कलंक
संज्ञा पुं॰ [सं॰ कलङ्क] [वि॰ कलकित, कलंकी ]
१. दाग । धब्बा ।
२. चंद्रमा पर काला दाग । यौ॰— कलंकांक ।
३. लांछन । बदनामी ।
४. ऐब । दोष ।
क्रि॰ प्र॰— छूटना ।— देना । —लगना ।— लगाना । मुहा॰— कलंक चढ़ाना = कलंक या दोष लगाना । कलंक का टीका लगाना = दोष या धब्बा लगना । लांछन लगना । अपयश होना ।
उ॰— बूढ़ा़ आदमी हूँ, इस बुढ़ौती में कलंक का टीका लगे तो कहीं का न रहूँ । फइसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ११६ ।
५. वह कजली जो पार सिद्ध हो जाने पर बैठ जाती है ।
उ॰— करत न समुझत झूठ गुन सुनत होत मतिरंक । पारद प्रगट प्रपंच मय सिद्धिउँ नाउ कलंक ।— तुलसी (शब्द॰) ।
३. पारे और गंधक की कजली ।
उ॰— जौ लहि घरी कलंक न परा । काँच होहि नहि कंचन करा ।— जायसी (शब्द॰) ।
७. लोहे का मुरचा ।
कलंक
२ पु
संज्ञा पुं॰ [सं॰ कल्कि, कलंकी †] दे॰
कल्कि । यौ॰— कलंक सरूप = कल्कि रूप या अवतार ।
उ॰— कलि कलिमल सौं कलंक सरूप ।— पृ॰ रा॰, २ । ५७१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।