🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:14:35 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दम
dama
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
इन्द्रिय-संयम (3.2.3) दान्ति · दमथ
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दम १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. दंड जो दमन करने के लिये दिया जाता है । सजा ।
२. ब्राह्मोद्रियों का दमन । इंद्रियों को वश में रखना और चित्त के बुरे कामों में प्रवृत्त न होने देना ।
३. कीचड़ ।
४. घर ।
५. एक प्राचीन महर्षि जिनका उल्लेख महाभारत में हे ।
६. पुराणानुसार मरुत राजा को पोत्र जो वभ्रु की कन्या इंद्रसेना के गर्भ से उत्पन्न हुए थे । विशेष— कहते हैं कि ये नो वर्ष तक माता के गर्भ में रहें थे । इनके पुरोहित ने समझा था कि जिसकी जननी को नौ बर्ष तक इस प्रकार इंद्रियदमन करना पड़ है वह बालक स्वयं भी बहुत हो दमनशील होगा । इसी लिये उसने इनका नाम दम रखा था । ये वेद वेदांगों के बहुत अच्छे ज्ञाता और धनुर्विद्या में बड़े प्रवीण थे ।
७. बुद्ध का एक नाम ।
८. भीम राजा के एक पुत्र और दमयंती के एक भाई का नाम ।
९. बिष्णु ।
१०. दबाव ।
दम २ संज्ञा पुं॰ [फा़॰]
१. साँस । श्वस । क्रि॰ प्र॰—आना ।—चलना ।—जाना ।—लेना । मुहा॰—दम अटकना = साँस रुकना, विशेषतः मरने के समय साँस रुकना । दम उखड़ना = दे॰ 'दम अटकना' । दम उलटना = (१) व्याकुलता होना । घबराहट होना । जी घबराना । (२) दे॰ 'दम घुटना' । दम खाना = दे॰ 'दम लेना' । दम खिंचना = दे॰ 'दम अटकना' । दम खींचना' = (१) चुप रह जाना । न बोलना । (२) साँस खींचना । साँस ऊपर चढ़ाना । दम घुटना = हवा की कमी के कारण साँस रुकना । साँस न लिया जा सकता । दम घोंटना = (१) साँस न लेने देना । किसी को साँस लेने से रोकना । (२) बहुत कष्ट देना । दम घोंटकर मारना = (१) गला दबाकर मारना । (२) बहुत कष्ट देना । दम चढ़ना = दे॰ 'दम फूलना' । दम चुराना = जान बूझकर साँस रोकना । विशेष— यह क्रिया विशेषतः मक्कार जानवर करते हैं । बंदर मार खाने के समय इसलिये दम चुराता है कि जिसमें मारन े वाला उसे मुरदा समझ ले । लोमड़ी कभी कभी अपने आप को मरी हुई जतलाने के लिय दम चुराती है । साज चढ़ाने के समय मक्कार घोड़े भी साँस रोककर पेट फुला लेते है जिसमें पेटी या बंद अच्छी तरह न कसा जा सके । दम टूटना = (१) साँस बंद हो जाना । प्राण निकलना । (२) दौड़ने या तैरने आदि के समय इतना अधिक हाँफने लगना कि जिसमें आगे दौड़ा या तैरा न जा सके । दम तोड़ना = मरतें समय झटके से साँस लेना । अंतिम साँस लेना । दम पचना = निरंतर परिश्रम के कारण ऐसा अभ्यास होना जिसमें साँस न फूले ।— (कुश्तीबाज) । दम फूलना = (१) अधिकर परिश्रम के कारण साँस का जल्दी जल्दी चलना । हाँफना । (२) दमे के रोग का दौरा होना । दम बंद करना = बलपूर्वक किसी को बोलने आदि से रोकना । दम बंद होना = भय या आंतक आदि के कारण बिलकुल चुप रह जाना । दम भरना = (१) किसी के प्रेम अथवा मित्रता आदि का पक्का भरोसा रखना और समय समय पर अभिमानपूर्वक उसका वर्णन करना । जैसे,—(क) वे उनकी मुहब्बत का दम भरते हैं । (ख) हम आपकी दोस्ती का दम भरते है । (२) परिश्रम या दौड़ने आदि के कारण साँस फूलने लगता और थकावट आ जाना । परिश्रम के कारण थक जाना । जैसे,— इतनी सीढ़ियाँ चढ़ने में हमारा दम भर गया । (३) भालू का हाथ या लकड़ी मुहँ पर रखकर साँस खींचना । इस क्रिया से उसका क्रोध शांत होता अथथा भोजन पचना है (कलंदर) । (४) किसी को कुश्ती लड़ाकर थकाना (पहल— वानों की परीक्षा) । दम मारना = (१) विश्राम करना । सुस्ताना । (२) बोलना । कुछ कहना । चूँ करना । जैसे,— आपकी क्या मजाल जो इस बात में दम भी मार सकें । (३) हस्तक्षेप करना । दखल देना । जैसे,— इस जगह कोई दम मारनेवाला भी नहीं हैं । दम लेना = विश्राम करना । ठहरना । सुस्ताना । दम साधाना = (१) श्वास की गति को रोकना । साँस रोकने का अभ्यास करना । जैसे, प्राणायाम करनेवालों का दम साधना, गोता लगनेवालों का दम साधना । (२) चुप होना । मौन रहना । जैसे—(क) इस मामले में अब हम भी दम साधेंगे । (ख) रुपयों का नाम सुनते ही आप दम साध गए ।
२. नशे आदि के लिये साँस के साथ धूआँ खींचने की क्रिया । क्रि॰ प्र॰—खींचना । मुहा॰— दम मारना = गाँजे या चरस आदि को चि
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
दम m. (or n.) house, home (δόμος, Lat. domus), RV.; AV. vii (also पुरु-दम, q.v.), VS. viii, 24
दम mfn. ifc. ‘taming, subduing’, see अरिं-, गां-, बलिं-
दम m. self-command, self-restraint, self-control, ŚBr. xiv, 8, 2, 4 (˚म, but cf. Pāṇ. vii, 3, 34, Kāś.), TUp.; KenUp.; Mn. &c.
taming, L.
punishment, fine, viii f.; Yājñ. ii, 4; BhP.
N. of a brother of Damayantī, Nal. i, 9
of a Maha-rṣi, MBh. xiii, 1762
of a son of Dakṣa, i, Sch.
of a grandson [or son, BhP. ix, 2, 29] of Marutta, VP. iv, 1, 20; MārkP. cxxxiv; VāyuP.
cf. दुर्-, सु-.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (469,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
दमः [दम् भावे घञ्] 1 Taming, subduing. --2 Self-command, subduing or curbing the passions, self-restraint; Bg. 10. 4; (निग्रहो बाह्यवृत्तीनां दम इत्यभिधीयते). --3 Drawing the mind away from evil deeds or curbing its evil propensities; (कुत्सितात्कर्मणो विप्र यच्च चित्तनिवारणं स कीर्तितो दमः). --4 Firmness of mind. --5 Punishment, fine; Ms. 9. 284, 290; 8. 293; Y. 2. 4. --6 Mire, mud. --7 Viṣṇu. --8 N. of a brother of Damayantī. --मः --मं Ved. 1 A house, home. --2 The inmates of a house. --Comp. --कर्तृ m. a lord, ruler. --घोपः N. of a king, father of शिशुपाल q. v.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0557-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
दम शमे दण्डे च दिवा० शमा० अक० सेट् । दाम्यति [] अदमत्--अदमीत् ददाम देमतुः । णिच् दमयति ते अदिदमत् त ट्वित् दमथुः दमितः दान्तः । उदित् दमित्वा दान्त्वा । “यमो दाम्यति राक्षसान्” “जानु- भ्यामदमच्चान्यान्” “दमित्वाप्यरिसंघातान्” “अदान्तां स्त्रिदशैरपि” भट्टिः । दमः दम्यः दमनः ।
दम पु० दम--भावे घञ् । १ दण्डे, २ बाह्येन्द्रियाणां स्वस्व- विषयेभ्यो निवर्त्तने, “निग्रहो बाह्यवृत्तीनां दम इत्यभिधीयते” इत्युक्ते वाह्येन्द्रियव्यापाररोधे, विका- रहेतुसन्निधानेऽपि ३ मनसः स्थैर्य्ये, “कुत्सितात् कर्मणो विप्र! यच्च चित्तनिवारणम् । स कीर्त्तितो दम” इत्युक्ते ४ कुकर्मभ्यो मनसो निवारणे, ५ कर्दमे, मेदि० ६ दमने च । ६ भीमनृपपुत्रभेदे दमयन्तीशब्दे दृश्यम् । ७ विष्णौ पु० दमयितृशब्दे दृश्यम् ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3468-b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
दम, भ य उ इर् शमे । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (दिवां- परं-अकं-सकञ्च-सेट् । उदित्वात् क्त्वावेट् ।) भ य, दाम्यति । उ, दमित्वा दान्त्वा । इर्, अदमत् अदमीत् । अस्मात् पुषादित्वात् नित्यं ङ इत्यन्ये । शमः शान्तीभावः । दाम्यति मुनिः । शम इतिपदस्य ञ्यन्तस्यापि सम्भवे शान्ती- करणेऽप्ययमिति धातुप्रदीपः । दमित्वाप्यरि- सङ्घातान् । इति दुर्गादासः ॥
दमः, पुं, (दमनमिति । दम + भावे घञ् । “नो- दात्तोपदेशस्येति ।” ७ । ३ । ३४ । इति वृद्ध्य- भावः ।) दण्डः । इत्यमरः । २ । ८ । २१ ॥ दण्डस्य लक्षणं यथा, -- “दमनाद्दण्डनाच्चैव तस्माद्दण्डं विदुर्ब्बुधाः । यत्र श्यामो लोहिताक्षो दण्डश्चरति निर्भयः । प्रजास्तत्र न मुह्यन्ति नेता चेत् साधु पश्यति ॥” इति मत्स्यपुराणम् ॥ (यथा, मनुः । ८ । १९२ । “निक्षेपस्यापहर्त्तारं तत्समं दापयेत् दमम् ॥”) तपःक्लेशसहिष्णुता । तत्पर्य्यायः । दान्तिः २ दमथः ३ । इत्यमरः । ३ । २ । ३ ॥ दमनम् । तत्तु वाह्येन्द्रियनिग्रहः । इति वेदान्तसारः ॥ विषयाद्व्यावृत्तस्य मनसो यथेष्टविनियोगयोग्यता । इति केचित् ॥ दमस्य लक्षणं यथा, -- “कुत्सितात् कर्म्मणो विप्र ! यच्च चित्तनिवारणम् । स कीर्त्तितो दमः प्राज्ञैः समस्ततत्त्वदर्शिभिः ॥” इति पाद्मे क्रियायोगसारः ॥ (यथा, मनुः । ६ । ९२ । “धृतिःक्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रहः । धीर्विद्या सत्यमक्राधा दशकं धर्म्मलक्षणम् ॥”) कर्द्दमः । इति मेदिनी । मे, १४ ॥ (गृहम् । इति निघण्टुः । ३ । ४ ॥ यथा, ऋग्वेदे । १ । ७५ । ५ । “अग्ने यक्षि स्वं दमम् ॥” महर्षिविशेषः । यथा, महाभारते । १३ । २६ । ५ । “विश्वामित्रः स्थूलशिराः सम्बर्त्तः प्रमतिर्दमः ॥” मरुत्तस्य राज्ञः पुत्त्रः । यथा, भागवते । ९ । २ । २९ । “मरुत्तस्य दमः पुत्त्रस्तस्यासीद्राजवर्द्धनः ॥” मरुत्तस्य पौत्त्रः । इति मार्कण्डेयपुराणम् । यथा तत्रैव । १३४ । १ -- ५ । [] “एवं स राजा धर्म्मात्मा नरिष्यन्तोऽभवत् पुरा । मरुत्ततनयो विप्र ! विख्यातबलपौरुषः ॥” “नरिष्यन्तस्य तनयो दुष्टारिदमनो दमः । शक्रस्येव बलं तस्य दयाशीलं मुनेरिव ॥ वाभ्रव्यामिन्द्रसेनायां स जज्ञे तस्य भूभृतः । नववर्षाणि जठरे स्थित्वा मातुर्महायशाः ॥ यद्ग्राहयामास दमं मातरं जठरे स्थितः । दमशीलश्च भविता यतश्चायं नृपात्मजः ॥ ततस्त्रिकालविज्ञानः स हि तस्य पुरोहितः । दम इत्यकरोत् नाम नरिष्यन्तसुतस्य तु ॥ स दमो राजपुत्त्रस्तु धनुर्व्वेदमशेषतः । जगृहे नरराजस्य सकाशाद्वृषपर्व्वणः ॥” अस्य विशेषविवरणन्तु तत्रैवाध्याये विशेषतो द्रष्टव्यम् ॥ भीमस्य राज्ञः पुत्त्रविशेषः । यथा, महाभारते । ३ । ५३ । ९ । “कन्यारत्नं कुमारांश्च त्रीनुदारान् महायशाः । दमयन्तीं दमं दान्तं दमनञ्च सुवर्च्चसम् ॥” विष्णुः । यथा, तत्रैव । १३ । १४९ । १०५ । “धनुर्धरो धनुर्व्वेदो दान्तो दमयिता दमः ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-684-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दम" आता है (12)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें