अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
हरा १वि॰ [सं॰ हरित, प्रा॰ हरिअ][वि॰ स्त्री॰ हरी] १. घास या पत्ती के रंग का । हरित । सब्ज । जैसे, —हरा कपड़ा, हरी पत्ती । यौ॰ —हरामन । हराभरा=(१) हरीतिमा या हरियाली से भरा हुआ । (२) सद्यः प्रसुत । ताजा । टटका । (३) खिला हुआ । प्रसन्न । प्रफुल्ल । विकसित । जैसे —हरा भरा चेहरा । २. प्रफुल्ल । प्रसन्न । ताजा । जैसे, —(क) नहाने से जी हरा हो गया । (ख) माँ बेटे को देख हरी हो गई । (ग) हरा भरा चेहरा । क्रि॰ प्र॰ —करना ।—होना । ३. जो मुरझाया न हो । सजीव । ताजा । जैसे, —पानी देने से पौधे हरे हो गए । ४. (घाव) जो सुखा या भरा न हो । जैसे — घाव लगने से धाव फिर हरा हो गया । ५. दाना या फल जो पका न ही । जैसे—हरा दाना, हरे अमरुद, हरे बूट । मुहा॰—हरा करना=तरो ताजा करना । खुश कर देना । हरा दिखाई पड़ना या सुझना=झूठी आशा करना । व्यर्थ की कल्पना करना । हरा बाग=केवल अभी लुभानेवाली पर पीछ कुछ न ठहरनेवाली बात । व्यर्थ आशा बँधानेवाली बात । हरा भरा=(१) जो हरे पेड़ पौधों और घाल आदि से भरा हो । (३) जो बाल बच्चों से भरी पूरी हो । जिसकी गोद में शिशु किलकते हों । जैसे,—तेरी गोद हरी भरी रहे । हरे में आँखें होना या फूलना=हरियाली सूझना । मन बढ़ा रहना और आगम का ध्यान न रहना ।
हरा २संज्ञा पुं॰ १. घास या पत्ती का सा रंग । हरित वर्ण । जैसे,— नीला और पीला मिलाने से हरा बन जाता है । २. चौपायों को खिलाने का ताजा चारा ।
हरा पु ‡ संज्ञा पुं॰[सं॰ हार] हार । माला । उ॰—(क) अपने कर मोतिन गुह्मो भयो हरा हरहार ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) कुच दुंदन को पहिराय हरा मुख सोँधी सुरा महकावति है—श्रीधर पाठक (शब्द॰) ।
हरा ४संज्ञा स्त्री॰[सं॰] हर या महादेव की स्त्री पार्वती ।
हरा ५संज्ञा पुं॰[सं॰ हरित] हरे रंग का घोड़ा । सब्जा । उ॰— हरे कुरंग महुअ बहु भाँती । गरर कोकाह बुलाह सुपाँती ।—जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।