🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:52:07 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गिरना
giranā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गिरना क्रि॰ अ॰ [सं॰ गलन = गिरना]
१. आधार या अवरोध के अभाव के कारण किसी चीज का एकदम ऊपर से नीचे आ जाना । रोक या सहारा न रहने के कारण किसी चिज का अपने स्थान से नीचे आ रहना । जैसे,—छत पर से गिरना हाथ में से गिरना, कुएँ में गिरना, आँख से आँसू गिरना ओस, पानी या ओले गिरना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—पड़ना ।
२. किसी चीज का खड़ा न रह सकना या जमीन पर पड़ जाना । जैसे—मकान का गिरना, घोड़े का गिरना, पेड़ का गिरना । यौ॰— गिरना पड़ना । जैसे;—वह गिरते पड़ते किसी प्रकार घर पहुँचा ।
३. अवनति या घटाव पर होना । ह्रासोन्मुख होना । जैसे,— किसी जाति या देश का गिरना ।
४. किसी जलधारा का किसी बड़े जलाशय में जा मिलना । जैसे,— नदी का समुद्र में गिरना, मोरी का कुंड़ में गिरना ।
५. शक्ति, स्थिति, प्रतिष्ठा या मूल्य आदि का कम या मंदा होना । जैसे—किसी मनुष्य का (किसी की दुष्ट या समाज में) गिर जाना, बीमारी के कारण शरीर का गिर जाना, भाव या बाजरा गिरना । यौ॰—गिरे दिन = दरिद्रता या दुर्दशा का समय ।
६. कियी पदार्थ की लेने के लिये बहुत चाव या तेजी से आगे बढ़ना । टूटना । जैसे,—कबूतर पर बाज गिरना, माल पर खरीदनेवालों का गिरना, य़ात्रियों पर ड़ाकुओं का गिरना ।
७. जीर्ण या दुर्बल होने अथवा इसी प्रकार के अन्य कारणों से किसी चीज का अपने स्थान से हट, निकल या झड़ जाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गिरना" आता है (38)
पतन गिरने या नीचे आने क्रिया या भाव । गिरनाशाद पतन । गिरना । पड़नास्खलन गिरना । निकलनाच्युति पतन । स्खलन । झडना । गिरनापर्यास पतन । गिरनास्खल लुठन । पतन । लुढ़कना । गिरनाअनुपतन गिरना । क्रमशः गिरना । एक के बाद दूसरे का पतनअवस्यंदन टपकना । चूना । गिरनानिपतन अधःपतन । गिरना । गिराव । पतनस्रस्ति गिरना । पतनपरिच्युति गिरना । पतन । स्खलन । भ्रंशप्रस्रंस (गर्भ का) पतन । भ्रंश । गिरनाखसना पु क्रि॰ अ॰ अपने स्थान से हटना । खसकना । गिरनाउछटना छूटना । गिरना । छटककर गिरनाच्योल चूना । टपकना । गिरना । छझिरना बहकना । गिरना । प्रवाहित होना । 'झरना'विगलन गिरना । श्लथ होना । शैथिल्यप्रभंश गिरना । पतन । पातइनहिदाम ढहना । गिरनाउच्छटना पु क्रि॰ अ॰ उछलना । छूटना । पड़ना । गिरनासंस्खलन च्युत होना । गिरनावैच्युति विच्युत होने का कार्य या भाव । विच्युति । पतन । गिरनाधृत तेरहवें मनु रौच्य के पुत्र का नाममोक्ष किसी प्रकार के बंधन से छूट जाना । मोचन । छुटकाराव्यसन विपत्ति । आफतस्कंद उछलनेवाली वस्तुस्कंदन कोठा साफ होना । रेचनप्रस्तुति प्रशंसा । स्मृतितूना चूना । टपकनानजला यूनानी हिकमत के अनुसार एक प्रकार का रोग जिसमें गरमी के कारण सिर का विक…बर्फ हवा में मिली हुई भाप के अत्यंत सूक्ष्म अणुओं की तह जो वातावरण की ठंढक …उदरना पु † क्रि॰ अ॰खिरना पु क्रि॰ अ॰ढहरना † क्रि॰ अ॰रुरना पु क्रि॰ अ॰स्रवना पु ^१ क्रि॰ अ॰झिलमिली एक दूसरे पर तिरछी लगी हुई बहुत सी आड़ी पटरियों का ढाँचा जो किवाड़ों और…संस्त्रवण बहना । प्रवाहित होना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें