🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:56:48 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गरुड
garuḍa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गरुड संज्ञा पुं॰ [सं॰ गरुड]
१. विष्णु के वाहन जो पक्षियों के राजा माने जाते हैं । विशेष—ये विनता के गर्भ से उत्पन्न कश्यप के पुत्र हैं । इनकी उत्पत्ति के विषय में यह कथा है एक बार कश्यप जी ने पुत्रप्राप्ति की इच्छा से यज्ञ का अनुष्ठान किया । उनके यज्ञ के लिये इंद्र, बालखिल्य तथा और और देवता लकड़ी आदि सामग्री इकट्ठी करने लगे । इंद्र ने थोड़ी ही देर में लकड़ी का ढेर लगा दिया और अंगुष्ट भर के बालखिल्यों को पलाश की एक टहनी घसीटते देखकर वह उनकी हँसी करने लगा । इसपर बालखिल्यगण कुपित होकर कश्यप का पुत्र दूसरा इंद्र उत्पन्न करने के प्रयत्न में लगे । अंत में कश्यप ने उन्हें समझाकर शांत किया और कहा कि तुम जिसे उत्पन्न करना चाहते हो, वह पक्षियों का इंद्र होगा । अंत में विनता के गर्भ से कश्यप ने अग्नि और सूर्य के समान गरुड़ और अरुण दो पुत्र उत्पन्न किए । गरुड़ बिष्णु के वाहन हुए और अरुण सूर्य के सारथी । गरुड़ सर्पों के शत्रु समझे जाते हैं । पर्या॰—गरुत्मान् । तार्क्ष । वैक्तेय । सुपर्ण । नागांतक । पन्नगा- शन । पक्ष्नगारि । पक्षिराज । विष्णुरथ । तरस्वी । अमृताहरण । शाल्मलिस्थ । खगेश्वर । यौ॰—गरुड़गामी । गरुड़ासन । गरुड़केतु । गरुड़ध्वज ।
२. बहुतों के मत से उकाब पक्षी, जो गिद्ध की तरह का और बहुत बलवान् होता है । विशेष—इसकी चोंच की नोक कुछ मुड़ी होती है और इसके पैर पंजों तक छोटे-छोटे परों से ढके रहते हैं । यह अपने चंगुल में भेड़ बकरी के बच्चों तक को उठा ले जाता और खाता है । अपने बल के कारण यह पक्षिराज कहा जाता हैं । पश्चिम की प्राचीन जातियों में रोमक (रोमन) लोग उकाब को जोव (प्रधान देवता इंद्र) का पक्षी मानते थे और उसे मंगल तथा विजय का चिह्न समझते थे । अब भी रूस, आस्ट्रेलिया और जर्मनी आदि देश उकाब का चिह्न ध्वजा आदि पर धारण करते है । इन सब बातों से संभव जान पड़ता है कि गरुड़ उकाब ही का नाम हो ।
३. एक सफेद रंग का बड़ा पक्षी जो पानी के किनारे रहता है । विशेष—यह तीन साढ़े तीन फुट ऊँचा होता है और इसकी गरदन सारस की तरह लंबी होती है जिसके नीचे एक थैली सी लटकती रहती है । यह् मछलियाँ, केकड़े आदि पकड़कर खाता है । इसे पँड़वा ढेक भी कहते हैं ।
४. सेना की एक प्रकार की व्यूहरचना । गरुडव्यूह । विशेष—इसमें अगला भाग नोकदार, मध्य का भाग विस्तृत पिछला भाग पतला होता है ।
५. बीस प्रकार के प्रासादों में से एक । विशेष—इसमें बीच का भाग चौड़ा तथा अगला और पिछला भाग नुकीला होता ।
६. चौदहवें कल्प का नाम ।
७. जैन मत के अनुसार वर्तमान अवसर्पिणी के सोलहवें अर्हत् का गणधर ।
८. श्रीकृष्ण के एक पुत्र का नाम ।
९. छप्पय छंद का एक भेद ।
१०. नृत्य में एक प्रकार का स्थानक जिसमें बाएँ पैर को सिकोड़कर दहिने पैर का घुटना जमीन पर टेकते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गरुड m. (√ 2. गॄ, Uṇ. iv, 155, ‘devourer’, because Garuḍa was perhaps originally identified with the all-consuming fire of the sun's rays), N. of a mythical bird (chief of the feathered race, enemy of the serpent-race [cf. RTL. p. 321], vehicle of Viṣṇu [cf. RTL. pp. 65; 104; 288], son of Kaśyapa and Vinatā; shortly after his birth he frightened the gods by his brilliant lustre; they supposed him to be Agni, and requested his protection; when they discovered that he was Garuḍa, they praised him as the highest being, and called him fire and sun, MBh. i, 1239 ff.; Aruṇa, the charioteer of the sun or the personified dawn, is said to be the elder [or younger, cf. RTL. p. 104] brother of Garuḍa; Svāhā, the wife of Agni, takes the shape of a female Garuḍī = सुपर्णी, MBh. iii, 14307 and 14343), Suparṇ.; TĀr. x, 1, 6; MBh. &c.
a building shaped like Garuḍa, R.; VarBṛS.
N. of a peculiar military array, Mn. vii, 187
N. of the attendant of the 16th Arhat of the present Avasarpiṇī, L.
N. of the 14th Kalpa period
N. of a son of Kṛṣṇa, Hariv. 9196
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (348,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गरुडः [गरुद्भ्यां डयते, डी-ड पृषो˚ तलोपः; गॄ-उडच् Uṇ. 4. 166.] 1 N. of the king of birds. [He is a son of Kaśyapa by his wife Vinatā. He is the chief of the feathered race, an implacable enemy of serpents, and elder brother of Aruṇa. In a dispute between his mother and Kadrū, her rival, about the colour of उच्चैःश्रवस् Kadrū defeated Vinatā, and, in accordance with the conditions of the wager, made her her slave. Garuḍa brought down the heavenly beverage (Amṛta) to purchase her freedom, not, however, without a hard struggle with Indra for the same. Vinatā was then released; but the Amṛta was taken away by Indra from the serpents. Garuḍa is represented as the vehicle of Viṣṇu, and as having a white face, an aquiline nose, red wings and a golden body]. --2 A building shaped like Garuḍa. --3 N. of a particular military array. --Comp. --अग्रजः an epithet of Aruṇa, the charioteer of the sun. --अंकः an epithet of Viṣṇu. --अंकितं, --अश्मन् m. --उत्तीर्णं an emerald. --ध्वजः an epithet of Viṣṇu. --व्यूहः a particular military array.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0453-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
गरुड पु० गरुद्भां डयते डी--ड पृषो० तलोपः । कश्यपा- न्मजे विनतागर्भजाते १ पक्षिराजे अमरः । “विनतापि सुसिद्धार्था वभूव मुदिता तदा । जनयामास पुत्रौ द्वाव- रुणं गरुडं तथा । विकलाङ्गोऽरुणस्तत्र भास्करस्य पुरःसरः । पतत्त्रिणान्तु गरुड इन्द्रत्वेनाभ्यषिच्यत” भा० आ० ३१ अ० । विंशतिविधप्रासादमध्ये २ प्रासादभेदे । “गरुडाकृतिश्च गरुडो नन्दीति षट्चतुष्कविस्तीर्णः । का- र्य्यश्च सप्तभौमो विभूषितोऽण्डैश्च विंशत्या” वृ० स० ५६ अ० ३ सैन्यनिवेशनभेदरूपे व्यूहभेदे । दण्डव्यूहेन तन्मार्गं यायात्तु शकटेन वा । वराहमकराभ्यां वा सूच्या वा ग- रुडेन वा” मनुः । “सूक्ष्ममुखपश्चाद्भागः पृथुमध्यो वरा- हव्यूहः एष एव पृथुतरमध्यो गरुडव्यूहः ताभ्यां पार्श्वयोर्भये सति व्रजेत्” कुल्लू० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2543,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गरुड" आता है (60)
सौपर्णेय सुपर्णी के पुत्र, गरुड़उरगाशन गरुड़नागाशन गरुड़सुपर्ण गरुड़खगेंद्र गरुड़नागांतक गरुड़सुपर्णी गरुड़सूचिवत् गरुड़हरिवाहन गरुड़अमृताहरण गरुड़पन्नगाशन गरुड़वज्रतुंड गरुड़विष्णुरथ गरुड़विहंगराज गरुड़कश्यपनंदन गरुड़विष्णुवाहन गरुड़सुपर्णीतनय सुपर्णी के पुत्र, गरुड़स्वर्णपक्ष गरुड़तार्क्ष्यनायक गरुड़फणिभुज् गरुड़अरुणानुज अरुणा के लघु भ्राता । गरुड़पक्षिराज पक्षियों का राजा, गरुड़पन्नगारि गरुड़पुरुषवाह गरुड़ । तार्क्ष्यरक्तपक्ष गरुड़सुधाहृत् गरुड़भुजंगभुज् गरुड़उरगारि गरुड़महापक्ष गरुडकामवीर्य गरुड़किराताशी गरुड़अंडजेश्वर पक्षिराज । गरुड़अरुणाग्रज गरुड़पक्षींद्र गरुडपतत्रिराज गरुड़ । पक्षिराजपन्नगनाशन गरुड़भुजंगभोजी गरुड़ । मयूर । मोरविनायक गणों के नायक, गणेशशाल्मली शाल्मलि । सेमलकाश्यपेय सूर्य । दिवाकर । देवतातार्क्ष्य तृक्ष मुनि के गोत्रजखगपति सूर्यरसायन तक्र । मठामहावीर हनुमान जीसर्पाशन मयूर । मोरद्विजपति ब्राह्मणद्विजराज ब्राह्मणनागवारिक राजा का हाथी । राजकुंजरविनतासूनु अरुणविशालाक्ष महादेव । शिवमहावेग शिवसितानन सफेद मुँहवालाद्विजेश चंद्रमासर्पारि सर्पों का शत्रुभुजगांतक नेवलाद्विजेंद्र चंद्रमाविशालक कैथ । कपित्थकामचारी मनमाना घूमनेवाला । जहाँ चाहे वहाँ विचरनेवालानीलच्छद नीले पंख या आवरण काअहिद्विट् इंद्र
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें