🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:42:28 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दही
dahī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दही संज्ञा पुं॰ [सं॰ दधि] खटाई के द्वारा जमाया हुआ दूध । वह दूध जो खटाई पड़ जाने के कारण जमकर जमकर थक्के के रूप में हो गया हो । विशेष—मिट्टी के बरतन में रखे हुए गरम दूध में थोड़ा सा दही (या और कोई खट्टा पदार्थ) डाल देते हैं; जिससे थोड़ी देर में वह थक्के के रुप में जम जाता है । पाश्चात्य देशों की विधि के अनुसार दूध जमाने के लिये लैक्टिक एसिड का प्रयोग किया जाता है । दही दो प्रकार का होता है । एक सजाव या मीठा जिसका घी या मक्खन निकाला हुआ नहीं होता और जिसमें घी से युक्त मलाई की तह होती है । दूसरा छिनुवा या पनिया जो मक्खन निकाले हुए दूध को जमाने से बनता हे और घटिया होता है । घी दही को मथकर ही निकाला जाता है । हिंदुओं के यहाँ दही मंगल द्रब्यों में से है । वैद्यक में दही अग्निदीपक, स्निग्ध, गुरु, धारक, रक्तपित्तकारक, बलकारक, शुक्रवर्धक, कफवर्धक, तथा मूत्रकृच्छ, अरुचि, अतीसार, विषमज्वर इत्यादि की दूर करनेवाला माना जाता है । यूरप के बड़े बड़े डाक्टरों ने हाल में परीक्षा द्वारा सिद्ध किया है कि दही से बढ़कर और कोई आयुवर्धक पदार्थ मनुष्य के लिये नहीं है । उतरती अवस्था में इसका सेवन उन्होंने अत्यंत उपकारी बतलाया है । उनका कथन है कि दही से शरीर में ऐसे कीटाणु उत्पन्न हो जाते है जो रक्त क्षीण करनेवाले कीटाणुओं को खाते जाते हैं । मुहा॰—दही का तोड़ = दही का पानी जो कपड़े में रखकर दही को निचोड़ने से निकलता है । (हाथ या मुँह में) दही जमा रहना = (१) किसी का तुरंत प्रतिकार न करना, चुप रह जाना । (२) किसी घटना या चर्चा के संबंध मे एकदम मौन हो जाना, कुछ भी न कहना । दही दही = दहिंगल नाम की चिड़िया की बोली । दही दही करना = किसी चीज को मोल लेने के लिये लोगों से कहते फिरना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दही" आता है (25)
दधि दही । जमाया हुआ दूधअर्घ षोडशोपचार में से एक । जल, दूध, कुशाग्र, दही, सरसों, तंडुल और जव को मिल…प्राग्राट पतला । दही । मठाश्रीघन दही । दघिपंचगव्य गाय से प्राप्त होनेवाले पाँच द्रव्य—दूध, दही, घी, गोबर ओर गोमूत्र जो ब…मधुपर्क दही, घी, जल, शहद और चिनी का समूब जो देवताओं को चढ़ाया जाता है । विशेष—…लोचिका दही, घी तथा गरम जल से गुंधे हुए आटे की घी में छानी गई महीन पूरीपंचमहिष सुश्रुत के अनुसार भैंस से प्राप्त पाँच पदार्थ—मूत्र, गोबर, दही, दूध और…दिव्यपंचामृत गाय के घी, दूध, दही, मक्खन या मधु और चीनी इन पाँच चीजों को मिलाकर बनाय…पंचाविक भेड़ से प्राप्त होनेवाले पाँच पदार्थ—दूध, दही, घी, पुरीष और मूत्रछीरज पु संज्ञा पुं॰ दधि । दहीपचामृत एक प्रकार का स्वादिष्ट पेय द्रव्य जो दूध, दही, घी, चीनी और मधु मिलाकर …बिलोना मथना । किसी वस्तु, विशेषतः पानी की सी वस्तु, को खूब हिलाना । जैसे, दहीभजियाउर † संज्ञा स्त्री॰ चावल, दही, घी आदि एक साथ पकाकर बनाया हुआ भोजन जिसनें …रसत्याग दूध, दही, घी, तेल, मीठा, पकवान आदि स्वादिष्ट पदार्थो का त्याग करना, जो…देवकृच्छ एक प्रकार का व्रत जिसमें लपसी, शाक, दूध, दही, घी, इनमें से क्रमश: एक ए…निमय वस्तुविनिमय । पदार्थोँ का अदल बदल । विशेष—गौतम धर्मसूत्र में लिखा है क…आतंचन दूध के जमाने के लिये डाला जानेवाला जावन । जामनगोरस दूध । दुग्धक्षीरज चंद्रमाद्रप्स वह पदार्थ जो गाढ़ा न होप्रास्थानिक वह पदार्थ जो प्रस्थान के समय मंगलकारक माना जाता हो । जैसे, शंख की ध्वन…पंचगव्यघृत आयुर्वेद के अनुसार बनाया हुआ एक घृत अपस्मार (मिरगी) और उन्माद में दिया…चरणामृत वह पानी जिसमें किसो महात्मा या बडे़ के चरण धोए गए हों । पादोदक । मुहा॰…यतिसांतपन एक व्रत जिसमें तीन दिन केवल पंचगव्य और कुशजल पीकर रहना प़ड़ता है । विश…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें