॰ साधन ।
साधना २ क्रि॰ स॰ [सं॰ साधन]
१. (कोई कार्य) सिद्ध करना । पूरा करना । उ॰—आसन साधि पवन पुनि पीवै । कोटि बरस लगि काहिं न जीवै ।—सुंदर ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ३३७ ।
२. निशाना लगाना । संधान करना । जैसे,—लक्ष्य साधना ।
३. नापना । पैमाइश करना । जैसे,—लकड़ी साधना, टोपी साधना ।
४. अभ्यास करना । आदत डालना । स्वभाव डालना । जैसे,—योग साधना, तप साधना । उ॰—जब लगि पीउ मिले तुहि साधि प्रेम की पीर । जैसे सीप स्वाति कहँ तपै समुँद मँझ नीर ।—जायसी (शब्द॰) ।
५. शोधना । शुद्ध करना ।
६. सच्चा प्रमाणित करना ।
७. पक्का करना । ठहराना ।
८. एकत्र करना । इकट्ठा करना । उ॰—वैदिक विधान अनेक लौकिक आचरन सुनि जान कै । बलिदान पूजा मूल कामनि साधि राखी आनि कै ।—तुलसी (शब्द॰) ।
९. अपनी ओर मिलाना या काबू में करना । वश में करना । उ॰—गाधिराज को पुत्र साधि सब मित्र शत्रु बल ।—केशव (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
साधना (आ), f. accomplishment, performance (see मन्त्र-स्˚)
propitiation, worship, adoration, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1201,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
साधना 1 Accomplishment, fulfilment, completion. --2 Worship, adoration. --3 Conciliation, propitiation.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1115-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
साधना, स्त्री, (साध + णिच् + युच् + टाप् ।) सिद्धिः । निष्पादना । इति साधधात्वर्थदर्श- नात् ॥ आराधना । ञ्यन्तसाधधातोरनप्रत्यय- निष्पन्ना ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-328-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "साधना" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें