ध्वजा
संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ ध्वज]
१. पताका । झंड़ा । निशान ।
उ॰— (क) ध्वजा फरवकै शून्य में बाजै अनहद तूर । तकिया है मैदान मे पहुँचेगे कोहनुर ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) करि कपि कटक चले लंका को छिन में बाँध्यो सेत । उतरि गए पहुंचे लंका पै विजय ध्वजा संकेत ।—सूर (शब्द॰) । विशेष— दे॰
ध्वज । मुहा॰— ध्वजा फहराना = कीर्ति प्राप्त करना । यशस्वी बनना ।
उ॰— श्वासा सार तार जोरिआना । अधर अमान ध्वजा फहराना ।— कबीर सा॰, पृ॰ १५३८ ।
२. एक प्रकार की कसरत । विशेष— यह दो प्रकार होती है एक मलखंभ पर की दुसरी चौरंगी । मलखंभ पर यह कसरत तौल के ही समान की जाती है । केवल विशेष इतना ही करना पड़ता है कि इसमें मलखभ को हाथ से लपेटकर उसकी एक बगल में सारा शरीर सीधा दंड़ाकर तौलना पड़ता है । इसे संस्कृत में 'ध्वज' कहते हैं । चौरंगी में हाथ पाँव अंटी से बाँध खड़े रखे जाते है ।
३. छंदःशास्त्रानूसार ठगण का पहला भेद जिसमें पहले लघु फिर गुरु आता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।