🕉️ 20 November 2026, Friday · 04:31:46 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पुराना
purānā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
यातयाम (3.3.153) भोगा
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पुराना १ वि॰ [सं॰ पुण्ण] [वि॰ स्त्री॰ पुरानी]
१. जो किसी समय के बहुत पहले से रहा हो । जो किसी विशेष समय में भी हो और उसके बहुत पूर्व तक लगातार रहा हो । जिसे उत्पन्न हुए, बने या अस्तित्व में आए बहुत काल हो गया हो । जो बहुत दिनों से चला आता हो । बहुत दिनों का । जो नया न हो । प्राचीन । पुरातन । बहुपूर्वकालव्यापी । जैसे, पुराना पेड़, पुराना घर, पुराना जूता, पुराना चावल, पुराना ज्वर, पुराना बैर, पुरानी रीति ।
२. जो बहुत दिनों का होने के कारण अच्छी दशा में न हो । जीर्ण । जैसे,— तुम्हारी टोपी अब बहुत पुरानी हो गई बदल दो । उ॰— छुवतहि टूट पिनाक पुराना ।— तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।—होना । यौ॰—फटा पुराना । पुराना धुराना ।
३. जिसने बहुत जमाना देखा हो । जिसका अनुभव बहुत दिनों का हो । परिपक्व । जिसका अनुभव पक्का हो गया हो । जिसमें कचाई न हो । जैसे,— (क) रहते रहते जब पुराने हो जाओगे तब सब काम सहज हो जायगा । (ख) पुराना काइयाँ, पुराना चोर । मुहा॰— पुराना खुर्राट = (१) बूढ़ा । (२) बहुत दिनों कर अनुभवी । किसी बात में पक्का । पुरानी खोपड़ी = दे॰ 'पुराना खुर्राट' । पुराना घाघ = किसी बात में पक्का । बहुत दिनों तक अनुभव करते करते जो गहरा चालाक हो गया हो । गहरा काइयाँ । पुरानी लीक पीटना = पुराना बुनना । नई सभ्यता, नए संस्कार, विचार आदि का विरेधी होना । पुरानपंथी बनना । उ॰— कोई पुरानी लीक पीटै है कोई कहता है नया ।— भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ५७१ । पुराने मुर्दे उखेड़ना = भूली बिसरी बात की याद दिलाना । गई बीती बात की चर्चा छेड़ना । अतीत की अप्रिय बातों की सुधि दिलाना । उ॰— अः तुम तो पुराने मुर्दे उखेड़ती हो ! बेकार ।—सैर कु॰, पृ॰ २६ ।
४. जो बहुत पहले रहा हो, पर अब न हो । बहुत पहले का । अगले समय का । प्राचीन । अतीत । जैसे, (क) पुराना समय, पुराना जमाना । (ख) पुराने राजाओं की बात ही और थी । (ग) पुराने लोग जो कह गए हैं ठीक कह गए हैं । (घ) पुरानी बात उठाने से अब क्या लाभ ?
५. काल का । समय का । जैसे यह चावल कितना पुराना है ?
६. जिसका चलन अब न हो । जैसे, पुराना पहनावा ।
पुराना २ क्रि॰ स॰ [हिं॰ पूरना का प्रे॰ रूप]
१. पूरा करना । पुजवाना । भराना ।
२. पालन करना । अनुकूल बात कराना । जैसे, शर्त पुराना । उ॰— मारि मारि सब शत्रु तुर्त निज सर्त पुरावत ।—गोपाल (शब्द॰) ।
३. पूरा करना । भरना । पुजाना । किसी धाव, गड्ढे या खाली जगह को किसी वस्तु से छेक देना । जैसे, धाव पुराना ।
४. पूरा करना । पाल न करना । अनुकूल बात करना । अनुसरण करना । उ॰— सूरदास प्रभु ब्रज गोपिन के मन अभिलाख पुराए ।—सूर (शब्द॰) ।
५. इस प्रकार बाँटना कि सबको मिल जाय । अँटाना । पूरा डालना । †
६. आटे आदि से चौक बनवाना । जैसे, चौक पुराना । उ॰— गजमुकुता हीरामनि चौक पुराइय हो ।—तुलसी ग्रं॰, पृ॰ ३ । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पुराना" आता है (38)
प्रतन पुराना । प्राचीनप्रीण पुरानाचिरंतन बहुत दिनों का । पुरातन । पुरानाचिरत्न पुरातन । पुरानापुरातन प्राचीन । पुरानाप्रत्न पुराना । प्राचीनजरंड क्षीण । वृद्ध । पुरानामहल्लक कमजोर । पुराना । जर्जर । क्षीणसनय प्राचीन । पुरानापूर्वतन प्राचीन । पुरानाउतरायल पु वि॰ उतारा हुआ व्यवहार किया हुआ । पुराना । जैसे—उतरायल कपड़े (शब्द॰)दिनारु † वि॰ बहुत दिनों का । पुरानापुरातम पुरातन । पुराना । प्राचीनबटवायक रास्ते में पहला देनेवाला । चौकीदार । (पुराना)पुराचीन प्राचीन । पुरानामुकद्दम प्राचीन । पुरानाजर्जारित जीर्ण । पुरानादकियानूसी दकियानूस के समय का । पुरानाआहत जिसपर आघात हुआ हो । चोट खाया हुआ । घायल । जखमी । जैसे,—उस युद्ध में ४०…जरठ कर्कश । कठिनजीन घोडे़ की पीठ पर रखने की गद्दी । चारजामा । काठी । यौ॰—जीनपोशजर्ण (घटता हुआ या कृष्ण पक्ष का) चंद्रमापुरा बस्तीजीर्ण बहुत बुड्ढा । बुढापे से जर्जरप्राक्तन वह कर्म जो पहले किया जा चुका हो और आगे जिसका शुभ और अशुभ फल भोगना पड़े…जर पु संज्ञा पुं॰ जरा । वृद्धावस्थाकुहना † क्र॰ सं॰ मारना । बुरी तरह से मारनासुचिर बहुत अधिक समय । दीर्घकालयुगादि सृष्टि का प्रारंभअगला आगे का । सामने का । अगाड़ी का । पिछला का उलटा । जैसे—घोड़े का अगला पैर…घिसा घिसा हुआ । रगड़ा हुआपाकठ † वि॰दिनार दे॰ 'दीनार'पिछला जो किसी वस्तु की पीठ की ओर पड़ता हो । पीछे की ओर का । 'अगला' का उलटा ज…चिराना चीरने का काम कराना । फड़वाना । जैसे,—फोडा़ चिराना, लकडी़ चिरानापूरबला पु वि॰ पुं॰प्रवया वृद्ध । बूढाफरसूदा जीर्णशीर्ण । जर्जर
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें