अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बोल १संज्ञा पुं॰[हिं॰ बोलना] १. मनुष्य के मुँह से उच्चारण किया हुआ शब्द या वाक्य । वचन । वाणी । २. ताना । व्यंग्य । लगती हुई बात । क्रि॰ प्र॰—सुनाना । मुहा॰—बोल मारना = ताना देना । व्यंग्य वचन कहना । ३. बाजों का बाँधा या गठा हुआ शब्द । जैसे, तबले का बोल, सितार का बोल । ४. कही हुई बात या किया हुआ वादा । कथन या प्रतिज्ञा ।—जैसे, उसके बोल का कोई मोल नहीं । मुहा॰—(किसी का) बोलबाला रहना = (१) बात की साख बनी रहना । बात स्थिर रहना । बात का मान होते जाना । (२) मान मर्यादा का बना रहना । भाग्य या प्रताप काट बना रहना । बोलबाला होना = (१) बात की साख होना । बात का माना जाना या आदर होना । (२) मान मर्यादा की बढ़ती होना । प्रताप या भाग्य बड़कर होना । (३) प्रसिद्बि होना । कीर्ति होना । (किसी का) बोल रहना = साख रहना । मान मर्यादा रहना । इज्जत रहना । ५. गीत का टुकड़ा । अंतरा । ६. अदद । संख्य़ा (विशेषतः बायन में आई हुई वस्तुओं के संबंध में स्त्रियाँ बोलती है) । जैसे,—सौ बोल आए थे, चार चार लड़्डू बाँट दिए ।
बोल † २संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ बोल] कथन । वार्ता । कथा । उ॰— (क) ससनेही सयणाँ तणाँ कलि मा रहिया बोल ।—ढोला॰, दू॰ ६७५ । (ख) धी को बोल नूँ मानीयो बाप ।—बी॰ रासो॰, पृ॰ २४ ।
बोल ३संज्ञा पुं॰[देश॰] एक प्रकार का सुगंधित गोंद जो स्वाद में कड़ुआ होता है । यह गूगल की जाति के एक पेड़ से निकलता है जो अरब में होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।