🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:20:16 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नया
nayā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
प्रवाल (पुं॰/नपुं॰) (3.3.213)
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नया वि॰ [सं॰ नव, मि॰ फा॰ नौ]
१. जिसका संगठन, सृजन, आविष्कार या आविर्भाव बहुत हाल में हुआ हो । दजो थोड़े समय से बना, चला या निकला हो । नवीन । नुतन । ताजा । हाल का । पुराना का उलटा । जैसे, नया कपड़ा, नया पान, नए विचार नई (हाल की बनी या छपी हुई) किताब । मुहा॰—नया करना = (१) कोई नया फल या अनाज मौसम में पहले पहला खाना । मौसम की नई चीज पहलै पहल खाना (२) कपड़ा आदि फाड़ या जल देना । जैसे,—इसे कपड़ा पहनाओ वहीं नया करके रख देता है । विशेष—इस मुहावरे का प्रयोग स्त्रियाँ प्रायःअशुभ बात मुँह से निकालने से बचने के लिये करती हैं । नया पुराना करना = (१) पुराना हिसाब साफ करके नया हिसाब चलाना (महाजनी) । (२) पुराने को हटाकर उसके स्थान पर नया करना या रखना । यौ॰—नया नवेला = नदयुवक । नौजवान ।
२. जिसका अस्तित्व तो पहले से हो परंतु परिचय हाल में मिला हो । जो थोड़े समय से मालुम हुआ हो या सामने आया हो । जैसे,—(ख) कोलंबस ने एक नए महाद्विप का पता लगाया था । (ख) अशोक का एक नया शिलालेख मिला है । (ग) नए आदमी को देखकर यह लड़का घबरा जाता है ।
३. पहलेवाले से भिन्न । जो पहले था उसके स्थान पर आनेवाला दुसरा । जैसे,—(क) मैने कल एक नया घोड़ा खरीदा है । (ख) बंगाल में नए लाट आए हैं ।
४. जो पहले किसी के व्यवहार में न आया हो । जिससे पहले किसी ने काम न लिया हो । जैसे,—पहली किताब इसने खो दी थई, यह तो इसे नई लेकर दी गई है ।
५. जिसका आरंभ पहले पहल अथवा फिर से, परंतु बहुत हाल में हुआ हो । जैसे, नई जिंदगी पाना, नए सिरे से कोई काम करना, नया चाँद देखना ।
६. जिसका नामकरण किसी पुराने नाम पर हुआ हो । जिसका नाम किसी पुराने (स्थान आदि) के नाम पर रखा गया हो । जैसे, नया गोदाम, नई बस्ती, नग्रा बाजार आदि ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नया" आता है (33)
नवीन जो अभी का या थोडे़ समय का हो । प्राचीन का उलटा । हाल का । ताजा । नया ।…नव्य नया । नवीन । नूतन । ताजानूतन नया । नवीनअभिनव नया । नवीननूत नया । नवीन । नूतनप्रतिनव नया । ताजा । नूतननवता पु वि॰ नवीन । नया । ताजाअपुराण पुराना नहीं । आधुनीक । नयासाद्य नवीन । नया । ताजानवल नवीन । नूतन । नव्य । नयानोर पु ^१ वि॰ नवीन । नयाजदीद नया । हाल का । नवीनअजननी अज्ञान । अपरिचित । जिसे कोई जानता न हो । बिना जान पहिचान का । नया । पर…नवेला नवीन । नयानिवाई नवीन । नयाहादिस नया । नवीन । नूतनतरुण युवा । जवानशारद शरद् काल संबंधी । शरद् काल काहरित भूरे या बादामी रंग काविशेषण वह जो किसी प्रकार की विशेषता उत्पन्न करता या बतलाया हो । विभेदक लक्षण …अर्वाचीन पीछे का । आधुनिकप्रत्यग्र पुराणानुसार उपरिचर वसु के एक पुत्र का नामसद तत्क्षण । तुरंत । तत्कालविजर जिसे जरा या बुढ़ापा न आता हो । जरा- रहितअजीर्ण अपच । अध्यसन । बदहजमी । विशेष—प्रायः पेट में पित्त के बिगड़ने से यह रो…इदानींतन इस समय का । आधुनिकसाद्यस्क तुरंत होनेवालाअचरित पु वि॰अछूत बिना छुआ हुआ । जो छुआ न गया हो । अस्पृष्टटटका † वि॰अछूता बिना छुआ हुआ । जो छुआ न गया न गया हो । अस्पृष्टअनोखा निवेरा पु वि॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें