अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
ताना १संज्ञा पुं॰[हिं॰ तानना] १. कपडे़ की बुनावट में वह सूत जो लंबाई के बल होता है । वह तार या सूत दजिसे जुलाहे कपडे़ की लंबाई के अनुसार फैलाते हैं । उ॰— अस जोलहा कर मरम न जाना । जिन जग आइ पसारस ताना ।— कबीर (शब्द॰) । यौ॰ —ताना बाना । क्रि॰ प्र॰ —तानना ।—फैलाना । २. दरी, कालीन बुनने का करधा ।
ताना २क्रि॰ स॰[हिं॰ ताव + ना (प्रत्य॰)] १. ताव देना । तपाना । गरम करना । उ॰— (क) कर कपोल अंतर नहिं पावत अति उसास तन ताइए (शब्द॰) । (ख) देव दिखावति कंचन सो तन औरन को मन तावै अगौनी ।— देव (शब्द॰) । २. पिघलाना । जैसे, घी ताना । ३. तपाकर परीक्षा करना (सोना आदि धातु) । ४. परीक्षा करना । जाँचना । आजमाना ।
ताना ३ † क्रि॰ स॰[हिं॰ तावा, तवा] गीली मिट्टी, आटे आदि से ढक्कन चिपकाकर किसी बपरतन का मुँह बंद करना । मूँदना । उ॰— तिन श्रवनन पर दोष निरंत्तर सुनि भरि भरि तावों ।— तुलसी (शब्द॰) ।
ताना ४संज्ञा पुं॰[अ॰ तअनह] वह लगती हुई बात जिसका अर्थ कुछ छिपा हो । आक्षेप वाक्य । बोली ठोली । व्यंग्य । कटाक्ष । २. उपालंभ । गिला (को॰) । ३. निंदा । बुराई (को॰) । क्रि॰ प्रि॰ —देना ।—मारना । मुहा॰ — ताने देना = व्यंग्य करना । कटु बात कहना । उ॰— मुँह खोल के दर्द दिल किसी से कह नहीं सकती कि हमजोलियाँ ताने देंगी ।— फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ १३३ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।