🕉️ 20 November 2026, Friday · 09:40:13 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सुरमा
suramā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सुरमा १ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ सुरमह्] एक प्रकार का प्रसिद्ध खनिज पदार्थ जो प्रायः नीले रंग का होता है और जिसका महीन चूर्ण स्त्रियाँ आँखों में लगाती हैं । विशेष— यह फारस में लहौल, पंजाब में झेलम तथा बरमा में टेनासरिम नामक स्थान पर पाया जाता है । यह बहुत भारी, चमकीला और भुरभुरा होता है । इसका व्यवहार कुछ औषधों और कुछ धातुओं को द्दढ़ करने में होता है । प्राय: छापे के सीसे के अक्षरों में उन्हें मजबूत करने के लिये इसका मेल दिया जाता है । आजकल बाजारों में जो सुरमा मिलता हैं, वह प्रायः काबुल और बुखारे के गलोना नामक धातु का चूर्ण होता है । यौ॰— सुरमा सुलेमानी= सुलेमान का सुरमा । वह सुरमा जिसे लगाने पर निधियाँ दिखाई पड़ें । सुरमे का डोरा = आँखों में लगी हुई सुरमें की रेखा । सुरमे की कलम=पेंसिल ।
२. आँखों में लगाने की सूखी और पीसी हुई दवा । रसा- जन (को॰) । क्रि॰ प्र॰ — देना ।— लगाना । यौ॰— सफेद सुरमा = दे॰ 'सुरमा सफेद' ।
सुरमा २ वि॰ अत्यंत बारीक पीसा हुआ ।
सुरमा ३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का पक्षी । वि॰ दे॰ सूरमा ।
सुरमा ४ संज्ञा स्त्री॰ एक नदी जो आसाम के सिलह्ट जिले में बहती है ।
सुरमा सुफेद संज्ञा पुं॰ [फ़ा]
१. एक प्रकार का खनिज पदार्थ जो 'जिपसम' नाम से प्रसिद्ध है । विशेष—इसका रंग पीलापन लिए सफेद होता है । इससे 'पेरिस प्लास्टर' बनाया जा सकता है जिससे एलक्ट्रो टाइप और रबड़ की मोहर के साँचे बनाए जाते हैं । यह मुख्यतः शीशे और धातु की चीजें जोड़ने के काम में आता है ।
२. एक खनिज पदार्थ जो फिटकरी के समान होता है और काबुल के पाहाड़ों पर पाया जाता है । आँखों की जलन, प्रमेह, आदि रोगों में इसका प्रयोग होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सुरमा" आता है (19)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें