🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:34:12 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ताजा
tājā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ताजा वि॰ [फा़॰ताजहू] [वि॰ स्त्री॰ ताजी]
१. जो सूखा या कुम्ह- लाया न हो । हरा भरा । जैसे, ताजा फूल, ताजी पत्ती, ताजी गोभी ।
२. (फल आदि) जो ड़ाल से टूटकर तुरंत आया हो । जिसे पेड़ से अलग हुए बहुत देर न हुई हो । जैसे, ताजे आम, ताजे अमरूद, ताजी फलियाँ ।
३. जो श्रांत या शिथिल न हो । जो थका माँदा न हो । जिसमें फुरती और उत्साह बना हो । स्वस्थ । प्रफुल्लित । जैसे,—(क) घोड़ा जलपान कर लो ताजे हो जाओगे । (ख) शरबत पी लेने से तबीयत ताजी हो गई । यौ॰—मोटा ताजा = हृष्ट पुष्ट ।
४. तुंरत का बना । सद्यः प्रस्तुत । जैसे, ताजी पूरी, ताजी जलेबी, ताजी दवा, ताजा खाना । मुहा॰—हुक्का ताजा करना = हुक्के का पानी बदलना ।
५. जो व्यवहार के लिये अभी निकाला गया हो । जैसे, ताजा पानी, ताजा दूध ।
६. जो बहुत दिनों का न हो । नया । जैसे—ताजा माल । मुहा॰—(किसी बात को) ताजा करना = (१) नए सिरे से उठाना । पिर छेड़ना या चलाना । फिर से उपस्थित करना । जैसे,—दबा दबाया झगड़ा क्यों ताजा करते हो ? (२) स्मरण दिलाना । याद दिलाना । फिर चित्त में लाना । जैसे,—गम ताजा करना । (किसी बात का) ताजा होना = (१) नए सिरे सो उठना । फिर छिड़ना या चलना । फिर उपस्थित होना । जैसे,—उनके आने से मामला फिर ताजा हो गया । (२) स्मरण आना । फिर चित्त में उपस्थित होना । जैसे, गम ताजा होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ताजा" आता है (32)
नवीन जो अभी का या थोडे़ समय का हो । प्राचीन का उलटा । हाल का । ताजा । नया ।…नव्य नया । नवीन । नूतन । ताजाअभ्यग्र नजदीक । समीप । नवीन । ताजाप्रतिनव नया । ताजा । नूतननवता पु वि॰ नवीन । नया । ताजासाद्य नवीन । नया । ताजाप्रत्यार्द्र स्वच्छ । नूतन । ताजाडभक ताजा । पेड़ या पौधे से तत्काल तोड़ा हुआडभका कुएँ से ताजा निकाला हुआ (पानी) । ताजा । †नउलि पु † वि॰ नया । नवीन । ताजाटहटहा † वि॰ टटका । ताजाडहडहा हरा भरा । ताजा । लहलहाता हुआ । जो सूखा या मुरझाया न हो । (पेड़, पैधे, …गर्मागर्म गरमागरम । ताजासरस रसयुक्त । रसीलानूतन नया । नवीनहरित भूरे या बादामी रंग काअभिनव नया । नवीनहृषित आनंदयुक्त । प्रसन्न । हर्षितसद्यस्क सद्यस्तन वि॰प्रत्यग्र पुराणानुसार उपरिचर वसु के एक पुत्र का नामसद तत्क्षण । तुरंत । तत्कालअचिर शीघ्र । जल्दीअयातयाम जिसको एक पहर न बीता होसाद्यस्क तुरंत होनेवालाविम्लान मुरझाया हुआ । विवर्ण । शुष्कनया जिसका संगठन, सृजन, आविष्कार या आविर्भाव बहुत हाल में हुआ हो । दजो थोड़…हरा घास या पत्ती के रंग का । हरित । सब्ज । जैसे, —हरा कपड़ा, हरी पत्ती । य…अछूत बिना छुआ हुआ । जो छुआ न गया हो । अस्पृष्टटटका † वि॰नौतम पु ^१ वि॰नौता दे॰ 'न्योता'अछूता बिना छुआ हुआ । जो छुआ न गया न गया हो । अस्पृष्ट
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें