🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:22:14 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कौडी
kauḍī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कौडी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कपर्दिका, प्रा॰ कवड्डिआ]
१. समुद्र का एक कीडा जो घोघे की तरह एक अस्थिकोष के अंदर रहता है । वराटिका । विशेष— यह अस्थिकोश उभडा हुआ और चमकीला होता है तथा इसके नीचे बडा लंबा पतला छेद हैता है, जिसके दोनों किनारे पर दाँत होते हैं । खुले मुँह को आवश्यकतानुसार बंद करने के लिये उसपर ढक्कन नहीं होता । छेद के बाहर इसका सिर रहता है, जिसमें दो कोने निकले रहते हैं जो स्पर्शद्रिय का काम देते हैं । कौडिया भारत महासागर में लंका, मलाया, स्याम, सिंहल मालद्वीप आदि के पास इकट्ठी की जाती हैं । राजनिघंटु में कौडियाँ पाँच प्रकार की बतलाई गई हैं— ( क) सिंही, जो सुनहले रंग की होती है । (ख) व्याघ्री जो धुमले रंग की होती है (ग) मृगो, जिसकी पीठ पीली और पेट सफेद हैता है (घ) हँसी जो बिलकुल सफेद होती है । और (च) विंदता, जो बहुत बडी नहीं होती । द्रव्य रुप में कौडी का व्यवहार भारत जीन आदि तेशों में बहुत प्राचीन काल से होता रहा है । वाजयसनेपी संहिता में इसका उल्लेख आया है । भास्कराचार्य ने लिलावती में इसके मुल्य का विवरण दिया है । पैसे के आधे को अधेला, चौथाई को टुकडा या छदाम और अष्टमाँश को दमडी कहते थे । एक पैसे में प्राय: ८० कौडियां या २५ दाम माने जाते थे ।
३. दाम की एक दमडी , छ दाम का एक टुकडा और १२ । । दाम का एक अधेला माना जाता था ।
कौडी गुडगुड संज्ञा पुं॰ [हिं॰ कौडी + गुडगुड] लड कों का एक खेल । विशेष — बहुत से लडके दो ओर पंक्तियों में आमने सामने बैठते हैं । इन दोनों पंक्तियों के दो सरदार होते हैं । पैसा या जुता आदि उछालकर चित पट से इस बात का निश्चय किया जाता है कि पहले किस पंक्ति से खेल आरंभ होगा । जिस पंक्ति से खेल आरभ होता है, उसका सरदार अँजुली में धुल भर लेता है जिसके अँदर कौडी छिपी होती है । सरदार थोडी थोडी धूल अपनी पंक्ति के सब लडकों के हाथ में डाल आता है । फिर दूसरी पंक्तीवाले बूझते हैं कि धूल के साथ कौडी किस लडके के हाथ में गई है । यदि वे ठिक बूझ गए तो जिसके हाथ में कौडी रहती है, उसे चपत लगाते हैं ।
कौडी जगनमगन संज्ञा पुं॰ [हिं॰] दे॰ 'कौडी गुडगुड' ।
कौडी जूडा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ कौडी +जूडा ] एक प्रकार का गहना जिसे स्त्रियाँ सिर पर पहनती हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कौडी" आता है (22)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें