🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:03:40 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हड्डी
haḍḍī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हड्डी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अस्थि, प्रा॰ अत्थि,] अट्ठि (संस्कृत कोशों का 'हड्ड' शब्द देशभाषा से ही लिया जान पड़ता है; हेमचंद्र ने भ ी इसे देशी कहा है ।) शरीर की तीन प्रकार की वस्तुओं—कठोर, कोमल और द्रव—में से कठोर वस्तु जो भीतर ढाँचे या आधार के रूप में होती है । अस्थि । विशेष—शरीर के ढाँचे या ठठरी में अनेक आकार और प्रकार की हडि्डयाँ होती हैं । यद्यपि ये खंड खंड होती हैं, तथापि एक दूसरी से जुड़ी होती हैं । मनुष्य के शरीर में दो सौ से अधिक हड्डियाँ होती हैं । हड्डियों के खंड खंड जुड़े रहने से अंगों में लचीलापन रहता है जिससे वे बिना किसी कठिनता के अच्छी तरह हिल- डुल सकते हैं । शरीर में हड्डियों के होने से ही हम सीधे खड़े हो सकते हैं । बचपन में हडि्डयाँ मुलायम और लचीली होती हैं; इसी से बच्चेवर्ष सवा वर्ष तक खड़े नहीं हो सकते । युवावस्था आने पर हडि्डयाँ अच्छी तरह दृढ़ और कड़ी हो जाती हैं । बुढ़ापे में वे जीर्ण और कड़ी हो जाती हैं और सहज में टूट सकती हैं । शरीर की और वस्तुओं के समान हड्डी भी एक सजीव वस्तु है; उसमें भी रक्त का संचार होता है । इसमें चूने का अंश कुछ विशेष होता है । किसी हड्डी के टुकड़े को लेकर कुछ देर तक गंधक के तेजाब में रखें तो उसका कड़ापन दूर हो जायगा । मुहा॰—हड्डी उखड़ना = हड्डी का जोड़ खुल जाना । हड्डी का जोड़ खुलना = हड्डी उखड़ना । हड्डी गुड्डी तोड़ना = खूब मारना पीटना । बुरी तरह मारना । हड्डी चबाना = कोई वस्तु किसी के पास न होने पर भी उसके लिये परिश्रम करना । निस्सार वस्तु से सार प्राप्त करने का व्यर्थ श्रम करना । हड्डी चूसना = अशक्त होने पर भी व्यक्ति से जबर्दस्ती कुछ लेना या काम कराना । हड्डी टूटना = हड्डी का टूट जाना या फूटना । अस्थिभंग होना । हड्डियाँ गढ़ना या तोड़ना = खूब मारना । खूब पीटना । हड्डियाँ निकल आना = मांस न रहने के कारण हडि्डयाँ दिखाई पड़ना । शरीर बहुत दुबला होना । पुरानी हड्डी = पुराने आदमी का दृढ़ शरीर । पुराने समय का मजबूत आदमी । जैसे,—यह पुरानी हड्डी है, बुढ़ापे में भी तु्म्हें पछाड़ सकते हैं । हड्डी बोलना = दे॰ 'हड्डी टूटना' । हड्डी से हड्डी बजाना = लड़ाई झगड़ा करना ।
२. कुल । वंश । खानदान । जैसे,—हड्डी देखकर विवाह करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हड्डी" आता है (18)
कीकस हड्डीहड्ड अस्थि । हड्डीअस्थि हड्डीमेदोज हड्डी । अस्थिविड्ड अस्थि । हड्डीसक्थी हड्डी । अस्थि । हाड़मांसपित्त हड्डीअसथि पु संज्ञा स्त्री॰ । हड्डी । हाड़मांसलिप्त हड्डीबाण एक लंबा और नुकीला अस्त्र जो धनुष पर चढ़ाकर चलाया जाता है । तीर । सायक …शल्य मद्र देश के एक राजा का नाम । विशेष—राजा पांडु की दूसरी स्त्री माद्री (…कुल्य प्रतिष्ठित व्यक्ति । आदरणीय मनुष्य (को॰)शलाका लोहे या लकड़ी आदि की लंबी सलाई । सलाख । सीखसेनावास वह स्थान जहाँ सेना रहती हो । छावनी । विशेष—बृहत्संहिता के अनुसार जहाँ …शरीरधातु शरीर का घटक एक मुख्य तत्वकहवा पेड़ का बीज । विशेष—यह पेड़ अरब, मिस्त्र, हबस आदि देशो में होता है । इ…गोटी कंकड़, गेरू, पत्थर इत्यादि का छोटा गोल टुकड़ा जिससे लड़के अनेक प्रकार …नौसादर एकतीक्ष्ण झालदार क्षार या नमक जो दो वायव्य द्रव्यों के योग से बनता है …
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें