🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:26:47 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भूल
bhūla
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भूल संज्ञा स्त्री॰ [हि॰ भूलना]
१. भूलने का भाव ।
२. गलती । चूक । जैसे,— इस मामले में आपने बड़ी भूल की । उ॰— कियो सयानी सखिन सौं नहिं सयान यह भूल । दूरै दुराई फूल लौं क्यों पिय आगम फूल —जायसी (शब्द॰) । यौ॰—भूल चूक । मुहा॰—भूल के कोइ काम करना = कोइ ऐसा काम करना जो पहले न करते रहे हों । भ्रम में पड़कर कोई काम कर बैठना । जैसे,—आज हम भूल के तुह्मरे साथ चल पड़े । भूल के कोई काम न करना = कदापि कोई काम न करना । हरगिज कोई काम न करना । जैसे,— हम तो कभी भूल के भी उनके घर नहीं जाते । भूलकर = भूल से गलती से भूलकर नाम न लेना = कभी याद न करना । भूले भटके= कभी कभी ।
२. कसूर । दोष । अपराध ।
४. अशुद्धि । गलती । जैसे,— हिसाब में (२) की भूलं है । क्रि॰ प्र॰—निकलना ।—पड़ना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "भूल" आता है (20)
चूक भूल । गलतीगलती भूल । चूक । धोखा । मुहा॰—गलती में पड़ता = धोखा खाना । भूल करनाभूलचूक भूल । भ्रम । गलती । मुहा॰—भूलचूक लेनी देनी = हिसाब में भूल चूक हो तो ल…गुमराही भूल । भ्रमअपराध दोष । पापस्खलन गिरना । निकलनात्रुटि कमी । कसर । न्यूनताप्रमाद किसी कारण से कुछ को कुछ जानना और कुछ का कुछ करना । वह अनवधानता जो किसी…भ्रांत तलवार के ३२ हाथों में से एक । तलवार को गोलाकार घुमाना जिसके द्वारा दूस…विभ्रम भ्रमण । चक्कर । फेराविपर्यय एक वस्तु का दूसरी के स्थान पर और दूसरी का पहली के स्थान पर होना । उलट …विचिकित्सा संदेह । अनिश्चय । शकउपार निकटता । समीपताभ्राम वह जो भ्रमयुक्त होमिथ्यामति भ्रांति । धोखाखता कसूर । अपराधभोर प्रातःकाल । तड़का । सबेरागफलत असावधानी । बेपरवाईतकसीर अपराध । दोष । कसूरभरमना पु † ^१ क्रि अ॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें