अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
छाप १संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ छापना] १. वह चिह्न जो किसी रंग पुते हुए साँचे को किसी वस्तु पर दबाकर बनाया जाय । खुदे या उभरे हुए ठप्पे का निकान । जैसे, चंदन या गेरू क्री छाप, बूटी की छाप, हथेली की छाप । २. असर । प्रभाव । क्रि॰ प्र॰—डालना ।—पड़ना ।—लगना ।—लगना । ३. मुहर का चिह्न । मुद्रा । उ॰—दान किए बिनु जान न पैहो । माँगत छाप कहा दिखराओ को नहिं हमको जानत । सूर श्याम तब कह्यो ग्वारि सों तुम मोकों क्यों मानत ।—सूर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।—लगना ।—लगाना । ४. शंख, चक्र आदि के चिह्व जिन्हें वैष्णव अपने अंगों पर गरम धातु से अंकित कराते हैं । मुद्रा । उ॰—(क) द्वारका छाप लगे भुज मूल पुरानन गाहिं महातम भौंन हैं ।—(शब्द॰) । (ख) मेटे क्यों हूँ न मिटति छाप परी टटकी । सूरदास प्रभु की छबि हृदय मों अटकी ।—सूर (शब्द॰) । ५. वह निशान जो साँचे में अन्न की राशि के ऊपर मिट्टी डालकर लगाया जाता है । चाँक । ६. एक प्रकार की अँगूठी जिसमें नगीने की जगह पर अक्षर आदि खुदा हुआ ठप्पा रहता है । उ॰—विद्रुम अंगुरि पानि चरै रँग सुंदरता सरसानो । झाप छला मूँदरी झलकें, दमकैं पहुँची गजरा मिलि मानो ।—गुमान (शब्द॰) । ७. कवियों का उपनाम ।
छाप २संज्ञा स्त्री॰[सं॰ क्षेप( = खेप)] १. काँटे या लकड़ी का बोझ जिसे लकड़िहारे जंगल से सिर पर उठाकर लाते हैं । २. बाँस की बनी हुई टोकरी जिससे सिंचाई के लिये जलाशय से पानी उलीचकर ऊपर चढ़ाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।