🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:06:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पारा
pārā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पारा १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक नदी जो पारियात्र पर्वत से उत्पन्न कही गई है [को॰] ।
पारा २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पारद] चाँदी की तरह सफेद, और चमकीली एक धातु जो साधारण गरमी या सरदी में द्रव अवस्था में रहती है । विशेष— खूब सरदी पाकर पारा जमकर ठोस हो जाता है । यह कभी कभी खानों में विशुद्ध रूप में भी बहुत सा मिल जाता है, पर अधिकतर और द्रव्यों के साथ मिला हुआ पाया जाता है । जैसे, गंधक और पारा मिला हुआ जो द्रव्य मिलता है उसे ईंगुर कहते हैं । गंधक और पारा ईंगुर से अलग कर दिए जाते हैं । पारा पृथ्वी पर के बहुत कम प्रदेशों में मिलता है । भारतवर्ष में पारे की खानें अधिक नहीं हैं, केबल नैपाल में हैं । अधिकतर पारा चीन, जापान और स्पेन से ही यहाँ आता है । पारा यद्यपि द्रव अवस्था में रहता है, तथापि बहुत भारी होता है । ईंगुर से पारा निकालने में स्वेदनविधि काम में लाई जाती है । ईंगुर का टुकड़ा तेज गरमी द्वारा भाप के रूप में कर दिया जाता है जिससे विशुद्ध पारे के परमाणु अलग हो जाते हैं । भाप रूप में फिर पारा अपने असली द्रव रूप में लाया जाता है । पारा बहुत से कामों में आता है । इसके द्वारा खान से निकले हुए अनेकद्रव्यमिश्रित खडों से सोना चाँदी आदि बहुमूल्य धातुएँ अलग करके निकाली जाती हैं । यह इस प्रकार किया जाता है कि खंड या टुकडे़ का चूर्णं कर लेते हैं, फिर उसके साथ युक्ति से पारे का संसर्ग करते हैं । इससे यह होता है कि सोने या चाँदी के परमाणु पारे के साथ मिल जाते हैं ।
पारा ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पारि (=प्याला)] दीए के आकार का पर उससे बड़ा मिट्टी का बरतन । परई ।
पारा ३ संज्ञा पुं॰ [फा॰ पारह]
१. टुकडा ।
२. वह छोटी दीवार जो चूने गारे से जोड़कर न बनी हो, केवल पत्थरों के टुकडे़ एक दूसरे पर रखकर बनाई गई हो । ऐसी दीवार प्रायः बगीचे आदि की रक्षा के लिये चारो ओर बनाई जाती है ।
पारा ४ पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ पाराशर] दे॰ पाराशर । उ॰— पारा ऋषि मछोदरी ते कामक्रीड़ा करी । कृस्न गोपिन के संग भीना ।— कबीर रे॰, पृ॰ ४५ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पारा (आ), f. N. of a river (said to flow from the Pāriyātra mountains or the central and western portion of the Vindhya chain), MBh.; Pur.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (619,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पारा N. of a river; तदुत्तिष्ठ पारासिंधुसंभेदमवगाह्य नगरीमेव प्रविशावः Māl. 4, 9. 1.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0696-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पारा, स्त्री, (पारोऽस्त्यस्या इत्यच् ततष्टाप् ।) नदीविशेषः । सा तु पारिपात्रपर्व्वतोद्भवा इति मेदिनी । रे, ५६ ॥ (यथा, मात्स्ये । ११३ । २४ । “पारा चर्म्मण्वती रूपा विदुषा वेणुमत्यपि ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-122-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पारा" आता है (57)
पारत पारा । पारदपारद पारारोषण पारादेहद पारा । पारदयशोद पारा । पारदरसराज पारद । पारारसधातु पारारुद्रज पारादिव्यरस पारद । पारारसेंद्र पारद । पाराशिवधातु पारद । पारासिद्धरस पारा । पारदसिद्धधातु पारा । पारदस्कंदांशक पारा । पारद । विशेष—कहते हैं, शिव जी के वीर्य से पारे की उत्पत्ति हुई …मृत्युनाशक पारारसायनश्रेष्ठ पारारसनाथ पाराहरबीज पारा । पारदरसेश्वर पाराखलमूर्ति पारा । पारदताराभ पारद । पाराशिवपुत्र पारा । पारदव्योमधारण पाराशंकरशुक्र पारा । पारदगजर पहर पहर पर घंटा बजने का शब्द । पारापरई † संज्ञा स्त्री॰ दीए के आकार का पर उससे बड़ा एक मिट्टी का बरतन । पारा …रसलह पारासीमाब पाराहरतेज पारा । पारद । विशेष—पुराणों और वैद्यक में यह शिव का वीर्य कहा गया है ।…शिवतेज पारा । पारदसूतराज पारा । पारदतुगंबीज पारारसाग्रय पारारसाष्टक पारा, ईगुर, कांतिसार, लोहा, सोनामक्खी, ऱूपामक्खी, वैक्रांत मणि और शंख …शंभुतेज पारा । पारदशंभुबीज पारा । पारदशिवाह्नय पारद । पारासर्वाख्य पारद । पारापर्वतोद्भव पाराअमर जो मरे नहीं । चिरजीवीदारद एक प्रकार का विष जो दरद देश में होता हैसर्व सारा । सब । समस्त । तमाम । कुल । यौ॰—सर्पकांचन = पूरा सोने का बना हुआ …जैत्र विजेता । विजयीस्कंद उछलनेवाली वस्तुमुकुंद मुक्ति देनेवाले, विष्णुपारिपात्र सप्त कुलपर्वतों में से एक जो विंध्य के अंतर्गत है । विशेष— इससे निकली …छा आच्छादन । छिपानारेत वीर्य । शुक्रमहारस काँजीलोकेश विश्व का स्वामी । ईश्वररसोत्तम दुधरेतस् वीर्य । शुक्ररसनायक शिव का एक नामयोगवाही भिन्न गुणों की दो या कई ओषधियों को एक में मिलाने योग्य करनेवाली ओषधि य…रसपति चंद्रमामहातेजा शिवमुकुद्रु कुँदरू
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें