🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:38:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धूल
dhūla
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धूल संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ धूनि]
१. मिट्टी, रेत आदि का महीन चूर । रेणु । रज । गर्द । मुहा॰—(कहीं) धूल उड़ाना = (१) ध्वंस होना । सत्यानाश होना । बरबादी होना । तबाही आना । (२) उदासी छाना । चहल पहल न रहना । सन्नाटा होना । रौनक न रहना । (किसी की) धूल उड़ाना = (१) दोषों और त्रुटियों का उधेड़ा जाना । बुराइयों का प्रकट किया जाना । बदमासी होना । (२) उपहास होना । दिल्लगी उड़ाना । किसी की धूल उड़ाना = (१) दोषों और त्रुटियों को उधेड़ना । बुराइयों को प्रकट करना । बदनामी करना । (२) उपहास करना । हँसी करना । धूल उड़ाते फिरना = मारा मारा फिरना । जीविका या अर्थसिद्धि के लिये इधर उधर धूमना । दीन दशा में फिरना । ब्याकुल घूमना । धूल उड़ाई जाना रही = तिरस्कार या अवहेलना होना । उ॰—धूल उनकी है उडा़ई जा रही । धूल में मिल धूल वे हैं फाँकते ।—चुमते॰, पृ॰ २७ । धूल की रस्सी बटना = ऐसी बात के लिय श्रम करना जो कभी न हो सके । अनहोनी बात के पीछे पड़ना । व्यर्थ परिश्रम करना । धूल चाटना = (१) बहुत गिड़गिड़ाना । बहुत विनती करना । (२) अत्यंत नम्रता दिखाना । धूल छानना = मारा मारा फिरना । हैरान घूमना । जैसे,—तुम्हारी खोज में कहाँ कहाँ की धूल छानते रहे । (किसी की) धूल झड़ना = (किसी पर) मार पड़ना । पिटना । (विनोद) । (किसी की) धूल झाड़ना = (१) (किसी को) मारना । पीटना । (विनोद) । (२) सूश्रूषा करना । खुशामद करना । जैसे,—उसका तो दिन भर अमीरों की धूल झाड़ते जाता है । (किसी बात पर) धूल डालना = (१) ( किसी बात को) इधर उधर प्रकट न होने देना । फैलने न देना । दबाना । (२) ध्यान न देना । जैसे, अपराधों पर धूल डालना । धूल फाँकना = (१) मारा मारा फिरना । दुर्दशा में होना । उ॰—धूल उनकी है उड़ाई जा रहो । धूल में मिल धूल वे हैं फाँकते ।—चुभते॰, पृ॰ २७ । (२) सरासर झूठ बोलना । जैसे,—क्यों धूल फाँकते हो, मैने तुम्हें खुद देखा था । धूल में फूल उगाना = निकृष्ट जगह में भी अच्छाई या अच्छी बात दिखाना । उ॰—दूसरे धूल में फूल उगाते हैं, हमें फूल में भी धूल ही हाथ आती है ।— चुभते॰ (दो दो बातें), पृ॰ ५ । (कहीं पर) धूल बरसना = उदासी बरसना । चहल पहल न रहना । रौनक न रहना । उ॰—आज दिन धूल है बरसती वाँ । हुन बरसता रहा जहाँ सब दिन ।—चुभते॰, पृ॰ २४ धूल में मिलना = नष्ट होना । चौपट होना । खराब होना । ध्वस्त होना । जाता रहना । न रह जाना । उ॰—धूल उनकी है उड़ाई जा रही । धूल में मिल धूल वे हैं फाँकते ।—चुभते॰, पृ॰ २७ । धूल में मिल जाना = दे॰ 'धूल में मिलना' । ड॰—धुल में धाक मिल गई सारी । रह गए रोब दाब के न पते ।—चुभते॰, पृ॰ २४ । धूल में मिला देना = दे॰ 'धूल में मिलाना' । उ॰—बीज को धूल में मिलाकर भी । लो नहीं धूल में मिला देते ।—चुभते॰, पृ॰ ८ । धूल में मिलाना = नष्ट करना । चौपट करना । खराब करना । बरबाद करना । धूल में रस्सी बटना = दे॰ 'धूल की रस्सी बटना' । उ॰—धूल में मत बटा करो रस्सी । आँख में धूल डालते क्यों हों ।—चोखे॰, पृ॰ १६ । (कहों की) धूल ले डालना = (कहीं पर) बहुत अधिक और बार बार जाना । बराबर पहुँचा रहना । बहुत फेरे लगाना । धूल हाथ आना = निःसार वस्तु का हाथ लगना । निरर्थक चीज पाना । उ॰—दूसरे धूल में फूल उगाते हैं, हमें फूल में भी धूल ही हाथ आती है ।—चुभते॰ (दो दो बातें), पृ॰ ५ । धूलि में मिला देना = दे॰ 'धूल में मिलाना' । उ॰— आर्य जाति को धूलि में मिला दिया ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ २९१ । पैर की धूल = अत्यंत तुच्छ वस्तु या व्यक्ति नाचीज । सिर पर धूल डालना = पछताना । सिर धुनना । उ॰—पदमिनी गवन हंस गए दूरी । हस्ति लाज मेलहिं सिर धूरी ।—जायसी (शब्द॰) ।
२. धूल के समान तुच्छ वस्तु । जैसे,—इनके सामने वह धूल है । मुहा॰—धूल समझना = अत्यंत तुच्छ समझना । किसी गिनती में न लाना । बिलकुल नाचीज लयाल करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "धूल" आता है (27)
धूलि धूल । गर्द । रेणु । रजरेणु धूलगुंडक धूलतुस्त धूल । गर्दतूस्त धूल । रेणु । रजअपमर्द धूल । गर्दवातकेतु धूल । गर्दखाक धूल । रज । गर्दखेह धूल । राख । खाक । मिट्टीधूरा धूल । गर्दगुबार गर्द । धूल । यौ॰—गर्द गुबार । क्रि॰ प्र॰—उठना ।—उड़ना ।—आनाखार दे॰ 'क्षार'वप्र मिट्टी का ऊँचा धुस्स, जो गढ़ या नगर की खाई से निकली हुई मिट्टी के ढेर …चूर्ण सुखा पीसा हुआ अथवा बहुत ही छोटे छोटे टुकडे़ में किया हुआ पदार्थ । सफूफ…रेणुका बालू । रेतअवध्वंस परित्याग । छोड़ना । निंदा कलंकक्षोदित पीसा हुआ । चूर्णितक्षौद्र क्षुद्र का भाव । क्षुद्रतारिप्र पातकछार कुछजली हुई वनस्पतियों या रासायनिक क्रिया से धुली धातुओं की राख का नमक …मैल † ^१ वि॰ मलिन । मैला । विशेष दे॰ 'मैला'खोही पत्तों की छतरीरंजी पु संज्ञा स्त्री॰रेता बालूथिरना पानी या और किसी द्रव पदार्थ का हिलना डोलना बंद होना । हिलते डोलते या ल…थिराना पानी आदि का हिलना डोलना बंद करना । क्षुब्ध जल को स्थिर होने देनामिट्टी पृथ्वी । भूमि । जमीन । जैसे,—जो चीज मिट्टी से बनती हैं, वह मिट्टी में …
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें