🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:08:16 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बीच
bīca
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बीच † १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ विच (= अलग करना)]
१. किसी परिधि, सीमा या मर्यादा का केंद्र अथवा उस केंद्र के आस पास का कोई स्थान जहाँ से चारों ओर की सीमा प्रायः समान अंतर पर हो । किसी पदार्थ का मध्य भाग । मध्य । उ॰— (क) मन को यारों पटकि टूक टूक हो जाय । टूटे पाछे फिर जुरे बीच गाँठि परि जाय । (ख) जनमपत्रिका वतिकैं देखहु मनहि विचार । दारुन बैरी मीचु के बीच बिराजत नारि ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—बीच खेत = (१) खुले मैदान । सबके सामने । प्रकट रूप में ।
२. अवश्य । जरूर । उ॰—आजाद जरूर छूट आएँगे । वह टिकनेवाले आदमी नहीं है । बीच खेत आएँगे ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ २११ । बीच बाजार = दे॰ 'बीच खेत' । उ॰— बिस्वा किए सिँगार है बैठी बीच बजार ।—पलटू॰, बानी, भा॰ १, पृ॰ १८ । बीच बीच में = (१) रह रह कर । थोड़ी थोड़ी देर में । (२) थोड़ी थोड़ी दूरी पर ।
३. भेद । अंतर । फरक । उ॰—(क) बंदौं संत असज्जन चरना । दुखप्रद उभय बीच कछु बरना ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) धन्य हो धन्य हो तुम घोष नारी ।—मोहि धोखो गयो दरस तुमको भयो तुमहि मोहिं देखो री बीच भारी ।— सूर (शब्द॰) । मुहा॰—बीच करना = (१) लड़नेवालों को लड़ने से रोकने के लिये अलग अलग करना । उ॰—ललित भृकृटि तिलक भाल चिबुक अधर, द्विज रसाल, हास चारुतर कपोल नासिका सुहाई । मधुकर जुग पंकज बिच मुख बिलोक नीरज पर लरत मधुप अबलि मानों बीच किए आई ।—तुलसी (शब्द॰) । (२) झगड़ा निबटाना । झगड़ा मिटाना । उ॰— (क) चोरी के फल तुमहिं दिखाऊँ । बीच करन जो आवै कोऊ ताकौ सौंह दिवाऊँ । सूर श्याम चोरन के राजा बहुरि कहा मैं पाऊँ ।—सूर (शब्द॰) । (ख) रहा कोई घरहरियाँ करे जो दोउ महँ बीच ।—जायसी (शब्द॰) । बीच पड़ना = (१) परिवर्तन होना । और का और होना । बदल जाना । उ॰—कोटि जतन कोऊ करे परे न प्रकृतिहि बीच । नल बल जल ऊँचे चढ़ै अंत नीच को नीच ।—बिहारी (शब्द॰) । (२) झगड़ा निपटाने के लिये पंच बनना । मध्यस्य होना । बीच पारना वा डालना = (१) परिवर्तन करना । (२) विभेद वा पार्थक्य करना । उ॰—(क) विधि न सकेउ सहि मोर दुलारा । नीच बीच जननी मिस पारा ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) गिरि सों गिरि आनि मिलावती फेरि उपाय कै बीचहि पारती है ।—प्रताप (शब्द॰) । बीच में पड़ना = (१) मध्यस्थ होना । (२) जिम्मेदार बनना । प्रतिभू बनना । बीच रखना = भेद करना । दुराव रखना । पराया समझना । उ॰—कीन्ह प्रीति कछु बीच न राखा । लछिमन राम चरित सब भाषा ।—तुलसी (शब्द॰) । बीच में कूदना = अना- वश्यक हस्तक्षेप करना । ध्यर्थ टाँग अड़ाना । (किसी को) बीच देना या बीच में देना = (१) मध्यस्थ बनाना । (२) साक्षी बनाना । (ईश्वर आदि को) बीच में रखकर कहना = (ईश्वर आदी की) शपथ खाना । कसम खाना । विशेष—इस अर्थ में कभी कभी जिसकी कसम खानी होती है; उसका नाम लेकर और उसके साथ केवल 'बीच' शब्द लगाकर भी बोलते हैं । जैसे,—ईश्वर बीच, हम कुछ नहीं जानते । उ॰—तोहि अलि कीन्ह आप भा केवा । हौं पठवा गुरु बीच परेवा ।—जायसी (शब्द॰) । यौ॰—बीचबचाव, बीचबिचाव = बिचवई । मध्यस्थता ।
३. दो वस्तुओं वा खंडों के बीच का अंतर । अवकाश । उ॰— अवनि जमहि जाँचई कैकेई । महि न बीच बिधि मीचु न देई ।—तुलसी (शब्द॰) ।
४. अवसर । मौका । अवकाश ।
बीच २ क्रि॰ वि॰ दरमियान । अंदर । में । उ॰—जानी न ऐसी चढ़ा चढ़ी में किहिधौं कटि बीच ही लूटि लई सी ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
बीच ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वीचि] लहर । तरंग । दे॰ बीचि । उ॰—राम सीअ जस ललित सुधा सम । उपमा बीच बिलास मनोरम ।—मानस १ ।३७ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बीच" आता है (18)
अभ्यंतर मध्य । बीचगाल मुँह के दोनों ओर ठुड्डी और कनपटी के बीच का कोमल भाग जो आँखों के नीचे ह…दूरी दो वस्तुओं के मध्य का स्थान । दूरत्व । अंतर । फासला । बीच । अवकाश । जै…पाढ † ^१ संज्ञा पुं॰ मध्य । बीचमज्झ पु क्रि॰ वि॰ मध्य । बीचअधबिच अद्य । बीचमिडिल किसी पदार्थ का मध्य । बीचदरमियान मध्य । बीचअंतर फर्क । भेद । विभिन्नता । अलगाव । फेरवस्त बकराअंतराल घिरा हुआ स्थान । आवृत स्थान । घेरा । मंडलअवांतर अंतर्गतउत्संग गोद । क्रोड़ । कोरा । अंकफी प्रति एक । हर एक । जैसे,—(क) फी आदमी दो आने लगेंगे । (ख) फी रुपया दो आ…अधबर पु संज्ञा पुं॰ अथवा हिं॰अध+बाट=मार्ग १आधा मार्ग । आधा रास्तनागा उस संप्रदाय का शैव साधु जिसमें लोग नंगे रहते हैंखिलाल (ताश आदि के खेल में ) पूरी बाजी की हार । दे॰ 'खलाल'फेरफार परिवर्तन । उलट फेर । उलट पलट । जैसे,—इसमें इधर बहुत फेरफार हुआ है
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें